एक्सप्लोरर

Byju: बीसीसीआई से डील होने के बाद आखिर क्यों सुप्रीम कोर्ट चले गए बायजू रविंद्रन, किस बात का सता रहा उन्हें डर

Byju Raveendran: बायजू रविंद्रन और रिजू रविंद्रन पर अमेरिकी क्रेडिटर कंपनी ग्लास ट्रस्ट का आरोप है कि उन्होंने 500 करोड़ रुपये गायब किए हैं. इसी पैसे से वह BCCI को पेमेंट कर रहे हैं.

Byju Raveendran: भारतीय कारोबार जगत में बायजू एक अनोखा उदाहरण बन चुकी है. कभी एडटेक जगत का चमकता सितारा रही यह कंपनी अब कई संकटों का सामना कर रही है. बायजू एक मुसीबत से निकल नहीं पाती और उसके सामने दूसरी समस्या मुंह बाए खड़ी हो जाती है. हाल ही में कंपनी को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) से बीसीसीआई (BCCI) का पेमेंट सेटेलमेंट करने की मंजूरी मिल गई थी. इसके साथ ही उस पर मंडरा रहा दिवालिया संकट खत्म हो गया था. मगर, अब बायजू रविंद्रन (Byju Raveendran) सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए हैं. उन्हें आशंका है कि बीसीसीआई डील का विरोध कर रहे अमेरिकी क्रेडिटर अब उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं. 

ग्लास ट्रस्ट कंपनी की याचिका से पहले सुनवाई की मांग 

जानकारी के अनुसार, बायजू रविंद्रन ने सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका 3 अगस्त को दाखिल की है. उन्होंने अदालत से मांग की है कि यदि ग्लास ट्रस्ट कंपनी (GLAS Trust Company) की ओर से याचिका दाखिल की जाती है तो पहले उनकी सुनवाई की जाए. ग्लास ट्रस्ट ने इस समझौते का विरोध करते हुए NCLAT से कहा था कि यह डील चोरी के पैसों से की जा रही है. मगर, NCLAT ने समझौते को मंजूरी देते हुए दिवालिया प्रक्रिया भी खत्म करने का आदेश दिया था. ट्रिब्यूनल ने कहा था कि इसके पर्याप्त सुबूत नहीं हैं कि बीसीसीआई को दिया जा रहा पैसा अवैध तरीके से कमाया गया था. 

बायजू रविंद्रन के हाथ में फिर से आ गया कंपनी का कंट्रोल 

NCLAT के आदेश के बाद एक बार फिर से बायजू का कंट्रोल बायजू रविंद्रन के हाथ में आ गया था. इससे पहले नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने कंपनी के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करते हुए रेजोलुशन प्रोफेशनल की नियुक्ति कर दी थी. कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश के चलते बायजू रविंद्रन अपने पर्सनल एसेट का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं इसलिए उनके भाई रिजू रविंद्रन (Riju Raveendran) ने बीसीसीआई को 158 करोड़ रुपये का भुगतान किया है. रिजू रविंद्रन ने कहा था कि वह अपनी कमाई से यह भुगतान कर रहे हैं. यह पैसा उन्होंने बायजू की पैरेंट कंपनी थिंक एंड लर्न (Think and Learn) के शेयर बेचकर कमाया था. 

बायजू और रिजू रविंद्रन पर 500 करोड़ रुपये गायब करने का आरोप 

उधर, ग्लास ट्रस्ट कंपनी का कहना है कि बायजू रविंद्रन और रिजू रविंद्रन ने लगभग 500 करोड़ रुपये अमेरिका से गायब किए हैं. यह लोग उसी पैसे से बीसीसीआई को पेमेंट कर रहे हैं. कंपनी ने NCLAT से मांग की थी कि इस पेमेंट पर रोक लगाई जाए. हालांकि, NCLAT ने कहा था कि यह आरोप आशंकाओं पर आधारित हैं. उधर, बीसीसीआई ने भी ट्रिब्यूनल से कहा था कि वह अवैध तरीके से कमाए पैसों को कभी नहीं स्वीकारते हैं.

ये भी पढ़ें 

Medical Benefits: कर्मचारियों के साथ उनकी फैमिली का भी ध्यान रख रहा इंडिया इंक, मिल रहीं ये सुविधाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़

वीडियोज

BJP New President: हाथों में बाबा बैद्यनाथ धाम और Nitin Nabin का पोस्टर लिए समारोह में पहुंचे नेता |
BJP New President:Nitin Nabin के ताजपोशी के अवसर पर मनोज तिवारी ने अनोखे अंदाज में अपने भाव किए साझा
Nitin Nabin New BJP President: 'नबीन' आगाज, 'युवा कप्तान' को 'ताज'! | ABP News | Delhi
Namaste Bharat: BJP की कमान नबीन के हाथ, आस्था से की शुरुआत! | BJP New President | Nitin Nabin
BJP New President: ताजपोशी से पहले भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद लेने मंदिर पहुंचे Nitin Nabin

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff News: मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
मैक्रों की न सुनकर बुरी तरह बौखलाए ट्रंप, फ्रांस पर लगा दिया 200 प्रतिशत टैरिफ, बोले- फ्रेंच प्रेजीडेंट तो हटने वाले...
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
यूपी में मदरसों को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिया बड़ा बयान, हाई कोर्ट के आदेश का किया जिक्र
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
PM मोदी के सबसे भरोसेमंद, पाकिस्तान में छिदे कान से पहचाने गए, जानें कौन हैं भारतीय जेम्स बॉन्ड अजीत डोभाल?
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
BCCI सिर्फ इन 2 क्रिकेटरों को देता है रोहित-कोहली के बराबर सैलरी, मिलते हैं इतने करोड़
ABP Youth Conclave 2047: दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
दीपिका पादुकोण के फैन हैं अभय वर्मा, करना चाहते हैं उनके साथ एक फिल्म
India Pakistan Height: हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
हिंदुस्तान का हिस्सा था पाकिस्तान, फिर वहां की लड़कियों से लंबी क्यों हैं भारत की गर्ल्स?
"रियल लाइफ टपू सेना" कैंसर पीड़ित स्कूल फ्रेंड के लिए बच्चों की इस सेना मुंडवा लिया अपना सिर, वीडियो वायरल
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
चांदी हुई 3 लाख पार, क्या अब भी कर सकते हैं इसमें निवेश; क्या है इन्वेटर्स की राय?
Embed widget