एक्सप्लोरर

CCI Penalty: MakeMyTrip, Goibibo और OYO पर लगा 392 करोड़ का जुर्माना, जानें क्या है कारण

CCI ने अपने आदेश में कहा कि MakeMyTrip, Goibibo पर 223.48 करोड़ और OYO पर 168.88 करोड़ का जुर्माना लगाया है. इस प्रकार कुल 392.36 करोड़ का जुर्माना लगाया है.

Competition Commission of India Penalties: भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (Competition Commission of India) ने बुधवार को देश की 3 बड़ी कंपनियों पर जुर्माना लगाया है. आपको बता दें कि भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने ऑनलाइन यात्रा सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip), गोइबिबो (Goibibo) और होटल सेवाएं देने वाली ओयो (OYO) पर अनुचित व्यापार गतिविधियों के लिए कुल 392.36 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

किस पर कितना है जुर्माना 
सीसीआई ने 131 पेज के अपने आदेश में कहा कि MakeMyTrip, Goibibo पर 223.48 करोड़ रुपये और OYO पर 168.88 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इस प्रकार कुल 392.36 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है.

क्या है आरोप 
आपको बता दें कि MakeMyTrip पर यह आरोप लगा है कि उसने होटल भागीदारों के साथ अपने समझौतों में मूल्य समानता लागू की है. इस तरह के समझौतों के तहत, होटल भागीदारों को अपने कमरे किसी दूसरे मंच पर या अपने ऑनलाइन पोर्टल (Online Portal) पर उस कीमत से कम कीमत पर देने की अनुमति नहीं है, जिस कीमत पर वे इन दोनों संस्थाओं के मंच पर पेशकश कर रहे हैं. 

इस कारण लगा जुर्माना 
सीसीआई (CCI) ने जुर्माना लगाने के साथ ही मेकमाई ट्रिप से कहा कि वह होटल संचालकों के साथ अपने समझौतों को संशोधित करे. एक अन्य आरोप में कहा गया था कि मेकमाई ट्रिप ने अपने मंच पर ओयो को काफी तरजीह दी, जिससे अन्य कंपनियों के लिए बाजार पहुंच बाधित हो रहा है. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने अक्टूबर 2019 में मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए थे. मेक माई ट्रिप ने साल 2017 में आईबिबो ग्रुप होल्डिंग (Ibibo Group Holding) का अधिग्रहण कर लिया था, जो गोइबिबो बांड नाम के तहत कारोबार कर रही है.

ये भी पढ़ें 

Mukesh Ambani Update: मुकेश अंबानी ने फिर दुबई के पाम जुमेराह में खरीदी 1350 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 और 19 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
आज सस्ता हुआ पेट्रोल और डीजल? देखें पूरी रेट लिस्ट
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
बिना बताए बैंक क्यों घटा देते हैं आपकी क्रेडिट कार्ड लिमिट?
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस
डिजाइनर राखियों की बढ़ी डिमांड, सिर्फ 10 हजार में शुरू करें अपना बिजनेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget