एक्सप्लोरर

शशिकांत दास का RBI गवर्नर के रूप में बाजर ने किया स्वागत, सेंसेक्स 630 अंक चढ़ा तो निफ्टी भी 10,700 अंक के पार

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 629.06 अंक या 1.79 फीसदी चढ़कर 35,779.07 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 188.45 अंक या 1.79 फीसदी की बढ़त के साथ 10,737.60 अंक पर बंद हुआ.

मुंबई: शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा. बाजार ने सरकार के जरिये तेजी से कदम उठाते हुए आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव शक्तिकान्त दास को भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त करने का स्वागत किया. बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 629.06 अंक या 1.79 फीसदी चढ़कर 35,779.07 अंक पर पहुंच गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 188.45 अंक या 1.79 फीसदी की बढ़त के साथ 10,737.60 अंक पर बंद हुआ. तीस शेयरों के सेंसेक्स की सभी कंपनियों के शेयर लाभ में रहे.

हीरो मोटोकॉर्प 7.01 फीसदी चढ़ा. भारती एयरटेल में 6.69 फीसदी, यस बैंक में 5.30 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 4.90 फीसदी, टाटा स्टील 3.75 फीसदी और बजाज आटो 3.70 फीसदी के लाभ में रहा. विश्लेषकों ने कहा कि रिजर्व बैंक के गवर्नर की जल्दी से नियुक्ति और तरलता (उधार के लिए धन) की स्थिति में सुधार के और उपायों की उम्मीद से कारोबारी धारणा को बल मिला.

दास ने बुधवार को केंद्रीय बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला है. उन्होंने उर्जित पटेल का स्थान लिया है जिन्होंने सोमवार को अचानक पद से इस्तीफा दे दिया था. केंद्रीय बैंक की स्वायत्तता जैसे मुद्दों पर पटेल की सरकार के साथ टकराव की स्थिति थी. दास की नियुक्त पर भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि इससे मौद्रिक नीति और नियामकीय उपायों की प्रक्रिया में निरंतरता कायम रहेगी. राजकोषीय नीतियों और व्यापार को लेकर उनके अनुभव से वित्तीय बाजारों को लाभ होगा.

सीएम चुनने के लिए राहुल गांधी का हाईटेक अंदाज, फोन पर मुख्यमंत्रियों के नाम बताने को कहा

इस बीच, शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने मंगलवार को 2,421.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,255.68 करोड़ रुपये की लिवाली की. ब्रेंट क्रूड वायदा 1.86 फीसदी चढ़कर 61.32 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया. एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 1.44 फीसदी, जापान का निक्की 2.15 फीसदी, हांगकांग का हैंग सेंग 1.61 फीसदी और शंघाई कम्पोजिट 0.31 फीसदी चढ़ गए. शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में चल रहे थे.

VIDEO: बड़ी खबर: शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस करेगी शक्ति प्रदर्शन, समान विचारधारा वाले दलों को देगी न्यौता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे
कौन देता है सौरव दास और आशुतोष रांका को सैलरी? CJP नेता के पास कहां से आते हैं पैसे
महंगाई के दौर में सस्ती हुई कॉफी, सर्दियों से पहले 8.7% तक गिरे दाम
महंगाई के दौर में सस्ती हुई कॉफी, सर्दियों से पहले 8.7% तक गिरे दाम
UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान
UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान
1 साल का होने वाला है 8वां वेतन आयोग, इन 5 बड़े अपडेट्स को न करें नजरअंदाज
1 साल का होने वाला है 8वां वेतन आयोग, इन 5 बड़े अपडेट्स को न करें नजरअंदाज

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
शिव की बारात वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
न US की दोस्ती, न हथियार आए काम? हूती हमलों से क्यों भागते फिर रहे सऊदी के क्राउन प्रिंस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
नए सॉफ्टवेयर के साथ भारत आएगी Oppo Find X10 सीरीज, जानें क्या होगा खास
Embed widget