एक्सप्लोरर

'जॉब क्रिएट करने वालों को भला-बुरा कहने से पहले...' पीयूष गोयल के बयान पर मचा घमासान, इंडस्ट्री लीडर्स ने लिया आड़े हाथ

Indian Startups: पीयूष गोयल की आलोचना के बाद जेप्टो के फाउंडर सहित कई और बिजनेस लीडर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं.

Indian Startups: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की देश की स्टार्टअप इंडस्ट्री पर आई तीखी प्रतिक्रिया के बाद अब कई स्टार्टअप फाउंडर्स और बिजनेस लीडर्स इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. दरअसल, गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित स्टार्टअप महाकुंभ में हिस्सा लेते हुए पीयूष गोयल ने भारतीय स्टार्टअप्स की चीन के स्टार्टअप सिस्टम से तुलना करते हुए कहा था कि चीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर तेजी से काम हो रहा है, जबकि भारत में सिर्फ डिलीवरी ऐप्स बनाए जा रहे हैं, जो लोगों तक सामान पहुंचा रहे हैं. 

पीयूष गोयल ने कहा, ''क्या हमें सिर्फ आइसक्रीम और चिप्स ही बनानी है? दुकानदारी ही करनी है? क्या हमें टेक्नोलॉजी में गहरे इनोवेशन और लॉन्ग टर्म प्रोग्रेस के बजाय सिर्फ गिग जॉब्स क्रिएट करने तक ही सीमित रहना?'' आइए देखते हैं कि इस पर इंडस्ट्री लीडर्स ने क्या है? 

Zepto के फाउंडर आदित पलिचा ने इस पर कहा, ''भारत में कन्ज्यूमर इंटरनेट स्टार्टअप की आलोचना करना आसान है, खासकर जब आप इसकी तुलना अमेरिका/चीन में तैयार हो रहे गहरे टेक्नीकल एक्सीलेंस से करते हैं. हकीकत यह है कि- आज लगभग 1.5 लाख लोग जेप्टो से अपनी आजीविका कमा रहे हैं.'' पलिचा ने यह भी कहा, ''जेप्टो हर साल सरकार को 1,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा टैक्स देता है. जेप्टो एक अरब डॉलर से ज्यादा का फॉरेन डायरेक्ट इंवेस्टमेंट लेकर आया है, भारत के सप्लाई चेन में सैकड़ों करोड़ रुपये का निवेश किया है, खासकर ताजे फलों और सब्जियों के लिए. अगर ये इंडियन इनोवेशन में कोई चमत्कार नहीं है, तो मुझे नहीं पता कि फिर क्या है?'' 

BharatPe के को-फाउंडर रह चुके अशनीर ग्रोवर ने भी भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम की आलोचना करने के लिए पीयूष गोयल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, ''भारत में सिर्फ राजनेता ही हैं, जिन्हें 'रियल्टी चेक' की जरूरत है. देश के बाकी सभी लोग वास्तविकता में जी रहे हैं.'' उन्होंने कहा, ''चीन ने भी पहले फूड डिलीवरी से ही शुरुआत की थी और फिर बाद में टेक्नोलॉजी की दिशा में आगे बढ़ा. उन्होंने जो किया है उसकी आकांक्षा रखना अच्छी बात है- शायद अब वक्त आ गया है कि आज के जॉब क्रिएटर्स को भला-बुरा कहने से पहले राजनेताओं को 20 सालों में 10 परसेंट से अधिक की इकोनॉमिक ग्रोथ की आकांक्षा रखनी चाहिए.'' 

इंफोसिस के पूर्व सीएफओ और निवेशक मोहनदास पई ने कहा कि चीन के साथ बराबरी करना बिल्कुल भी सही नहीं है. उन्होंने कहा कि भारत में भी कई सारे दूसरे एरिया में भी स्टार्टअप्स हैं, लेकिन छोटे पैमाने पर हैं. उन्होंने कहा कि हमारे स्टार्टअप्स को कमतर नहीं आंकना चाहिए, बल्कि खुद से पूछना चाहिए कि उन्होंने हमारे मंत्री के रूप में भारत में डीप टेक स्टार्टअप को बढ़ने में मदद करने के लिए क्या किया है?

ये भी पढ़ें:

ट्रंप ने अपने दोस्तों को भी नहीं बख्शा, एलन मस्क से लेकर जेफ बेजोस तक के डूब गए अरबों डॉलर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget