एक्सप्लोरर

Platform Ticket: इन स्टेशनों पर 10 रु की नहीं 50 रु में मिलेगी प्लेटफॉर्म टिकट, देखें क्या है वजह

त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ पर काबू रखने के लिए मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम अब 10 रुपये से सीधे बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए गए है.

Railway Increased Platform Ticket Rate : देशभर में फेस्टिवल सीजन (Festival Season) की शुरुआत हो चुकी है, लोग दिवाली और छठ मानाने के लिए लम्बी दूरी तय करके अपने पैतृक निवास पहुंच रहे है. इस सफर के लिए ज्यादातर लोग भारतीय रेलवे (Indian Railways) का इस्तेमाल करते है. रेलवे ने भी स्टशनों और ट्रेन के अंदर होने वाली भीड़ को लेकर खास इंतजाम किये है. आपको बता दे कि सेंट्रल रेलवे (Central Railway) ने अपने 6 बड़े रेलवे स्टशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट बढ़ाकर 50 रुपए कर दिए है.

अब प्लेटफॉर्म तक जाएंगे कम लोग 
सेंट्रल रेलवे ने इस फेस्टिव सीजन में अपने सभी रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही भीड़ के दौरान अव्यवस्था को रोकने के लिए बड़ा फैसला किया है. मध्य रेलवे ने अनावश्यक लोगों की संख्या पर नियंत्रण रखने के लिए अपने कुछ बड़े स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम बढ़ा दिए हैं. आज सुबह से नई और बढ़ी कीमतें लागू हो गई हैं.

अब 50 रु में मिलेगा प्लेटफॉर्म टिकट 
त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ पर काबू रखने के लिए शनिवार से मुंबई के प्रमुख स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम अब 10 रुपये से सीधे बढ़ाकर 50 रुपये कर दिए गए है. हालांकि यह कीमतें अस्थायी तौर पर लागू की गई हैं. 

31 अक्टूबर तक लागू रहेंगे दाम 
मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) शिवाजी सुतार (Shiwaji Sutar) का कहना है कि नई दरें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus), दादर (Dadar), लोकमान्य तिलक टर्मिनस (Lokmanya Tilak Terminus), ठाणे (Thane), कल्याण (Kalyan) और पनवेल (Panvel) पर लागू होंगी. ये स्टेशन लंबी दूरी की ट्रेनों के लिए सबसे व्यस्त जंक्शन हैं, साथ ही 31 अक्टूबर तक ये लागू रहेंगे.

कई बार लिया फैसला
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ का कहना है कि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह बढ़ोतरी की गई है. मालूम हो कि प्लेटफॉर्म टिकटों में इस तरह की अस्थायी बढ़ोतरी पिछले 2 सालो में मुंबई (Mumbai) में क्षेत्रीय रेलवे द्वारा कई बार लागू की गई है.

बढ़ाई ट्रेनों की संख्या
आपको बता दे कि इस बार सेंट्रल रेलवे के कुछ स्टेशनों में पहले के जैसी भीड़भाड़ और अव्यवस्था देखने को नहीं मिली है. दीवाली और छठ के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए लगातार नई ट्रेने चलाई जा रही हैं. 

ये भी पढ़ें-

Indian Railway: त्योहारी सीजन में ट्रेन से यात्रा करने वालों की लिए जरूरी खबर! रेलवे ने भीड़ काबू करने के लिए उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमीरों से 25 साल पुराना Tax मांग रहा भारत का ये पड़ोसी देश, खाते सीज, मची खलबली
अमीरों से 25 साल पुराना Tax मांग रहा भारत का ये पड़ोसी देश, खाते सीज, मची खलबली
डाबर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के बैन पर लगी रोक
डाबर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के बैन पर लगी रोक
इस राज्य में ऑनलाइन बुक कर सकेंगे शराब की बोतल, ग्राहक को मिलेया ये फायदा
इस राज्य में ऑनलाइन बुक कर सकेंगे शराब की बोतल, ग्राहक को मिलेया ये फायदा
'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील
'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिर खरीदा फ्लैट, एक महीने में की इतने करोड़ की दो डील

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget