एक्सप्लोरर

Chinese Hacking Attack: चाइनीज हैकर्स का भारत पर हमला, 100 जीबी डेटा चोरी का हुआ खुलासा

Immigration Data Stolen: चीन की इस कंपनी ने भारत समेत कई देशों को निशाना बनाया है. यह कंपनी चीन की सरकार और सेना समेत विभिन्न विभागों को यह चुराए गए दस्तावेज उपलब्ध कराती है.

Immigration Data Stolen: चीन के हैकर्स ने भारत को निशाना बनाया है. इस साइबर हमले में लगभग 100 जीबी इमिग्रेशन डेटा चोरी हुआ है. यह हमला शंघाई की एक कंपनी आईसून (iSoon) द्वारा किया गया. यह हैकिंग ग्रुप चीन की सरकार से जुड़ा हुआ है. इस हमले के खुलासे से साइबर सिक्योरिटी को लेकर नई चिंता पैदा हो गई है. चीन की तरफ से हाल के कुछ वर्षों में ऐसे हमले तेजी से बढ़े हैं. चीन लगातार विदेशी सरकारों, कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बना रहा है.

इंटेलिजेंस और सेना को यह दस्तावेज उपलब्ध कराए 

द वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सरकार द्वारा समर्थित आईसून वहां की इंटेलिजेंस और सेना को भी यह दस्तावेज उपलब्ध कराती है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हैकर्स ने लगभग 570 फाइल, फोटो और चैट लॉग चुराए हैं. इस डेटा से कई तरह की अहम सूचनाएं चीन के पास पहुंच गई हैं. पिछले हफ्ते यह फाइल्स गिटहब (GitHub) पर पोस्ट कर दी गई थीं. इससे पता चल रहा है कि लगभग 20 सरकारें हैकर्स के निशाने पर हैं. इनमें भारत के अलावा हॉन्गकॉन्ग, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, यूनाइटेड किंगडम, ताइवान और मलेशिया शामिल हैं.    

दक्षिण कोरिया और ताइवान का भी अहम डेटा चुराया 

आईसून को ऑक्सुन (Auxun) के नाम से भी जाना जाता है. यह सरकारी संस्थाओं और सिक्योरिटी एजेंसियों को थर्ड पार्टी हैकिंग और डेटा सर्विस उपलब्ध कराती है. लीक हुए दस्तावेज से पता चला है कि 95.2 जीबी इमिग्रेशन डेटा इंडिया से और दक्षिण कोरिया के एलजी यू प्लस टेलीकॉम ऑपरेटर का 3 टेराबाइट कॉल लॉग डेटा हैकर्स के पास है. ताइवान का 459 जीबी रोड मैपिंग डेटा भी चुराया गया है. यह सैन्य ऑपरेशंस में काम आ सकता है.  

अन्य देशों के कॉन्ट्रैक्ट आसानी से किए हासिल 

आईसून ने 2022 में नाटो को भी निशाना बनाया था. साथ ही ब्रिटेन सरकार के ऑफिस भी इसके शिकार हुए थे. साथ ही पकिस्तान और कंबोडिया पर भी इन्हीं हैकर्स ने हमला किया था. चीन ने दो दशक पहले आईसून जैसी कंपनियों को बढ़ावा देना शुरू किया था. इस डेटा की मदद से वहां की कंपनियां और सरकार अन्य देशों के ठेके उठाने में सफल हुए हैं. 

ये भी पढ़ें 

SEC Report: पत्नी का फोन सुनकर कमाए 16 करोड़ रुपये, दौलत साथ लेकर आई बर्बादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
साउथ इंडिया का सबसे पावरफुल बिजनेस घराना कौनसा है, कितनी है दौलत?
साउथ इंडिया का सबसे पावरफुल बिजनेस घराना कौनसा है, कितनी है दौलत?
घरवालों से छिपाकर रखी मेहनत कमाई, सालभर में खा गए कीड़े; किसान को 5 लाख का नुकसान
घरवालों से छिपाकर रखी मेहनत कमाई, सालभर में खा गए कीड़े; किसान को 5 लाख का नुकसान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget