एक्सप्लोरर

सर्राफा में आज फिर दिखा उछाल, सोना 475 रुपये चढ़ा, चांदी 378 रुपये तेज

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 475-475 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 38,420 रुपये और 38,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.

नई दिल्लीः आभूषण कारोबारियों की ताजा खरीदारी से स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 475 रुपये की तेजी के साथ 38,420 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया.

क्यों आ रही है सोने में लगातार तेजी बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू हाजिर बाजार में आभूषण विक्रेताओं की मांग बढ़ने से सोने की कीमत में तेजी आई है. उन्होंने कहा कि हालांकि, कमजोर वैश्विक रुख ने लाभ को कुछ सीमित कर दिया. वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव गिरावट दिखाकर 1513 डॉलर प्रति औंस रह गया और चांदी का भाव भी 17.26 डॉलर प्रति औंस रह गया.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस बाजार) तपन पटेल ने कहा, ‘हालांकि, अमेरिका के खुदरा बिक्री आंकड़ों में मजबूती दिखने से वैश्विक बाजारों में सोने में बिकवाली का जोर रहा. अमेरिकी आंकड़ों से खुदरा खपत में वृद्धि का संकेत मिलता है. वैश्विक इक्विटी कारोबार में निवेशकों की धारणा में सुधार से भी सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने में मांग कमजोर पड़ी है.’ लेकिन, हांग कांग में जारी अशांति और व्यापार युद्ध को लेकर बढ़ी चिंताओं ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का सीमित कर दिया.

कल बंद था सर्राफा बाजार बृहस्पतिवार को ‘स्वंतत्रता दिवस’ के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में सर्राफा बाजार बंद रहे.

दिल्ली में सोने की कीमत राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 475-475 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 38,420 रुपये और 38,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. आठ ग्राम वाली गिन्नी 28,700 रुपये पर बिना बदलाव के देखी गई.

चांदी का हाल अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक सोने की तेजी के अनुसार ही इंडस्ट्रियल यूनिट्स और सिक्का मैन्यूफैक्चर्रस का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत भी 378 रुपये की तेजी के साथ 44,688 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. चांदी हाजिर की कीमत 378 रुपये की तेजी के साथ 44,688 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जबकि चांदी साप्ताहिक डिलिवरी का भाव 594 रुपये की तेजी के साथ 43,824 रुपये प्रति किलोग्राम रहा. चांदी सिक्का मांग के अभाव में 1000 रुपये की गिरावट के साथ लिवाल 90,000 रुपये और बिकवाल 91,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बंद हुआ.

इनकम टैक्स रिटर्न भरने में हो गई गलती? घबराएं नहीं, भर सकते हैं रिवाइज्ड रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
आज कितने का मिलेगा 14 किलो वाला गैस सिलेंडर? जानें घरेलू और कमर्शियल एलपीजी का ताजा रेट
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत
क्या आज से बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के रेट? जानें आपके शहर में ईंधन की ताजा कीमत
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
पति से कमाई! कैफे जैसा खाना खिलाती है क्रिएटर, मांगती है 1000 रुपए
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस
चायवालाज के फाउंडर रोहित शर्मा ने किया सुसाइड, 17 की उम्र में शुरू किया था बिजनेस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget