एक्सप्लोरर

Confirmed: 200 रुपये का नया नोट कल बाज़ार में आएगा, RBI का एलान

नई दिल्लीः 500 और 2000 रुपये के नए नोट के बाद अब कल यानि शुक्रवार को 200 रुपये का नया नोट भी बाज़ार में लॉन्च हो जाएगा. ये जानकारी आरबीआई ने साझा की है.

नए नोट की शक्ल नहीं दिखायी गयी है, लेकिन माना जा रहा है कि 50, 500 और 2000 रुपये के नए नोटों की तरह एक ही रंग में होगा. सूत्रों की मानें तो 200 रुपये के नोट की छपाई बड़े पैमाने पर जारी है. सरकारी सूत्रों की मानें तो कोशिश यही रहेगी कि बाजार में लाए जाने के बाद इसकी कोई कमी नहीं हो.

इससे पहले, बुधवार को रिजर्व बैंक ने आधिकारिक तौर पर दो सौ रुपये के नोट जारी करने का एलान किया था.

वित्त मंत्रालय की ओऱ से बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया, ”केंद्रीय सरकार, भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम 1934 की धारा 24 की उपधारा (1) द्वारा प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय रिजर्व बैंक के निदेशक बोर्ड की सिफारिशों पर, दो सौ रुपये मूल्य के बैंक नोट को अंकित मल्य के बैंक नोट के रुप में विनिर्दिष्ट करती है.” ध्यान रहे कि रिजर्व बैंक कानून 1934 के तहत 10 हजार रुपये तक के नोट जारी करने का प्रावधान है, लेकिन कब और कितनी कीमत के नोट जारी होगे, इस बारे में सरकार और केद्रीय बैंक के बीच राय-मशविरे के बाद ही फैसला किया जाता है.

नौ महीने मे ये दूसरा मौका है जब एक नयी कीमत के नोट जारी किए जा रहे हैं. इसके पहले 8 नवंबर को 2000 रुपये के नोट जारी करने का ऐलान किया गया था. 200 रुपये के नोट जारी करने के पीछे दलील ये है कि 100 रुपये और 500 रुपये और फिर 500 रुपये औऱ 2000 रुपये के नोट के बीच बड़ा अंतर है. ऐसे में लेन-देन में व्यावहारिक दिक्कतें आती है. इसी के मद्देनजर काफी समय से दो रुपये के नोट लाने पर अटकलें उठती रही, जिसे अब जाकर मंजूर किया गया है.

खास बात ये है कि 200 रुपये के नए नोट की वजह से एटीएम में बदलाव करने की जरुरत नहीं होगी, क्योंकि ज्यादा उम्मीद है कि नए नोट बैंक शाखाओं से ही बांटे जाएंगे.

अभी बाजार में 1 रुपये के अलावा, 10,20, 50, 100, 500 और 2000 रुपये के नोट जारी किए जाते हैं. 1 रुपये के नोट को भारत सरकार जारी करती है और इस पर वित्त सचिव के हस्ताक्षर होते हैं जबकि बाकी सभी नोट को जारी करने की जिम्मेदारी रिजर्व बैंक की है और उस पर आऱबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर होते हैं.

देश में 90 फीसदी से भी ज्यादा लेन-देन नकद में होते हैं. और हैरानी की बात ये है कि लेन-देन का औसत आकार भले ही छोटा हो, लेकिन बाजार में मौजूद नोटों में बड़े नोटों की हिस्सेदारी खासी ज्यादा है. भारतीय स्टेट बैंक की एक रिपोर्ट से ये जानकारी मिली कि औसतन हर 10 में से कम से कम छह नोट 100 और 500 रुपये के कीमत के हैं. अब उम्मीद है कि दो सौ रुपये के नोट आने के बाद ये समीकरण बदलेगा.

खुशखबरी: जल्द जारी होगा ₹ 200 का नोट, सरकार ने जारी की अधिसूचना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
ध्रुव राठी के पास कैसे आए 58 करोड़? जर्मनी या भारत, कहां से ज्यादा कमाते हैं यूट्यूबर
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
8th Pay Commission: रेलवे सुपरवाइजर्स की मांग, वार्षिक वेतन वृद्धि 5% की जाए
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
क्या दिल्ली में आज भी बंद हैं शराब के ठेके?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?
मस्क का अंबानी पर तीखा हमला, Starlink महंगा है तो फिर डर किस बात का?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
तीसरे टी20 से पहले महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे गौतम गंभीर
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget