एक्सप्लोरर

Noida Homebuyers: नोएडा में परेशान घर खरीदारों से मिले सीएम योगी, दिया जल्द समाधान का भरोसा

Noida Homebuyers: नोएडा व ग्रेटर नोएडा में लाखों घर खरीदार अभी इस बात से परेशान हैं कि सालों के इंतजार के बाद भी वे अपने सपनों के घर की रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं...

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) खासकर नोएडा (Noida) व ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में इन दिनों ऐसे हजारों लोग हैं, जो अपना घर खरीदकर परेशान हैं. कहीं प्रोजेक्ट सालों देर हो चुकी हैं और अभी तक तैयार नहीं हो पाई हैं, तो कहीं रजिस्ट्री (Noida Extension Registry) नहीं हो पा रही है. सालों से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे घर खरीदारों (Home Buyers) को अब जाकर उम्मीद की एक किरण दिखाई दी है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने हाल ही में नोएडा व ग्रेटर नोएडा के परेशान घर खरीदारों से मुलाकात की है और उन्हें जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है.

मुख्यमंत्री ने दिया ये भरोसा

मुख्यमंत्री ने पिछले सप्ताह परेशान घर खरीदारों से मुलाकात की. ग्रेटर नोएडा वेस्ट यानी नोएडा एक्सटेंशन के घर खरीदारों के संगठन नेफोवा (NEFOWA) के प्रतिनिधियों ने जेवर के विधायक व भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इस दौरान घर खरीदारों ने रजिस्ट्री से लेकर अपनी अन्य दिक्कतों के बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया. समस्याओं को जानने के बाद मुख्यमंत्री ने घर खरीदारों को आश्वासन दिया कि उन्हें जल्द पूरा समाधान मिलेगा.

घर खरीदारों की समस्याओं को प्राथमिकता

सीएम योगी ने घर खरीदारों को बताया कि उनकी समस्याएं सरकार की प्राथमिकता में हैं. जेवर विधायक की मानें तो सीएम योगी ने कहा, मैं घर खरीदारों की पीड़ा से अवगत हूं और जब से हमारी सरकार आई है, हमने लगातार उनके लिए प्रयास किया है और अभी भी कर रहे हैं. कुछ मामलों में गैरकानूनी अड़चनों के कारण देरी हुई. हमारी सरकार गंभीर है और घर खरीदारों की सभी समस्याओं का पूरा समाधान निकालने के लिए सारे प्रयास कर रही है.

इस कारण परेशान घर खरीदार

घर खरीदारों और मुख्यमंत्री के बीच यह बैठक 45 मिनट चली. इस दौरान नोएडा एक्सटेंशन फ्लैट ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएश्शन यानी नेफोवा के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि लाखों घर खरीदार कई सालों से परेशान है और उनकी परेशानी की सबसे बड़ी वजह रजिस्ट्री में देरी है. गलती बिल्डरों की है, लेकिन खामियाजा घर खरीदारों को भुगतना पड़ रहा है.

लाखों लोग नहीं करा पा रहे रजिस्ट्री

आपको बता दें कि अभी नोएडा एक्सटेंशन की कई प्रमुख सोसायटीज में रजिस्ट्री बंद है. इसका कारण दरअसल इन सोसायटी के डेवलपरों के द्वारा अथॉरिटी का बकाया क्लियर नहीं करना है. अथॉरिटी ने उन सभी डेवलपरों की सोसायटी की रजिस्ट्री रोक दी है, जिनके ऊपर बकाया है. हालांकि इस कारण परेशानी उन घर खरीदारों को हो रहा है, जो सालों से कर्ज की किस्तें तो चुका रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें अपने सपने का घर नसीब नहीं हो सका है. नेफोवा का दावा है कि ऐसे परेशान घर खरीदारों की संख्या लाखों में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
फ्लाइट कैंसल तो वापस मिलेगा GST, ट्रिब्यूनल ने एयरलाइंस को दी राहत
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
सरकारी कर्मचारियों को 1 करोड़ का बीमा, बेटी की शादी, बड़े बैंक ने किए ऐलान
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
HDFC लाया नया EV लोन, कार की बॉडी और बैटरी के लिए मिलेगा अलग-अलग कर्ज
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ
कर्ज के दलदल में दुनिया! जानें भारत से लेकर फ्रांस तक किस पर कितना बोझ

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget