एक्सप्लोरर

नोटबंदीः ज्यादा बैंक डिपॉजिट मामलों में सीबीडीटी ने 3,000 नोटिस भेजे

नई दिल्ली: आयकर विभाग ने नोटबंदी के बाद मेल नहीं खाने वाले अधिक जमा राशि के बैंक खातों के मामले में 3,000 नोटिस भेजे है. पिछले 5 सप्ताह में विभाग ने 393 करोड़ रुपये की नकदी और आभूषण जब्त किए हैं. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने कहा कि 8 नवंबर को नोटबंदी के बाद से यह संज्ञान में आया है कि लोग अपने पास मौजूद कैश को बैंक में जमा कर कालेधन को सफेद कर रहे हैं.

सुशील चंद्रा ने कहा, ‘‘नोटबंदी के बाद हमने तत्काल आधार पर सूचनाएं जुटाईं. इन सूचनाओं के आधार पर हमने 291 मामलों में छापेमारी और जब्ती की कार्रवाई की. हमने 295 मामलों में सर्वे किया. बैंकों में जमा के आधार पर हमने 3,000 नोटिस भी जारी किए.’’ उन्होंने कहा कि इस अवधि में कुल 316 करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई. इसमें 80 करोड़ रुपये नए नोटों में हैं. 76 करोड़ रुपये के आभूषण-जेवरात जब्त किए गए. इस तरह कुल 393 करोड़ रुपये की जब्ती की गई. इन सर्वे के आधार पर छुपाई गई आमदनी करीब 2,600 करोड़ रुपये बैठती है.

सीबीडीटी प्रमुख ने कालेधन को सफेद करने के तरीकों का जिक्र करते हुए कहा कि यह काम बुलियन, गहनों की खरीद, नकद लेनदेन को पिछली तारीख में दिखाना, कई खातों में 2.5 लाख रुपये से कुछ कम की नकदी रखना, जनधन खातों में जमा, फर्जी कंपनियां और कर्ज के भुगतान के लिए कैश का इस्तेमाल करने जैसे तरीकों से किया गया है.

चंद्रा ने कहा कि सीबीडीटी सभी बैंक खातों का आंकड़ा जुटा रहा है. इन आंकड़ों का विश्लेषण मौजूदा आयकर आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा. उन्होंने कहा कि ऐसे में बैंक खातों में पैसा जमा कराने वालों को जानना चाहिए कि उनके खाते पर निगाह है. हम यह जांच कर रहे हैं कि यह बेहिसाबी या हिसाबी धन है. ऐसे में आज से शुरू हुई इनकम डिस्क्लोजर इनकम योजना के तहत पूरी-पूरी तरह साफ होना पड़ेगा. यह काला धन मालिकों को उपलब्ध आखिरी सुविधा या खिड़की है.

वहीं राजस्व सचिव हसमुख अढिया ने कल कहा है कि सिर्फ जनधन खातों के मालिकों को छोड़कर एक महीने में अन्य सभी खाताधारकों के पैन नंबर जुटा लिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि 12 मामलों में धड़ाधड़ पुराने नोटों को नई करेंसी में बदला गया. सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है. वहीं प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग के 17 मामले दर्ज किए हैं. नोटबंदी के बाद से ही बैंकों के बाहर पुराने नोटों को जमा कराने के लिए लंबी लाइनें लगी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget