एक्सप्लोरर

बजट 2019: संसद में फिल्म ‘उरी’ का भी हुआ जिक्र, लोकसभा में गूंजा ‘हाउज द जोश’

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में दो बार ‘जोश’ शब्द का इस्तेमाल किया. जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में 2016 में सीमापार पीओके में सेना द्वारा की गयी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई.

नई दिल्ली: वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में अपने बजट भाषण में मनोरंजन उद्योग के उल्लेख के दौरान फिल्म ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ की भी बात की और सदन में फिल्म का संवाद ‘हाउज द जोश’ भी सुनाई दिया. बजट भाषण के दौरान गोयल जब मनोरंजन उद्योग के लिए किये गये प्रावधानों का जिक्र कर रहे थे तो उन्होंने कहा, ‘‘हमने हाल ही में उरी फिल्म देखी. बहुत मजा आया. क्या जोश था, क्या माहौल था.’’ दरअसल जब गोयल फिल्मों के बारे में बात कर रहे थे तो उनके पास ही बैठे बीजेपी के वरिष्ठ सदस्य लालकृष्ण आडवाणी ने उनका ध्यान हाल ही में आई इस फिल्म की ओर दिलाया और फिर गोयल ने फिल्म का जिक्र किया. आडवाणी फिल्मों के शौकीन माने जाते हैं. बजट 2019: आसान शब्दों में जानें कितनी कमाई पर किसको कितना देना होगा टैक्स? गोयल के इस बयान के बाद सदन में बैठे राजग के सभी सांसदों ने मेजें थपथपाईं और फिल्म में अहम रोल निभाने वाले बीजेपी सदस्य परेश रावल को भी मुस्कराते हुए देखा गया.  इस दौरान केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कुछ मंत्रियों और सदस्यों को फिल्म के चर्चित संवाद ‘हाउज द जोश’ को बोलते सुना गया. वित्त मंत्री ने बजट भाषण में दो बार ‘जोश’ शब्द का इस्तेमाल किया. जम्मू कश्मीर के उरी में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में 2016 में सीमापार पीओके में सेना द्वारा की गयी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है जिसमें मुख्य भूमिका में रावल के अलावा विक्की कौशल भी हैं. गोयल ने कहा, ‘‘मनोरंजन जगत से कई लोगों को रोगजार मिलता है और हम सभी फिल्में देखते ही हैं.’’  इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी विभिन्न कार्यक्रमों में फिल्म के संवाद ‘हाउज द जोश’ का जिक्र किया. बजट से जुड़ी अन्य खबरें भी पढ़ें- 5 लाख से अधिक आय वालों को बजट से मायूसी, टैक्स में नहीं मिली कोई राहत Budget 2019: किसानों को बड़ा तोहफा, हर साल 6 हजार रुपये सीधे खाते में ट्रांसफर करेगी सरकार बजट 2019: बजट पर कुछ ऐसा रहा राजनीति से जुड़े लोगों का रिएक्शन BUDGET 2019: किसानों, टैक्सपेयर्स के लिए तो हुए एलान पर युवाओं के हाथ रहे खाली वीडियो देखें-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget