एक्सप्लोरर

बिजनेस संगठनों को वेज कोड पर ऐतराज, कहा- भत्ते का अंश 50 फीसदी तक सीमित करने का नियम बदले सरकार

इन संगठनों ने कहा है कि सरकार को भत्ते को 50 फीसदी तक सीमित कर देने का नियम बदलना चाहिए. दरअसल भत्ते को 50 फीसदी तक सीमित कर देने से नियोजकों को बेसिक सैलरी और डीए ज्यादा देना होगा.

बिजनेस संगठनों ने वेज कोड को लेकर सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है. फिक्की, सीआईआई और होटल एसोसिएशन ने सरकार से कहा है कि वह नए कोड के उस प्रावधान में संशोधन करे, जिसमें कर्मचारियों के भत्ते को 50 फीसदी तक सीमित कर दिया गया है. इन संगठनों का कहना है कि वेतन में भत्ते को 50 फीसदी तक सीमित कर देने से नियोजकों की लागत बढ़ जाएगी और इससे कर्मचारियों की टेक-होम सैलरी में भी गिरावट आएगी.

भत्ते को 50 फीसदी तक सीमित करने के नियम पर ऐतराज

इन संगठनों ने कहा है कि सरकार को भत्ते को 50 फीसदी तक सीमित कर देने का नियम बदलना चाहिए. दरअसल भत्ते को 50 फीसदी तक सीमित कर देने से नियोजकों को बेसिक सैलरी और डीए ज्यादा देना होगा. अभी नियोजक बेसिक और डीए (महंगाई) का हिस्सा काफी कम रखते हैं. इससे पीएफ में किया जाने वाला उनका योगदान कम हो जाता है. यह कंपनियों के लिए फायदेमंद है. साथ ही वेतन में ज्यादा हिस्सा भत्ते का रखने पर उसमें कटौती भी संभव है.कंपनियों का कहना है इससे उन पर काफी बोझ पड़ जाएगा. उनके लिए यह कोरोना की वजह से संकट का दौर है और वे अभूतपूर्व स्थिति से गुजर रहे हैं. ऐसे में उन पर दबाव बढ़ेगा.

पीएफ, पेंशन में योगदान कम रखने के लिए भत्ता ज्यादा रखती हैं कंपनियां

दरअसल कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटी स्कीम जैसे ईपीएफ, पेंशन आदि में अपना योगदान कम रखने के लिए कंपनियां बेसिक और डीए कम रखती हैं. कई मामलों में तो भत्ता कुल वेतन का 70 फीसदी तक होता है. सरकार ने कर्मचारियों की रिटायरमेंट सेविंग्स ज्यादा बढ़ाने के लिए वेतन में भत्ते का कंपोनेंट 50 फीसदी तक सीमित कर दिया है. इससे ज्यादा की कोई भी राशि सैलरी कंपोनेंट में जोड़ दी जाएगी. इससे नियोजकों का कर्मचारियों की सोशल सिक्योरिटी में किया जाने वाला कंट्रीब्यूशन बढ़ जाएगा.

Reliance-Future deal: क्या है रियालंस-फ्यूचर डील, Amazon को क्यों इससे परेशानी?

फ्यूचर रिटेल को नहीं मिली दिल्ली हाई कोर्ट से राहत, याचिका हुई खारिज, जानें क्या है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget