एक्सप्लोरर

Onion Price: प्याज की बढ़ती कीमत के बीच सरकार ने उठाया एक और कदम, घट जाएंगे दाम!

Onion Price Update: देश के कई शहरों में प्याज की कीमत तेजी से बढ़ रही है, जिसे देखते हुए सरकार ने एक और कदम उठाया है. इससे प्याज के दाम घट सकते हैं. 

Onion Price Latest Update: देश के कई राज्यों में प्याज के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. दिल्ली एनसीआर समेत कई शहरों में प्याज के दाम 80 रुपये किलो के आसपास बिक रहे हैं. पिछले हफ्ते से लेकर अभी तक प्याज की कीमत दोगुनी हो चुकी है. जहां कभी प्याज 30 से 35 रुपये किलो बिक रहे थे, वहीं अब 75 से 80 रुपये किलो बिक रहे हैं. 

कुछ लोगों का मानना है कि मानसून के कारण हुई आपूर्ति में कमी के कारण प्याज के दाम बढ़े हैं. वहीं केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन में उच्च मांग के कारण कीमतों को कम करने के लिए अपने भंडार से स्टॉक जारी करना शुरू कर दिया है. यह स्टॉक कई राज्यों में जारी किया गया है. 

16 शहरों में बफर स्टॉक बेचेगी सरकार 

दिवाली से पहले ही प्याज के साथ ही अन्य सब्जियों की मांग भी बढ़ी है. इस कारण प्याज के दाम कुछ दिन में दोगुने हुए हैं तो वहीं बाकी सब्जियों के दाम एक बार फिर बढ़ रहे हैं. लाइव मिंट की रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि सरकार मौजूदा महंगाई को रोकने के लिए अपने बफर स्टॉक से करीब 16 शहरों में प्याज बेचना जारी रखेगी. 

कहां पर कितनी कीमत?

देश की राजधानी रिटेल मार्केट में एवरेज प्याज की कीमत 80 रुपये प्रति किलो पर बिक रहा है, जो पिछले सप्ताह 60 रुपये और दो सप्ताह पहले 30 रुपये था. चंडीगढ़, कानपुर और कोलकाता जैसे अन्य शहरों में भी प्याज की कीमत समान हैं. रिटेल मार्केट के विक्रेताओं को कहना है कि वे और आगे बढ़ सकते हैं. 

निर्यात शुल्क लागू किया 

सरकार ने 28 अक्टूबर को प्याज की कीमत को कम करने के लिए न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) 800 डॉलर निर्धारित किया है. सरकार का कहना है कि लागू किए गए इस शुल्क से उच्चतम कीमत से 5 से 9 फीसदी की गिरावट आई है. महाराष्ट्र में प्याज के थोक कीमत में 4.5 फीसदी की कमी आई है. 

मानसून के कारण आपूर्ति प्रभावित 

जून से सितंबर में कमजोर मानसून के दो बड़े आपूर्तिकर्ताओं, महाराष्ट्र और कर्नाटक में प्याज की खरीफ फसल  को नुकसान पहुंचाया है. इससे फसल की कटाई में देरी हुई, जबकि सर्दियों की फसल का स्टॉक करीब खत्म हो गया है और कीमतें फिर बढ़ गई हैं. 

ये भी पढ़ें 

Onion Price Hike: प्याज ने निकाला लोगों के आंखों से आंसू, दिल्ली के रिटेल मार्केट में 78 रुपये प्रति किलो पहुंची कीमत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget