एक्सप्लोरर

रक्षाबंधन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में 4 परसेंट की हो सकती है बढ़ोतरी

DA Hike in July 2025: रक्षाबंधन 2025 से पहले सरकार डीए में बढ़ोतरी होने का ऐलान कर सकती है, जिससे देश में करोड़ों की संख्या में केंद्र सरकार के कर्मचारियों को राहत मिलेगी.

DA Hike in July 2025: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को रक्षाबंधन से पहले गुडन्यूज मिल सकती है. उन्हें मौजूदा सातवें वेतन आयोग के तहत कम से कम एक और DA (Dearness Allowance) मिल सकती है.

महंगाई के ताजा आंकड़ों को देखते हुए केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में जुलाई 2025 में 3 से 4 परसेंट की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इससे देश के करोड़ों केंद्र सरकार के कर्मचारियों को राहत मिलेगी. 

साल में दो बार की जाती है घोषणा

आमतौर पर महंगाई भत्ते में हुए इजाफे का ऐलान साल में दो बार फरवरी-मार्च और सितंबर-अक्टूबर में की जाती है, जिसे क्रमश: जनवरी और जुलाई से लागू कर दिया जाता है. इससे कर्मचारियों को बढ़ती महंगाई से जूझने में मदद मिलती है. इस साल मार्च में 2 परसेंट की हाइक के साथ मौजूदा  DA रेट 55 परसेंट है. DA सरकारी कर्मचारियों को दिया जाता है, जबकि DR पेंशनर्स को मिलता है. 

कैसे किया जाता है DA का कैलकुलेशन?

ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर मजदूरों के लिए महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन किया जाता है. AICPI-IW इंडेक्स देश के 88 औद्योगिक केंद्रों के 317 बाजारों से जुटाए रिटेल कीमतों के आधार पर जारी किया जाता है.

इसकी जानकारी हर महीने श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से जुड़े श्रम ब्यूरो की तरफ से दी जाती है कि मजदूरों के लिए महंगाई कितनी बढ़ी या कम हुई है और फिर इसी के आधार पर तय किया जाता है कि महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी की जानी है.  

 मार्च 2025 में महंगाई का मीटर AICPI-IW 143 पर था, जो मई तक बढ़कर 144 पर पहुंच गया. इस हिसाब से महंगाई भत्ते में तीन से चार परसेंट का इजाफा हो सकता है. सरकार पिछले 12 महीनों के CPI-IW डेटा के औसत और 7वें वेतन आयोग के तहत बताए गए फॉर्मूले के आधार पर DA का कैलकुलेशन करती है. 
महंगाई भत्ता (%) = [(12-महीने का औसत CPI-IW – 261.42) ÷ 261.42] × 100

यहां 261.42 सातवें वेतन आयोग के तहत माना गया टाइम बेस है. 

CPI-AL और CPI-RL दोनों में गिरावट

हालांकि, मई 2025 तक के लिए CPI-IW डेटा अभी पूरी तरह से जारी नहीं हुआ है, फिर भी महंगाई के नए रूझान से इसका मोटे तौर पर एक अनुमान लगाया जा रहा है. श्रम मंत्रालय के अनुसार, कृषि और ग्रामीण श्रमिकों के लिए रिटेल महंगाई मई 2025 में घटकर क्रमशः 2.84 परसेंट और 2.97 परसेंट रह गई, जो अप्रैल में 3.5 परसेंट से ज्यादा है. CPI-AL और CPI-RL दोनों मामूली रूप से घटकर 1305 और 1319 अंक रह गए, जो ग्रामीण मुद्रास्फीति में गिरावट को दर्शाता है.

हालांकि CPI-AL और CPI-RL का इस्तेमाल सीधे तौर पर महंगाई भत्ते के कैलकुलेशन के लिए नहीं किया जाता है, लेकिन ये व्यापक मुद्रास्फीति के रुझान का संकेत देते हैं जो CPI-IW में भी दिखाई दे सकते हैं. यदि आने वाले महीनों में CPI-IW स्थिर रहता है या मामूली रूप से बढ़ता है, तो सरकार महंगाई भत्ते में 3-4 परसेंट की वृद्धि को मंजूरी दे सकती है, जिससे महंगाई भत्ता 58 परसेंट या 59 परसेंट हो जाएगा. फाइनल हाइक का पता जून 2025 के CPI-IW डेटा के जारी होने के बाद ही चलेगा.  

 

ये भी पढ़ें: 

तेजी से आगे बढ़ रहा भारत का कोर इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर, जून में तीन महीने के हाई लेवल पर पहुंचा ग्रोथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
Surf Excel और Vim में पाए गए हार्मफुल कैमिकल्स, दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा मामला
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान
क्रेडिट कार्ड पेमेंट पर लगा 1200 का जुर्माना? अब आया HDFC का बयान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget