एक्सप्लोरर

Business Ideas: कम लागत में शुरू करें ये शानदार बिजनेस, हर महीने होगी मोटी कमाई, सरकार करेगी पूरी मदद

आप अपने घर से Papad Making Business को शुरू कर सकते हैं. इसमें आपको बहुत ज्यादा पैसा लगाने की जरूरत नहीं है. साथ ही सरकार की तरफ से आपको सस्ता लोन भी मिल जाता है.

Papad Making Business Under Mudra Scheme : अगर आप किसी नए बिज़नेस (Business Idea) की तलाश में हैं. आप अपनी नौकरी से खुश नहीं हैं, या इसके साथ कुछ एक्स्ट्रा इनकम करना चाहते हैं, तो ऐसे में हम आपको एक शानदार बिज़नेस के बारे में बताने जा रहे हैं. हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया देने जा रहे हैं, जिसके जरिये आप कई लोगों को जॉब देने के साथ अच्छी कमाई भी कर सकते हैं. 

बम्प्पर मुनाफा देगा ये बिजनेस

इस खबर में हम पापड़ बनाने के बिजनेस (Papad Making Business) के बारे में चर्चा कर रहे हैं. इस बिजनेस को आप अपने घर से शुरू कर सकते हैं. साथ ही इसमें आपको ज्यादा रकम लगाने की जरूरत नहीं है. सरकार की ओर से आपको पेसो की मदद मिलेगी. अगर आप किसी गांव या छोटे कस्बे में निवास करते हैं, तो आपको इसके लिए कम जगह की जरूरत पड़ेगी. 

ऐसे करें शुरुआत

Papad Making Business को शुरू करने के लिए आपको कम से कम 250 - 300 वर्ग फुट की जगह चाहिए. इसमें आप पापड़ बनाने की एक यूनिट लगा सकते हैं, जिसमें 2 स्किल्ड कर्मचारी, 3 अनस्किल्ड कर्मचारी और 1 सुपरवाइजर की जरूरत होगी. इस बिजनेस के शुरू होते ही आपकी कमाई शुरू हो जाती है. आपके बनाए पापड़ की क्वॉलिटी लोगों को पसंद आती है, तो इसकी डिमांड भी बढ़ेगी. इसमें आप आलू, दाल और चावल के पापड़ बना सकते है, जिसकी मार्केट में काफी डिमांड है.

कितना होगा खर्च

इस बिजनेस में आपको 30,000 किलो की प्रोडक्शन कैपेसिटी की यूनिट तैयार करने के लिए 6 लाख रुपये के निवेश की जरूरत होगी. जिसमें 4 लाख रुपये का लोन आपको सरकार की तरफ से मिल जाएगा. इसमें आपको 2 लाख रुपये निवेश करने हैं. 

ऐसे समझें कैपिटल का उपयोग 

6 लाख रुपये में फिक्स्ड कैपिटल और वर्किंग कैपिटल दोनों शामिल हैं. फिक्स्ड कैपिटल से आपकी 2 मशीन, पैकेजिंग मशीन इक्विपमेंट जैसे खर्च किए जाएंगे. वहीं वर्किंग कैपिटल में स्टाफ की 3 महीने की सैलरी, 3 महीने में लगने वाला रॉ-मैटेरियल और यूटिलिटी प्रोडक्ट का खर्च होगा. इसके अलावा इसमें किराया, बिजली, पानी, टेलीफोन का बिल जैसे खर्च भी शामिल है.

सरकार से इतनी मिलेगी मदद 

केंद्र सरकार आज कई नए बिज़नेस शुरू करने के लिए सस्ते लोन दे रही है. इस बिज़नेस में भी आपको सस्ती दरों पर लोन मिल सकेगा. नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन (NSIC) ने एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है. इसमें मुद्रा स्कीम के तहत आपको 4 लाख रुपये का लोन सस्ते रेट पर मिल जाता है. इस लोन की मदद से आप बिजनेस शुरू कर सकते हैं. कमाई शुरू होने के बाद आप लोन की ईएमआई भी चुका सकते हैं.

ये भी पढ़ें- PPF Account Closure: मैच्‍योरिटी से पहले बंद करना चाहते है अपना पीपीएफ खाता, तो जानिए क्या है नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम
माता-पिता की मौत के बाद FD के ब्याज पर कौन देगा टैक्स? जानिए क्या हैं नियम
राम मंदिर के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, FSSAI से मिली बड़ी मान्यता
राम मंदिर के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, FSSAI से मिली बड़ी मान्यता
ये फ्लाइट छात्रों को टिकट पर दे रही 10% छूट, जानें कब तक और कैसे उठाएं फायदा
ये फ्लाइट छात्रों को टिकट पर दे रही 10% छूट, जानें कब तक और कैसे उठाएं फायदा
दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट
दशहरा-दीवाली में कम होंगे प्याज के दाम? रेट पर आया बड़ा रेट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
मांझी बोले- कॉकरोच-झींगुर से नहीं डरते, प्रशांत किशोर ने कहा- 'सरकार…'
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
हूती मिसाइल हमले से दहला रियाद एयरपोर्ट, सामने आया अटैक का वीडियो
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget