एक्सप्लोरर

Cafe Coffee Day: खराब हुई इस फेमस कॉफी चेन की हालत, 450 करोड़ रुपये पर पहुंच गया डिफॉल्ट

CCD Default: पूरे देश में कॉफी आउटलेट चेन चलाने वाली यह कंपनी पिछले कुछ सालों से कर्ज संकट में फंसी हुई है. कंपनी का कर्ज संकट गंभीर होता दिख रहा है...

कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) यानी सीसीडी (CCD) नाम से पूरे देश में फेमस कॉफी रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Coffee Day Enterprises Ltd) गंभीर वित्तीय संकटों में फंसती दिख रही है. चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड का कुल डिफॉल्ट 450 करोड़ रुपये के करीब जा पहुंचा है. कंपनी ने खुद इसकी जानकारी दी है.

यहां पर हुई है भुगतान में चूक

कंपनी ने अपनी वित्तीय स्थिति के बारे में शेयर बाजारों को बताया है. उसने कहा है कि बैंकों व अन्य कर्जदाताओं से कैश क्रेडिट का 220.48 करोड़ रुपये बकाया है. इसमें से कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड 189.70 करोड़ रुपये के भुगतान में डिफॉल्ट कर चुकी है. इसके अलावा कंपनी अभी तक के हिसाब से 5.78 करोड़ रुपये का ब्याज भरने में भी नाकामयाब रही है.

कंपनी के ऊपर ये भी बकाया

कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड के ऊपर और बकाया भी है. कंपनी ने एनसीडी और एनसीआरपीएस जैसे अनलिस्टेड डेट सिक्योरिटीज के माध्यम से भी कर्ज जुटाया है. इस तरह से कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड के ऊपर कुल बकाया 244.77 करोड़ रुपये का है, जिसमें 200 करोड़ रुपये की मूल राशि और 44.77 करोड़ रुपये के ब्याज का डिफॉल्ट शामिल है.

फाउंडर की मौत से आया संकट

कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड की स्थिति 2019 से खराब है. संस्थापक वीजी सिद्धार्थ की 2019 में मौत होने के बाद से कंपनी का संकट शुरू हुआ है, जा अब तक समाप्त नहीं हुआ है. हालांकि कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बड़े हद तक कर्ज को चुकाया है, लेकिन अभी भी कंपनी डिफॉल्ट से नहीं उबर पा रही है. कंपनी का कहना है कि वह अपनी कुछ संपत्तियों की बिक्री कर आने वाले दिनों में भुगतान करेगी और बकाया कर्ज को कम करेगी.

सेबी ने लगाई थी पेनल्टी

कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने मार्च 2020 में कहा था कि वह 13 कर्जदाताओं को 1,644 करोड़ रुपये का भुगतान करने वाली है. उस समय कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने अपना टेक्नोलॉजी बिजनेस पार्क बेचा था, जिसके लिए ब्लैकस्टोन ग्रुप के साथ डील हुई थी. इस साल की शुरुआत में बाजार नियामक सेबी कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड पर पेनल्टी भी लगा चुका है. सेबी ने कॉफी डे एंटरप्राइजेज लिमिटेड के ऊपर 26 करोड़ रुपये की पेनल्टी लगाई थी. यह पेनल्टी कंपनी के सब्सिडिसरीज से 3,535 करोड़ रुपये के फंड को डायवर्ट करने पर रोक लगाने में असफल रहने के चलते लगाई गई थी.

ये भी पढ़ें: साल भर में 40 फीसदी तक रिटर्न, पैसा बनाने की मशीन हैं ये 10 मल्टीकैप म्यूचुअल फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये शराब है या हीरा? ठेके पर बिक रही 75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की, किस देश से आई?
ये शराब है या हीरा? ठेके पर बिक रही 75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की, किस देश से आई?
India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे में क्या है रुपए की वैल्यू, जहां टीम इंडिया खेलेगी टी 20 सीरीज, वहां कौनसी करेंसी चलती है?
India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे में क्या है रुपए की वैल्यू, जहां टीम इंडिया खेलेगी टी 20 सीरीज, वहां कौनसी करेंसी चलती है?
8th Pay Commission: क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, अब भी 75000 करोड़ के घाटे में तेल कंपनियां! सरकार देगी राहत- रिपोर्ट

वीडियोज

E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget