एक्सप्लोरर

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को मिल सकता है 18 महीने का बकाया डीए, सरकार दे सकती है गिफ्ट

7th Pay Commission Latest News: केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय कर्मचारियों का 18 महीने का बकाया डीए जल्द ही वापस दिए जाने का फैसला हो सकता है. इस बारे में सरकार फैसले लेकर एलान कर सकती है.

7th Pay Commission News Update: अगर आप केंद्रीय कर्मचारी (Central Government Employees) है, तो आपको सरकार जल्द ही बड़ी खुशखबरी दे सकती है. सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान 18 महीने का महंगाई का बकाया भत्ता या डीए (Dearness Allowance) और पेंशनभोगियों को एक साथ देने वाले डीआर (Dearness Relief) में जल्द भुगतान कर सकती है. सरकार जल्द ही इसका एलान कर सकती है.

वित्त मंत्रालय कर रहा चर्चा 
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामलें पर वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) और संबंधित विभागों के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है. इस बारे में केंद्र की मोदी सरकार जल्द ही फैसला कर सकती है. हालांकि अभी तक सरकार ने इसे लेकर कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. संभावना है कि कर्मचारियों की मांगों को देखते हुए सरकार जल्द ही बकाया भुगतान करने के बारे में विचार कर फैसला लेगी. 

कब से नहीं मिला पैसा
केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी (Corona Pandemic) के चलते डीए रोक दिया था, फिर जुलाई 2021 से डीए में बढ़ोतरी कर दी थी. केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार ने 1 जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 यानि 18 महीने तक महंगाई भत्ते में कोई बदलाव नहीं किया. सरकार ने 18 महीने तक डीए में बढ़ोतरी पर रोक को देखते हुए 11 प्रतिशत की डीए में बड़ी बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद कर्मचारियों की ओर से मांग पर वित्त मंत्रालय द्वारा कहा गया था कि बकाया का भुगतान नहीं किया जाएगा. लेकिन कर्मचारियों ने अपनी इस मांग को समय-समय पर कई बार उठाया है.

मीटिंग का समय तय
सरकार जल्द ही 18 महीने का बकाया डीए एरियर पर चर्चा करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ डीए एरियर को लेकर बैठक का समय तय हो चुका है. मालूम हो कि अभी यह तय नहीं है कि सरकार एरियर के पेमेंट के लिए सहमत है या नहीं. सरकार पहले भी इस बारे में मना कर चुकी है.

इतना मिलेगा डीए 
केंद्र सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief - DR) दिया जाता है. इसमें लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 से 37,000 रुपये के बीच है. वहीं, लेवल-13 के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये DA एरियर के तौर पर मिल सकता है. 

 

ये भी पढ़ें

PM Mudra Yojana: क्‍या इस स्कीम में 4500 रुपये देने पर सरकार देगी 10 लाख रुपए का लोन? जानिए पूरी सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
13 अक्टूबर को आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget