एक्सप्लोरर

चार दिन में निवेशकों का पैसा तीन गुना करने वाला शेयर धड़ाम, बर्गर किंग में फिर लगा 10% का लोअर सर्किट

बर्गर किंग के आईपीओ इश्यू का प्राइज 59-60 रुपये का था. जिसके बाद उसकी लिस्टिंग धमाकेदार तरीके से 115.35 रुपये पर हुई थी.

नई दिल्ली: शेयर बाजार में तेजी का रुख बना हुआ है. सेंसेक्स शुक्रवार को कारोबार के दौरान 47000 का स्तर भी छू चुका है. वहीं इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा में जो शेयर रहा वो 'बर्गर किंग' है. बर्गर किंग के शेयर की 14 दिसंबर को लिस्टिंग हुई थी. वहीं अपनी लिस्टिंग के बाद 4 दिन के अंदर ही बर्गर किंग का शेयर निवेशकों को साढ़े तीन गुना से भी ज्यादा का रिटर्न दे चुका है. हालांकि बर्गर किंग का शेयर एक बार फिर से शुक्रवार को भी लोअर सर्किट पर ही रहा.

गुरुवार को बर्गर किंग की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी. बर्गर किंग के शेयर ने 200 का स्तर पार करते हुए अपना ऑल टाइम हाई बना दिया था. हालांकि दिन खत्म होते-होते बर्गर किंग के शेयर में गुरुवार को 10 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया. इस लोअर सर्किट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा. भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबार में बर्गर किंग के शेयर में सेलर्स हावी रहे.

बर्गर किंग का शेयर शुक्रवार सुबह से ही 10 फीसदी की गिरावट के साथ लोअर सर्किट पर दिखा. एनएसई पर बर्गर किंग का शेयर 17.50 अंक टूटकर 157.50 रुपये और बीएसई पर 17.90 अंक टूटकर 161.45 रुपये पर रहा. यह लगातार दूसरा दिन है जब बर्गर किंग के शेयर में 10 फीसदी का लोअर सर्किट लगा है. वहीं इससे पहले बर्गर किंग के शेयर में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी. आईपीओ में जिन निवेशकों को शेयर मिले, गुरुवार तक उनका पैसा साढे तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ चुका था.

बर्गर किंग के आईपीओ इश्यू का प्राइज 59-60 रुपये का था. जिसके बाद उसकी लिस्टिंग धमाकेदार तरीके से 115.35 रुपये पर हुई थी. इसके बाद गुरुवार के कारोबार तक बर्गर किंग का शेयर बढ़कर एनएसई पर 213.80 रुपये और बीएसई पर 219.15 रुपये का हाई बना चुका था. बता दें कि बर्गर किंग के आईपीओ को निवेशकों की तरफ से बंपर रिस्पॉन्स मिला था.

आईपीओ को बढ़िया रिस्पॉन्स

आईपीओ के दौरान कंपनी के शेयरों की रिटेल निवेशकों में जबरदस्त मांग दिखी. रिटेल इंडिविजुअल इनवेस्टर वाला हिस्सा 37.84 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ जबकि क्यूआईबी यानी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स वाला हिस्सा 2.70 गुना सब्सक्राइब हुआ. नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर वाला हिस्सा 3.61 गुना सब्सक्राइब हुआ.

यह भी पढ़ें: Burger King Share Listing: बर्गर किंग की धमाकेदार ओपनिंग, निवेशकों को मिला बंपर प्रीमियम बर्गर किंग के शेयर में दोगुना से ज्यादा की बढ़त, क्या आपको खरीदना चाहिए, रुकना चाहिए या बेचना चाहिए? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
Airtel बैंक से सुनील मित्तल का इस्तीफा, अब कौन संभालेगा कमान?
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
बिना हॉलमार्क वाला सोना बेचने पर ज्वैलर पर क्या हो सकती है कार्रवाई? जानिए कानून और जुर्माना
Soyoil Import: फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
फेस्टिव सीजन में बढ़ी सोयाबीन तेल की मांग, भारत में टूट सकता है Import रिकॉर्ड
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़
सीवर की खुदाई में निकला 98 करोड़ का गोल्ड, सिक्का समझा था, निकला सोने का पहाड़

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget