एक्सप्लोरर

Childrens Mutual Funds में निवेश कर बच्‍चों का भविष्‍य कर सकते हैं सुरक्षित, बैंक से ज्‍यादा मिलेगा रिटर्न

Mutual Fund for Kids: बच्‍चों के भविष्‍य के लिए अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो म्‍यूचुअल फंड कंपनियों के चिल्‍ड्रेंस प्‍लान का सहारा ले सकते हैं. लंबी अवधि में इन फंडों का प्रदर्शन बेहतर रहा है.

Mutual Fund Schemes for Kids: घर में नन्हें मेहमान के आते ही लोग उसके भविष्य के सपने संजोने लगते हैं. चाहे वह बच्चा हो या बच्ची, पढ़ाई से लेकर शादी तक के खर्च के लिए लोग स्‍टार्टिंग से ही सोचना शुरू कर देते हैं. इसके लिए अपनी कमाई के एक छोटे हिस्से को बचाना भी शुरू कर देते हैं. हालांकि, बचत या निवेश ऐसे इंस्‍टूमेंट्स या ऑप्शंस में करना ज्यादा अच्छा रहता है जहां रिटर्न बेहतर मिले साथ ही जोखिम भी कम हो. 
बच्चों के भविष्य के लिए की जाने वाली बचत कम अवधि की नहीं होती है. आम तौर पर लोग 5, 10 साल या उससे अधिक समय के लिए निवेश करते हैं. इक्विटी निवेश का एक ऐसा विकल्‍प है जिसमें समय के साथ जोखिम कम होता जाता है. यह बात ऐतिहासिक तौर पर साबित भी हो चुकी है कि लॉन्‍ग टर्म में इक्विटी सबसे बेहतर रिटर्न देते हैं. फाइनेंशियल एडवाइजर्स भी भी यही सलाह देते हैं कि लॉन्‍ग टर्म में रिटर्न के नजरिये से इक्विटी सबसे अच्छे हैं. 
अच्छे शेयरों में निवेश करने के लिए निवेशकों को शेयर बाजार की समझदारी तो होनी ही चाहिए, इसके अतिरिक्त अच्छी ग्रोथ वाली कंपनियों के चुनाव करने की विशेषज्ञता भी होनी चाहिए. अगर, ऐसा संभव नहीं हो पाता है तो फिर बिना झंझट के किसी अच्छे ट्रैक रिकॉर्ड वाले इक्विटी म्यूचुअल फंड में लंबे समय के लिए निवेश कर बच्चों की पढ़ाई या शादी-विवाह के लिए पर्याप्त कॉर्पस बनाया जा सकता है. ऐतिहासिक तौर  पर यह साबित हो चुका है कि इक्विटी के निवेश से जुड़ा जोखिम समय के साथ कम होता जाता है. कुछ म्‍यूचुअल फंड कंपनियों ने खास तौर से बच्चों के लिए कुछ स्‍कीम्‍स लॉन्च की हुई हैं. आइए, एक नजर इन पर डालते हैं. 

एचडीएफसी चिल्‍ड्रेंस गिफ्ट फंड (HDFC Childrens Gift Fund)

एचफडीएफसी म्‍यूचुअल फंड ने फरवरी 2001 में दो फंड लॉन्‍च किए थे - एचडीएफसी चिल्‍ड्रेंस गिफ्ट फंड - सेविंग्‍स प्‍लान, जिसे 18 अक्‍टूबर 2017 को बंद कर दिया गया था और दूसरा  एचडीएफसी चिल्‍ड्रेंस गिफ्ट फंड - ग्रोथ प्‍लान. एचडीएफसी चिल्‍ड्रेंस गिफ्ट फंड - ग्रोथ प्‍लान की. इस फंड ने 6 महीने में 14.15 फीसदी, 2 साल में 21.36 प्रतिशत और 5 साल में 12.76 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. 

एसबीआई मैग्‍नम चिल्‍ड्रेंस बेनिफिट फंड - इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान 

बच्‍चों के भविष्‍य के लिए तैयार किए गए इस इक्विटी ओरिएंटेड म्‍यूचुअल फंड स्‍कीम ने  6 महीने में 7.84 प्रतिशत, 1 साल में 4.59 प्रतिशत और 2 साल में 51.27 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. 

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल चाइल्‍ड केयर फंड- डायरेक्‍ट प्‍लान

ICICI Pudential Child Care Fund - Direct Plan (आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल चाइल्‍ड केयर फंड- डायरेक्‍ट प्‍लान) का प्रदर्शन भी संतोषजनक रहा है. इस फंड ने 6 महीने में 9.50 प्रतिशत, 1 साल में 2.69 प्रतिशत और 2 साल में 17.95 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. इस फंड का 5 साल का रिटर्न 10.09 प्रतिशत रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget