एक्सप्लोरर

Milk Price Hike: फेस्टिव सीजन से पहले मिला महंगाई का झटका! आज से यहां 2 रुपये लीटर महंगा हुआ दूध

Milk Price Hike: 1 सितंबर से आम लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. इस महानगर में दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. जानें किस मेट्रो शहर में भैंस के दूध के दाम में इजाफा हो गया-

Buffalo Milk Price Hike: भारत में त्योहारी सीजन की शुरुआत होने जा रही है और महंगाई से पहले से परेशान जनता को आज से एक और झटका लगने वाला है. आर्थिक राजधानी मुंबई में भैंस के दूध के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है. मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने यह ऐलान किया था कि एक सितंबर से मुंबई में थोक में भैंस के दूध का दाम 85 रुपये लीटर से बढ़कर 87 रुपये लीटर हो जाएगा.

क्यों हुआ इजाफा?

करीब 700 डेयरियों के ग्रुप वाले मुंबई मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने शनिवार को इस मामले पर बैठक की थी. इस बैठक में चारे और पशु आहार की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दूध के दाम में इजाफे का फैसला लिया गया है. यह दरें शुक्रवार यानी 1 सितंबर, 2023 से लागू हो चुकी हैं. इस बढ़त के बाद मुंबई में भैंस के दूध की रिटेल कीमत में 2 से 3 लीटर का इजाफा होने की संभावना है. वहीं थोक कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हुआ है.

चारे की बढ़ती कीमत से परेशान हैं डेयरी मालिक

गौरतलब है कि 700 से अधिक डेयरी मालिक और 50,000 से अधिक भैंस के मालिक वाले लोगों ने मुंबई के इस बैठक में हिस्सा लिया था. इसमें पशु चारे और आहार की बढ़ती कीमतों पर चर्चा हुई. इस एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट रमेश दुबे में कहा कि पिछले कुछ वक्त में पशु चारा करीब 20 फीसदी तक महंगा हुआ है. ऐसे में हमनें दूध की कीमत बढ़ाने का निर्णय लिया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम छह महीने के बाद दरों की एक बार फिर समीक्षा करेंगे.

त्योहारी सीजन में लोगों की जेब पर बढ़ेगा बोझ

मुंबई में कुछ ही दिनों में जन्माष्टमी और गणपति उत्सव का त्योहार मनाया जाएगा. इस दौरान घरों में मिठाई और दूध की खपत बढ़ जाती है. ऐसे में त्योहारों से ठीक पहले भैंस के दूध के दाम में बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा. थोक कीमत बढ़ने के बाद संभावना जताई जा रही है कि सितंबर में रिटेल में भैंस का दूध 90 से 95 रुपये लीटर तक पहुंच जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Bank Holidays in September 2023: जन्माष्टमी से गणेश चतुर्थी के कारण बैंक कई दिन रहेंगे बंद, देख लें सितंबर में 17 दिन की अवकाश लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रोकरेज का भरोसा, इस हेल्थकेयर स्टॉक में आ सकती है 38% तक की अपसाइड; निवेशकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न
ब्रोकरेज का भरोसा, इस हेल्थकेयर स्टॉक में आ सकती है 38% तक की अपसाइड; निवेशकों को मिलेगा तगड़ा रिटर्न
फर्जी ऐप्स से निवेशकों को बचाने के लिए SEBI की पहल, जानिए कैसे करें असली की पहचान; धोखाधड़ी से बच सकेंगे
फर्जी ऐप्स से निवेशकों को बचाने के लिए SEBI की पहल, जानिए कैसे करें असली की पहचान; धोखाधड़ी से बच सकेंगे
राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए भारत का ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
राहत: रेटिंग एजेंसी S&P ने फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर किया 7.1 प्रतिशत
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...
महिलाओं के लिए फायदे की खबर: अब UPI से मिलेगा तुरंत लोन! इस बैंक ने शुरू की खास सुविधा...

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान हमने मार गिराया', ईरान का दावा, US बोला- झूठ, वीडियो आया सामने
'अमेरिका का F-18 लड़ाकू विमान हमने मार गिराया', ईरान का दावा, US बोला- झूठ, वीडियो आया सामने
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस की कब तक होगी वापसी? कप्तान ने खुद दिया फिटनेस को लेकर अपडेट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
US Israel Iran War Survey: जंग को लेकर टेंशन में अमेरिकी, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया, बोले- ईरान पर...'
जंग को लेकर टेंशन में अमेरिकी, सर्वे के आंकड़ों ने चौंकाया, बोले- ईरान पर...'
GLP-1 Weight Loss Drugs: GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Embed widget