एक्सप्लोरर

Coaching Fees: शिकायत करने वालों की वापस मिली 1 करोड़ रुपये कोचिंग फीस, जानिए क्या है मामला 

National Consumer Helpline: नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन के जरिए यूपीएससी सिविल सर्विसेज, आईआईटी, मेडिकल, सीए और अन्य प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को राहत पहुंचाई गई है.

National Consumer Helpline: भारत सरकार ने विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को बड़ी राहत दिलाई है. नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (National Consumer Helpline) की मदद से इन्हें करीब 1 करोड़ रुपये वापस दिलाए गए हैं. यह पैसा इन्होंने कोचिंग फीस के तौर पर जमा किया था. ऐसे कुल विवादित मामले अभी तक 2.39 करोड़ रुपये के हैं. इन छात्रों को पैसा तो वापस मिला ही साथ ही उन्हें कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी नहीं लगाने पड़े. 

नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर लगातार आ रही थीं शिकायतें 

मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स (Ministry of Consumer Affairs) ने रविवार को बताया कि केंद्र सरकार के हस्तक्षेप से यूपीएससी सिविल सर्विसेज (UPSC Civil Services), आईआईटी (IIT), मेडिकल (Medical Entrance), सीए (CA) और अन्य प्रवेश परीक्षाओं के लिए कोचिंग में दाखिला लेने वाले छात्रों को बिना केस के न्याय दिलवाया गया है. आधिकारिक बयान के अनुसार, विभिन्न कोचिंग इंस्टिट्यूट के करीब 656 स्टूडेंट्स को नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन के जरिए रिफंड दिलवाया गया है.  

फीस वापस करने के मसले पर परेशान कर रहे थे कोचिंग संस्थान

कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट (Department of Consumer Affairs) के अनुसार, छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की गई है. नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर लगातार ऐसी शिकायतें आती रही हैं. हमने मिशन मोड में एक्शन लेते हुए विभिन्न कोचिंग सेंटर द्वारा अपनाई जा रही अनफेयर प्रैक्टिस पर लगाम लगाई है. ऐसे कोचिंग संस्थान फीस वापस करने के मसले पर छात्रों को परेशान कर रहे थे. हमने ऐसे सैकड़ों मामलों को कोर्ट तक जाने से पहले हो रोक दिया है. स्पेशल अभियान चलाकर लगभग 1 करोड़ रुपये छात्रों को वापस दिलाए गए हैं.

कोचिंग इंस्टिट्यूट के खिलाफ मिली थीं 16 हजार से ज्यादा शिकायतें 

नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन को छात्रों की तरफ से गलत वादे करने, शिक्षकों का स्तर ठीक न होने और कोर्स कैंसिल करने जैसी करीब 16,276 शिकायतें पिछले 12 महीने में मिली थीं. ऐसे में इनकी समस्यायों के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की गई. इसका फायदा देशभर के छात्रों को मिला है. कंज्यूमर अफेयर्स डिपार्टमेंट की सचिव निधि खरे के अनुसार, हम उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा करेंगे. हम चाहते हैं कि कोचिंग इंस्टिट्यूट छात्रों को सही तथ्य बताएं.

ये भी पढ़ें 

UPI ट्रांजेक्शन पर लगी फीस तो शुरू कर देंगे कैश का इस्तेमाल, सर्वे से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget