एक्सप्लोरर

Cello World IPO: स्टेशनरी कंपनी सेलो वर्ल्ड का खुलने जा रहा 1900 करोड़ रुपये का आईपीओ, 30 अक्टूबर से निवेशक कर सकेंगे आवेदन

Cello World IPO Price Band: सेलो वर्ल्ड लिमिटेड का आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 27 अक्टूबर को खुलेगा. जल्द कंपनी प्राइस बैंड की भी तय करेगी.

Cello World IPO Update: हाउसहोल्ड प्रोडक्ट्स और स्टेशनरी आईटम्स मैन्युफैक्चरिंग कंपनी सेलो वर्ल्ड लिमिटेड (Cello World Ltd) अक्टूबर महीने के आखिर में शेयर बाजार में दस्तक देने की तैयारी में है. सेलो वर्ल्ड 1,900 करोड़ रुपये का आईपीओ लॉन्च करने जा रही है जो 30 अक्टूबर, 2023 को खुलेगा. एक नवंबर, 2023 तक निवेशक इस आईपीओ में आवेदन कर सकेंगे. कंपनी ने फिलहाल आईपीओ का प्राइस बैंड तय नहीं किया है.  

सेलो वर्ल्ड लिमिटेड का आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (offer for sale) रहेगा. कंपनी के प्रमोटर्स और दूसरे शेयरधारक इस ओएफएस में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रहे हैं. आईपीओ में नए शेयर्स नहीं जारी किए जायेंगे. ऑफर फॉर सेल में पंकज घीसुलाल राठौड़, गौरव प्रदीप राठौड़ संगीता प्रदीप राठौड़, बबीता पंकज राठौड़, रूचि गौरव राठौड़ शेयर्स बेचने जा रहे हैं. एंकर निवेशक 27 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे. आईपीओ में 10 करोड़ रुपये के शेयर्स कंपनी के कर्मचारियों के लिए रिजर्व रखा गया है. 

मुंबई बेस्ड सेलो वर्ल्ड के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पर नजर डालें तो कंपनी तीन कैटगरी के बिजनेस में है. जिसमें कंज्यूमर हाइसवेयर, राइटिंग इंस्ट्रूमेंट्स के साथ स्टेशनरी प्रोडक्ट्स और माउलडेड फर्णीचर और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स शामिल है. 2017 में कंपनी ने ग्लासवेयर और ओपलवेयर बिजनेस में कदम में सेलो ब्रांड के नाम से कदम रखा था. 

31 मार्च 2023 तक सेलो वर्ल्ड लिमिटेड की पांच जगहों पर 13 मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है जिसमें दमन, हरिद्वार (उत्तराखंड), बद्दी (हिमाचल प्रदेश), चेन्नई (तमिलनाडु) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) शामिल है. कंपनी राजस्थान में भी एक ग्लास वेयर प्लांट लगाने की तैयारी में है. 

कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन पर गौर करें तो वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 32.2 फीसदी बढ़कर 1,796.69 करोड़ रुपये रही है, जो इसके पहले वित्त वर्ष 2021-22 में 1,359.18 करोड़ रुपये रही थी. कंपनी का नेट प्रॉफिट बीते वित्त वर्ष में 30 फीसदीव बढ़कर 285 करोड़ रुपये रहा था. 

कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, आईआईएफएल सिक्योरिटीज, जेएम फाइनेंशियल और मोतीलाल ओसवाल इंवेस्टमेंट एडवाइजर्स बुक रनिंग आईपीओ की लीड मैनेजर्स है. बीएसई और एअनएसई पर आईपीओ की लिस्टिंग होगी. 

ये भी पढ़ें 

इजरायल हमास युद्ध से ग्लोबल अनिश्चितता पर वित्त मंत्रालय ने जताई चिंता, कच्चे तेल में उबाल संभव, इकोनॉमिक एक्टिविटी हो सकती है प्रभावित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget