एक्सप्लोरर

Business Idea: ठंड के सीजन में शुरू करें यह मुनाफेदार बिजनेस, छोटे वक्त में होगी लाखों की कमाई

Business Plan: अगर आप सर्दियों में नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो हम आपके लिए एक शानदार आइडिया लेकर आए हैं. इस बिजनेस के जरिए आप हर महीने अच्छी कमाई कर सकते हैं.

New Business Plan: भारत में इस समय सर्दियों का सीजन (Winter Season) चल रहा है. ऐसे में ठंड बढ़ने के साथ ही मार्केट में मसालों की डिमांड (Spices Demand) में भी तेजी से इजाफा होता है. ऐसे में इस सीजन में अगर आप किसी अच्छे बिजनेस आइडिया (Business Idea) की तलाश में हैं तो हम आपके लिए एक शानदार ऑप्शन लेकर आए हैं. आजकल मार्केट में गर्म मसालों की मांग बहुत ज्यादा बढ़ गई है. ऐसे में कम लागत में इस बिजनेस को शुरू करके आप लाखों की कमाई कर सकते हैं. आपको हर घर के किचन में मसाले जरूर मिल जाएंगे. बिना मसालों के खाने का स्वाद फिका लगता है. ऐसे में आप इसके बिजनेस के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं.

मसालों का बिजनेस (Spices Business) शुरू करने के लिए आपको किसी तरह की ट्रेनिंग या स्किल की जरूरत नहीं है. इन्हें आप उस रीजन की जरूरतों के हिसाब से तैयार कर सकते हैं. अगर आप भी अपनी नौकरी से बोर हो गए हैं और कुछ नया काम शुरू करने का सोच रहे हैं तो यह बिजनेस आपके लिए बहुत लाभकारी हो सकता है.

कैसे करें मसाले के बिजनेस की शुरुआत

आपको बता दें कि मसाले का बिजनेस शुरू (New Business of Spices)  करने के लिए आपको इसका यूनिट स्थापित करना होगा. इसके लिए आपको कुछ रिसर्च करना होगा. यह पता करना होगा कि आप जिस रीजन में रहते हैं वहां किन मामलों की डिमांड सबसे ज्यादा है. इसके बाद ही आप यह तय कर पाएंगे कि आपको किन मसालों का बिजनेस करना है. वैसे आमतौर पर कुछ मसाले सभी क्षेत्रों में यूज किए जाते हैं. इसमें हल्दी, मिर्च, धनिया, गरम मसाला आदि शामिल है.

कितने निवेश में शुरू कर सकते हैं मसाले का बिजनेस

अगर आप मसालों का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) आपकी इस मामले में मदद कर सकता है. खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने इस बिजनेस को शुरू करने के लिए एक पूरी रिपोर्ट तैयार की है. इस रिपोर्ट के अनुसार आपको मसाले का यूनिट शुरू करने के लिए 3.50 लाख रुपये खर्च करने होंगे. इसके अलावा यूनिट के लिए कम से कम 300 वर्ग फीट की जगह और कच्चे माल के लिए कुल मिलाकर 1 लाख रुपये खर्च करने होंगे. ऐसे में इस बिजनेस की पैकेजिंग आदि काम में भी आपको 50 हजार रुपये तक की जरूरत पड़ेगी. ऐसे में आपको इस बिजनेस को खड़ा करने में कुल 5 लाख की लागत लगेगी.

जानें कितनी होगी कमाई

मसालों के बिजनेस के जरिए आप अच्छी कमाई कर सकते हैं. आप मसालों को छोटे पैकेट्स में बेचकर अच्छी कमाई कर सकते हैं. आपको बता दें कि 5 लाख की लागत से यूनिट को शुरू करके आप 10 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं. ऐसे में आपको सालाना 5 लाख रुपये की कमाई हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें- Indian Railway: रेलवे ने इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव बनाने में बनाया नया रिकॉर्ड! 25.3 फीसदी ज्यादा हुई मैन्युफैक्चरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Transaction: 1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
1 रुपया UPI करो या 1000, हर ट्रांजैक्शन पर कितनी आती है लागत? समझिए
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
अब बदलेगा बैंकिंग सिस्टम, RBI गवर्नर ने AI पर खर्च बढ़ाने को कहा
BOI: ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
ये काम नहीं किया तो बंद होगा Bank of India का खाता! सरकार ने क्या बताया?
EV Subsidy: सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?
सरकार ने बढ़ाई EV सब्सिडी, मंजूर किए 1000 करोड़, कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget