एक्सप्लोरर

Jobs News in India: इस तिमाही में कंपनियां करेंगी बंपर भर्तियां, मुंबई-दिल्ली समेत सभी शहरों में मिलेगी नौकरी

Jobs in India: जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनियों का प्लान बड़े लेवल पर भर्ती करने का है. एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी गई है.

Jobs in India: अगर आप भी नौकरी देख रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनियों का प्लान बड़े लेवल पर भर्ती करने का है. उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (PLI) योजनाओं में सार्वजनिक निवेश बढ़ने से कारोबार में भी इजाफा हुआ है. एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी दी गई है. 

कंपनियों की क्या है मंशा?
टीमलीज की रोजगार परिदृश्य रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में मौजूदा तिमाही में कंपनियों की नई भर्तियां करने की मंशा सात फीसदी से बढ़कर 61 फीसदी पर पहुंच गई है. पिछली तिमाही में नई भर्तियां करने की मंशा 54 फीसदी अंक पर रही थी.

900 कंपनियों में कराए सर्वेक्षण
देशभर के 14 शहरों में स्थित करीब 900 छोटी, मझोली एवं बड़ी कंपनियों के बीच कराए गए सर्वेक्षण के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, महानगरों और टियर-1 शहरों में इसमें सात फीसदी अंक की वृद्धि देखने को मिली है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 81 फीसदी अंक थी जो दूसरी तिमाही में बढ़कर 89 फीसदी अंक पर पहुंच गई है.

दूसरी श्रेणी वाले शहरों का क्या है हाल?
इसके अलावा अगर हम दूसरी श्रेणी के शहरों की बात करें तो यहां पर नई भर्तियां करने की मंशा सात फीसदी से बढ़कर 62 फीसदी अंक पर पहुंच गई जबकि तीसरी श्रेणी के शहरों के लिए यह संभावना तीन फीसदी बढ़कर 37 फीसदी अंक रही है.

पहले स्थान पर है दिल्ली
रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रामीण एवं कस्बाई इलाकों में भी नई भर्तियां करने की मंशा में दो फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. अगर क्षेत्रवार नजरिये से देखें तो विनिर्माण में दिल्ली सर्वाधिक 72 फीसदी भर्ती संभावना के साथ सबसे आगे है जबकि मुंबई (59 फीसदी) और चेन्नई (55 फीसदी) दूसरे एवं तीसरे स्थान पर हैं.

बेंगलुरु का कैसा है हाल?
सेवा क्षेत्र के लिहाज से बेंगलुरु की सर्वाधिक 97 फीसदी कंपनियों ने जुलाई-सितंबर तिमाही में भर्तियां करने की मंशा जताई है. इसके बाद मुंबई (81 फीसदी) और दिल्ली (68 फीसदी) का स्थान है.

जानें क्या बोले अधिकारी?
टीमलीज की कार्यकारी निदेशक एवं सह-संस्थापक ऋतुपर्णा चक्रवर्ती ने कहा कि कुल मिलाकर समूचे कारोबारी माहौल में सुधार है और अधिक कंपनियां अब नई भर्तियां करने की योजना बना रही हैं. उन्होंने कहा है कि पीएलआई योजनाओं में सार्वजनिक निवेश बढ़ाने से संभावनाएं बेहतर हुई हैं. नई भर्तियां करने की मंशा में न केवल सुधार है, बल्कि अगली कुछ तिमाहियों में इसके 70 फीसदी का आंकड़ा पार कर जाने की संभावना भी है.

यह भी पढ़ें:
BoB में है खाता तो बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दी बड़ी जानकारी, जल्दी से जान लें वरना हो सकता है नुकसान!

Lottery News: आपके पास मेल पर आया है ये वाला लॉटरी का मैसेज, जानें किसे मिलेंगे 25 लाख रुपये?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget