एक्सप्लोरर

DA Hike: मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को फिर देगी तोहफा, त्योहारों से पहले इतना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता

7th Pay Commission: महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में हर साल दो बार बदलाव किया जाता है. पहली बढ़ोतरी का लाभ जनवरी से मिलता है, जबकि दूसरे बदलाव को जुलाई महीने से लागू किया जाता है...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार लाखों केंद्रीय कर्मचारियों को जल्दी ही नया तोहफा दे सकती है. खबरों की मानें तो मोदी सरकार त्योहारी सीजन से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करने वाली है, जिससे उन्हें हर महीने ज्यादा पैसे मिलने लगेंगे.

जल्द सरकार कर सकती है ऐलान

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार जल्दी ही महंगाई भत्ते में अगला इजाफा कर सकती है. महंगाई भत्ते (डीए) के साथ-साथ महंगाई राहत (डीआर) में भी बढ़ोतरी होने वाली है. केंद्र सरकार के मौजूद कर्मचारियों को जैसे डीए का फायदा मिलता है, उसी तरह केंद्र सरकार के पूर्व कर्मचारियों यानी पेंशनभोगियों को डीआर का लाभ मिलता है.

हर साल दो बार किया जाता है बदलाव

दरअसल सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के हिसाब से महंगाई भत्ते में हर साल दो बार बदलाव किया जाता है. महंगाई भत्ते में पहला बदलाव साल के पहले महीने यानी जनवरी से लागू होता है, जबकि दूसरे बदलाव को जुलाई से लागू किया जाता है. जुलाई महीना बहुत पहले बीत चुका है और अब तो अगस्त भी समाप्त होने की कगार पर है. इस कारण उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्दी ही महंगाई भत्ते में बदलाव पर फैसला ले सकती है.

मार्च में हुआ था इतना बढ़ाने का ऐलान

इस साल महंगाई भत्ते को एक बार बढ़ाया जा चुका है. महंगाई भत्ते में मार्च 2024 में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया था. उस समय सरकार ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत दोनों की दरों में 4-4 फीसदी का इजाफा किया था. उसके बाद डीए और डीआर की दर बढ़कर 50 फीसदी के पार निकल गई है. मार्च में बढ़ोतरी के हुए ऐलान को जनवरी से लागू किया गया है.

महंगाई भत्ते में इतनी बढ़ोतरी की उम्मीद

अभी उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बार डीए और डीआर में 3-3 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ते की दर 53 फीसदी के पार निकल जाएगी. पिछले साल के लिए एवरेज कंज्युमर प्राइस इंडेक्स फोर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (CPI-IW) 400.90 पर है. उसके हिसाब से कैलकुलेशन करने पर अनुमानित डीए दर 53.35 फीसदी आती है. सरकार CPI-IW के आधार पर ही महंगाई भत्ते और महंगाई राहत की दरों में बदलाव करती है.

ये भी पढ़ें: मिनिमम सैलरी और पेंशन में आ सकता है बड़ा उछाल, 8वां वेतन आयोग लाएगा खुशियों की बौछार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget