एक्सप्लोरर

Qualcomm Layoffs: चिप बनाने वाली इस कंपनी तक पहुंचा छंटनी का प्रकोप, इतने लोगों की जाएगी नौकरी

Qualcomm Jobs Cut: क्वालकॉम की गिनती चिप व स्मार्टफोन बनाने वाली सबसे प्रमुख वैश्विक कंपनियों में होती है. हालांकि कंपनी को पिछले कुछ महीने से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है...

अर्थव्यवस्था के सुस्त पड़ने की आशंका तेज होने के साथ ही दुनिया भर में छंटनी की रफ्तार बढ़ गई है. अपने कर्मचारियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखाने वाली कंपनियों में अब एक और बड़ा नाम जुड़ने वाला है. खबरों में बताया जा रहा है कि चिप बनाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी क्वालकॉम (Qualcomm) आने वाले दिनों में छंटनी का ऐलान कर सकती है.

अगले सप्ताह हो सकता है ऐलान

बिजनेस टुडे की एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी 3 मई को छंटनी से जुड़ा ऐलान कर सकती है. क्वालकॉम 3 मई को अपना तिमाही परिणाम जारी करने वाली है. खबर के अनुसार, चिप मैन्यूफैक्चरर कंपनी मार्च तिमाही के परिणाम (Qualcomm March Quarter Result) के साथ-साथ अपने कर्मचारियों की छंटनी करने की जानकारी भी सार्वजनिक कर सकती है.

इतने लोगों की नौकरी पर असर

बताया जा रहा है कि क्वालकॉम अपने 5 फीसदी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. मामले से जुड़े सूत्रों का यह भी दावा है कि प्रस्तावित छंटनी की सबसे ज्यादा मार मोबाइल डिवीजन पर पड़ने वाली है. मोबाइल सेगमेंट में कंपनी करीब 20 फीसदी कर्मचारियों को काम से निकाल सकती है.

इन कंपनियों में ज्यादा छंटनी

मौजूदा प्रतिकूल आर्थिक परिस्थितियों से सबसे ज्यादा असर दुनिया भर की टेक कंपनियों पर हुआ है. लगभग सभी टेक कंपनियों की बिक्री पिछले कुछ महीनों के दौरान कम हुई है और इससे उनका राजस्व प्रभावित हुआ है. यही कारण है कि पूरी दुनिया में टेक कंपनियां बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी कर रही है.

इन कारणों से हो रही है दिक्कत

सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ महीनों के दौरान क्वालकॉम की बिक्री और राजस्व पर असर हुआ है. इसी कारण चिप कंपनी छंटनी करने पर मजबूर हो रही है. वहीं एक अन्य सूत्र का कहना है कि क्वालकॉम को सबसे ज्यादा दिक्कतें स्मार्टफोन डिवीजन में हो रही है. पिछली कुछ तिमाहियों में क्वालकॉम की स्मार्टफोन बिक्री में बड़ी गिरावट आई है, जिसके कारण कंपनी अपने संसाधनों को नए सिरे से समायोजित कर रही है.

दिसंबर में इतना कम हुआ मुनाफा

आपको बता दें कि दिसंबर 2022 तिमाही के दौरान क्वालकॉम का सालाना मुनाफा 34 फीसदी कम हो गया था. वहीं आलोच्य तिमाही के दौरान कंपनी के राजस्व में 12 फीसदी की गिरावट आई थी. ऐसी आशंका है कि मार्च तिमाही के दौरान भी क्वालकॉम का मुनाफा व राजस्व कम हो सकता है.

ये भी पढ़ें: ईडी की छापेमारी पर बायजू की सफाई, कर्मचारियों से कहा- नहीं की है हेराफेरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jhansi News: 'प्यार किसी से, शादी किसी से', सामूहिक विवाह योजना के पैसे आते ही दुल्हन हुई गायब
'प्यार किसी से, शादी किसी से', सामूहिक विवाह योजना के पैसे आते ही दुल्हन हुई गायब
अब ऑनलाइन खाने का ऑर्डर पड़ेगा महंगा! जोमैटो ने 2.40 रुपये बढ़ाई डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस
अब ऑनलाइन खाने का ऑर्डर पड़ेगा महंगा! जोमैटो ने 2.40 रुपये बढ़ाई डिलीवरी प्लेटफॉर्म फीस
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई तक जानें आपके शहर में Petrol की नई कीमत?
भारत में पेट्रोल के दाम बढ़े, दिल्ली-NCR से लेकर मुंबई तक जानें आपके शहर में Petrol की नई कीमत?
भारतीय मूल के सूर्या मिधा ने तोड़ा जुकरबर्ग का 18 साल पुराना रिकॉर्ड, बने दुनिया में सबसे कम उम्र के बिलेनियर
भारतीय मूल के सूर्या मिधा ने तोड़ा जुकरबर्ग का 18 साल पुराना रिकॉर्ड, बने दुनिया में सबसे कम उम्र के बिलेनियर

वीडियोज

एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से क्लीन चिट, Snake Venom Case रद्द, Elvish ने कहा, सालों तक किया गया परेशान
Alvida Jumma 2026:भारत में मातम, आक्रोश! खामनेई की मौत के विरोध में शिया समुदाय का 'ब्लैक प्रोटेस्ट'
Protest in Israel: EID से पहले अल-अक्सा मस्जिद में फूटा स्थानीयों का गुस्सा! | Donald Trump
US Israel Iran War: खाड़ी देशों में छिड़ेगी Nuclear War? WHO के बयान से हड़कंप | Middle East | Trump
US Israel Iran War: अमेरिका ने सैन्य अभियान में खर्च किए 25 बिलियन डॉलर | Donald Trump l Middle East

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत में प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियल पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
Delhi News: दिल्ली के व्यापार पर मंडराया संकट, ईरान-इजरायल युद्ध से 5000 करोड़ के नुकसान की आशंका
दिल्ली के व्यापार पर मंडराया संकट, ईरान-इजरायल युद्ध से 5000 करोड़ के नुकसान की आशंका
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
Israel-US Iran War Live: ईरान से जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, इस देश ने अमेरिका को हथियार देने से कर दिया इनकार
LIVE: ईरान से जंग के बीच ट्रंप को बड़ा झटका, इस देश ने अमेरिका को हथियार देने से कर दिया इनकार
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
IPL में सबसे तेज शतक लगाने वाले 7 बल्लेबाज, देखें वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर
'महंगाई मैन ने दिया एक और झटका', प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज
'महंगाई मैन ने दिया एक और झटका', प्रीमियम पेट्रोल और इंडस्ट्रियल डीजल के दाम बढ़ने पर कांग्रेस ने कसा तंज
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
मीठी सेवई से लेकर शीर खुरमा तक, ईद के लिए 5 आसान रेसिपी आइडियाज
नवरात्रि शुरू होते ही बाजार में बिकने लगा नकली कुट्टू का आटा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
नवरात्रि शुरू होते ही बाजार में बिकने लगा नकली कुट्टू का आटा, ऐसे करें असली-नकली की पहचान
Embed widget