एक्सप्लोरर

नोटबंदी के पीछे पैसा लाने का आइडिया नहीं थाः अरुंधति भट्टाचार्य

नई दिल्लीः एसबीआई ग्रुप की चेयरमैन अरुंधति भट्टाचार्य ने एक प्रेस कांफ्रेस में नोटबंदी और बैंकों में कैश की किल्लत से जुड़े सारे सवालों के जवाब देते हुए साफ किया कि बार-बार नियम बदलने के पीछे आरबीआई की लोगों को हो रही दिक्कतों से निजात दिलाने की ही मंशा है. इसके पीछे और कोई वजह नहीं है. सवालः 5000 रुपए तक जमा करने पर नए नियमों में क्या कंन्फ्यूजन हो रहा है? अरुंधति भट्टाचार्यः 5000 रुपए जमा करने पर लोगो में कोई कंन्फ्यूजन नहीं है. 5000 रुपए के ऊपर कौन बार-बार भर रहा है यह सिस्टम में दिखना चाहिए और आईटी को सूचना दी जानी चाहिए. आईटी को पड़ताल में वक़्त लगता है. अगर 5000 से ज्यादा भरा जा रहा है तो चेक करने को कहा गया है. जिससे पता चले की पैसा कहां से आ रहा है. पूरी तरह आरबीआई की गाइडलाइन पर काम हो रहा है. सवालः पुराने नोट कितने जमा हुए हैं ? अरुंधति भट्टाचार्यः इसमें अभी कहना जल्दबाजी होगी और 30 दिसम्बर तक सभी आंकड़े आएंगे. करेंसी चेस्ट में पैसे आने पर पता चलेगा.

सवालः लगभग सभी नोट अगर जमा हो गए जैसा होते दिख रहा तो क्या नोटबंदी गलत साबित हुआ माना जाए? अरुंधति भट्टाचार्यः नोटबंदी के पीछे आइडिया यह नहीं था कि पैसा आएगा, आइडिया यह था कि लोगों के पास जो पैसा है वो जमा हो और पैसे के स्रोत पता चले. डिजिटलाइजेशन करने का एजेंडा था. 3 फायदे हैं 1) 130 करोड़ की आबादी में 4% डायरेक्ट टैक्स देते है तो ये मानना कठिन है कि सिर्फ 4% ही टैक्स दे पाते हैं. 2) इतने कम टैक्स से देश की तरक्की नहीं हो पाती. रेवेन्यू मिलना चाहिए. 3) बेहतर फाइनेंशियल इन्क्लूजन होगा. इनफॉर्मल सिस्टम से लोन की जगह बैंक से लोन मिलेगा. बैंक से लोन मिलने से राहत है कि कम दर पर लोन मिलेगा. इनफॉर्मल तरीके से ज्यादा लगता है पैसा पूरा आए या नहीं आए, आदत डिजिटल सिस्टम/बैंकिंग की होनी चाहिए . सवालः 9 दिनों बाद नया साल आएगा और नोटबंदी की समय सीमा खत्म होगी. क्या नए साल के लिए बैंकों की तैयारी है? अरुंधति भट्टाचार्यः हमें नए साल के लिए कुछ विशेष तैयारी की जरूरत नहीं है. अगर कैश होगा तो हम देंगे अगर कैश नहीं है तो नहीं दे पाएंगे. आरबीआई ने पहले 2000 नोट देने के पीछे उद्देश्य यह की लोगो के पास वैल्यू अमाउंट हो जाए. बाद में 500 के नोट आए जिससे अब समस्या हल होगी. 500 के नोट का खुल्ला भी मिल जाता है . सवालः सीमित पैसे निकालने की समय सीमा ख़त्म होगी ? अरुंधति भट्टाचार्यः पैसे निकालने की समय सीमा धीरे धीरे सामान्य होगी और एक बार में यह नहीं होगा. सवाल: बैंक कर्मचारियों को तोहफा मिलेगा? अरुंधति भट्टाचार्यः एसबीआई अपने कर्मचारियों को पूरा रिवॉर्ड देगा. अतिरिक्त समय के लिए उन्हें पे किया गया है और 2 दिन की अतिरिक्त छुट्टी दी है जो मार्च 2018 तक कभी भी ले सकते हैं. नोटंबंदी के बाद एसबीआई के कर्मचारियों ने बेहद मेहनत से काम किया है और उनपर उन्हें गर्व है. सवाल:- कैशलेश इकॉनमी होने में चुनौती ? अरुंधति भट्टाचार्यः लोगो की आदत को बदलना चुनौती है. पहले तो लोगों को यह सोचना है कि हमें यह करना है और फिर प्रयास करना है. लोगों में बदलाव दिख रहा है लेकिन इंफ्रास्ट्रक्चर भी चाहिए, टेलीकॉम बैंडविथ शाम को ज्यादा बेहतर नहीं होता. बैंक की तरफ से ऐसे प्रोडक्ट बनाने चाहिए जो सरल और सेफ हों. सवालः बैंक के लोग करोडों रुपये के साथ पकड़े गए, क्या इससे बैंकों पर सवाल नहीं उठता? अरुंधति भट्टाचार्यः सोसाइटी के हर सेक्शन में लोग होते है जो ठीक नहीं होते इसका मतलब यह नहीं की पूरी बैंकिंग सिस्टम गलत है. हमने 6 लाख करोड़ दिए और 100 करोड़ पकड़े गए. 2-4 लोग खराब हैं जिसकी वजह से बैंको को कटघरे में ना खड़ा किया जाए. मीडिया बात को बड़ा करके बता रहा है जिससे लोगो में बैंक के प्रति शक पैदा हो रहा है. जिन्होंने गलत किया उनपर कार्रवाई होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
Nestle और HUL के प्रोडक्ट्स में मिली गड़बड़ी, Horlicks से Nescafe तक के दावों पर नोटिस
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
क्या दशहरे के बाद मिलेगा DA? 21 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक पर अब टिकीं निगाहें
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
आज कितने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?
तीन दशक बाद HDFC बैंक से विदाई, कैजाद भरूचा क्यों छोड़ रहे हैं पद?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget