एक्सप्लोरर

Cardless Cash Withdrawal: जल्द सभी ATM पर मिलेगी कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा, जानें कैसे डेबिट कार्ड बिना एटीएम से निकाले पैसे!

Cardless Cash Withdrawal: कार्डलैस कैश विड्रॉल फैसिलिटी के जरिए ट्रांजैक्शन में आसानी होगी, डेबिट कार्ड की जरुरत नहीं पड़ेगी, डेबिट कार्ड की स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग पर नकेल कसने में मदद मिलेगी.   

Cardless Cash Withdrawal: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने देश के सभी बैंकों के एटीएम में UPI फैसिलिटी के जरिए कार्डलैस कैश विड्रॉल का प्रस्ताव रखा है. मौजूदा समय में कुछ ही बैंक एटीएम के जरिए कार्डलेस विड्रॉल की इजाजत देते हैं. लेकिन आरबीआई ने यूपीआई का इस्तेमाल कर अब सभी बैंकों और एटीएम पर कैशलेस नगद निकासी का प्रस्ताव रखा है. आरबीआई गर्वनर शक्तिकांत दास ने कहा कि ये कार्डलैस कैश विड्रॉल की सुविधा यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस या यूपीआई के जरिए दी जाएगी. आरबीआई गर्वनर ने कहा कि कार्डलैस कैश विड्रॉल फैसिलिटी के जरिए जहां ट्रांजैक्शन में आसानी होगी, डेबिट कार्ड रखने की जरुरत नहीं पड़ेगी, जिससे डेबिट कार्ड की स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग पर नकेल कसने में मदद मिलेगी.   

क्लोनिंग-फ्रॉड से मिलेगी निजात 
एटीएम के जरिए कार्डलैस कैश विड्रॉल फैसिलिटी की सुविधा कुछ ही बैंक अपने ग्राहकों को दे रहे हैं. एटीएम के माध्यम से कार्ड-रहित नकद निकासी देश के कुछ बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों के लिए अपने खुद के एटीएम पर दे रहे हैं. नकद निकासी लेनदेन शुरू करने के लिए कार्ड की आवश्यकता के अभाव में स्किमिंग, कार्ड क्लोनिंग, डिवाइस से छेड़छाड़ जैसी धोखाधड़ी को रोकने में मदद मिलेगी. आरबीआई के बयान में कहा गया कि, सभी बैंकों और सभी एटीएम नेटवर्क/ऑपरेटरों में कार्ड-रहित नकद निकासी सुविधा को प्रोत्साहित करने के लिए, यह प्रस्तावित है कि कस्टमर ऑथराईजेशन के जरिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) के उपयोग के माध्यम से  ऐसे लेनदेन का निपटारा एटीएम नेटवर्क के माध्यम से होगा. एनपीसीआई, एटीएम नेटवर्क और बैंकों को जल्द ही अलग-अलग निर्देश जारी किए जाएंगे. 

डेबिट एटीएम कार्ड की जरुरत नहीं 
इस सुविधा के जरिए ग्राहक अपना मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर यूपीआई ऐप जैसे BHIM, Paytm और Googlepay के जरिए   पैसे निकाल सकेगा. यूपीआई बेस्ड एटीएम में डेबिट कार्ड स्वाईप करने की जरुरत नहीं पड़ेगी. ग्राहक को स्क्रीन पर यूजर कोड को स्कैन करना होगा और मोबाइल के जरिए कैश विड्रॉल को ऑथराईज करना होगा. जिसके बाद एटीएम से पैसे निकल आएगा. 
 
कार्डलेस कैश विड्रॉल 
कई बैंक अपने ही एटीएम पर अपने कस्टमर्स को कार्डलेस कैश विड्रॉल की इजाजत देते हैं. एचडीएफसी वेबसाइट के मुताबिक, कार्डलैस कैश विड्रॉल के जरिए 100 रुपये की छोटी राशि से लेकर 10,000 रुपये प्रति दिन और 25,000 रुपये प्रति महीने के हिसाब से आप कैश ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

Tax Collection: कोरोना साल के बावजूद 2021-22 में रिकॉर्ड 27 लाख करोड़ रुपये रहा टैक्स कलेक्शन, बजट अनुमान से 5 लाख करोड़ ज्यादा

Petrol Diesel Price Hike: दो दिनों से पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर लगा है ब्रेक, पर जानें और कितने बढ़ सकते हैं दाम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget