एक्सप्लोरर

Canara Bank Q4 Result: केनरा बैंक का चौथी तिमाही मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा, 1666 करोड़ रुपये हुआ

Canara Bank Q4 Result: केनरा बैंक का चौथी तिमाही मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ गया है और ये 1666 करोड़ रुपये हो गया. बैंक के एनपीए भी इस दौरान घटे हैं और ऐसेट क्वालिटी में सुधार आया है.

Canara Bank Q4 Result: सरकारी क्षेत्र के केनरा बैंक ने मार्च, 2022 में खत्म हुई तिमाही में दोगुना से ज्यादा का शुद्ध मुनाफा कमाया है. बैंक ने आज कहा कि पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसका एकल शुद्ध लाभ 65 फीसदी की बढ़त के साथ 1666.22 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. बैंक ने इससे पहले के वित्त वर्ष की समान अवधि में 1010.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था.

केनरा बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी जानकारी में कहा कि 2021-22 की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक की कुल आय बढ़कर 22,323.11 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो 2020-21 की समान अवधि में 21,040.63 करोड़ रुपये थी. एसेट क्वालिटी के मोर्चे पर, बैंक की ग्रॉस नॉन फफॉर्मिंग ऐसेट (एनपीए) या फंसे कर्ज मार्च, 2022 के अंत में घटकर ग्रॉस अग्रिम का 7.51 फीसदी रह गए, जबकि मार्च 2021 के आखिर में यह 8.93 फीसदी रहा था.

केनरा बैंक के तिमाही नतीजों पर आज होगी कॉन्फ्रेंस
केनरा बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि इसके तिमाही नतीजों पर दोपहर 3.30 बजे कॉन्फ्रेंस की जाएगी और इसकी अध्यक्षता एमडी और सीईओ श्री एल वी प्रभाकर करेंगे. 

जानें केनरा बैंक के तिमाही नतीजों की खास बातें

कीमत के लिहाज से ग्रॉस एनपीए 60,287.84 करोड़ रुपये से घटकर 55,651.58 करोड़ रुपये रह गया.

समीक्षाधीन तिमाही में नेट एनपीए भी घटकर 2.65 फीसदी या 18,668.02 करोड़ रुपये रह गया जो 3.82 फीसदी यानी 24,442.07 करोड़ रुपये था.

बैंक का बीते पूरे वित्त वर्ष के लिए नेट लाभ दोगुना से अधिक 5,678.42 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पहले के वित्त वर्ष में यह 2,557.58 करोड़ रुपये था.

बैंक की कुल आय 84,204.78 करोड़ रुपये से बढ़कर 85,907.15 करोड़ रुपये पर पहुंच गई.

बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बीते वित्त वर्ष के लिए हरेक इक्विटी शेयर पर 6.50 रुपये का डिविडेंड देने की सिफारिश की है.

ये भी पढ़ें

LIC IPO: एलआईसी आईपीओ का रिटेल हिस्सा पूरी तरह सब्सक्राइब, अब तक कुल 1.17 गुना सब्सक्रिप्शन मिला

HUL Price Hike: एचयूएल ने बढ़ाए दाम, 15 फीसदी तक महंगे हुए शैंपू-साबुन-पाउडर जैसे प्रोडक्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, जुलाई में 29.88 लाख करोड़ के हुए डिजिटल पेमेंट
UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड
UPI से दो बार कट गए पैसे? जानिए कैसे वापस मिलेगा आपका फंड
जहां थे, वहीं आ गए मस्क, अब पहले से भी हो गए गरीब, बने थे दुनिया के पहले खरबपति
जहां थे, वहीं आ गए मस्क, अब पहले से भी हो गए गरीब, बने थे दुनिया के पहले खरबपति
EPFO में 1816 करोड़ का घोटाला, अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ FIR
EPFO में 1816 करोड़ का घोटाला, अनिल अंबानी और रिलायंस कैपिटल के खिलाफ FIR

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget