एक्सप्लोरर

SpiceJet Pilots Salary: हर रोज 3 घंटे से भी कम काम, पर सैलरी मिलेगी महीने के 7.5 लाख

SpiceJet Pilot Salary Package: विमानन सेक्टर मोटी सैलरी देने के लिए लंबे समय से जाना जाता रहा है, लेकिन अभी कुछ समय से भारत में यह सेक्टर चुनौतियों का सामना कर रहा है...

घरेलू विमानन क्षेत्र (Indian Airline Sector) अभी चुनौतियों से जूझ रहा है और गो फर्स्ट (Go First) के संकट ने इंडस्ट्री में नई बहस छेड़ दी है. इससे पहले भी घरेलू बाजार में कई विमानन कंपनियां दम तोड़ चुकी हैं. ताजा मामले के बाद हजारों लोगों के रोजगार पर भी खतरा पैदा हो गया है. दूसरी ओर इसी विमानन इंडस्ट्रीज में लोगों को ऐसे जॉब ऑफर रहे हैं, जो किसी सपने को सच करने सरीखे हैं.

करना होगा सिर्फ 75 घंटे काम

पांच अंकों की सैलरी यानी हर महीने एक लाख रुपये से ज्यादा वेतन को काफी बढ़िया माना जाता है. अब अगर आपको हर महीने वेतन के रूप में 7 लाख रुपये से भी ज्यादा मिलें और इससे भी मजेदार कि आपको महीने में सिर्फ 75 घंटे काम करना पड़े, तो भला इससे बेहतर सपने को सच करने का क्या उदाहरण हो सकता है! और यह काम किया है घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) ने.

ज्यादा वेतन के साथ ये लाभ भी

किफायती विमानन सेवाएं देने वाली एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने अपने पायलटों (कैप्टन) के वेतन में बढ़ोतरी की मंगलवार को घोषणा की. एयरलाइन ने कहा कि वह अब अपने पायलटों का 75 उड़ान घंटों के लिए 7.5 लाख रुपये का मासिक वेतन देगी. इसके अलावा एयरलाइन ने पायलटों के लिए एक अवार्ड की भी घोषणा की है, जो काम के प्रति निष्ठा दिखाने से जुड़ा होगा.

कर्मचारियों के दोनों हाथों में लड्डू

कंपनी ने पायलटों के अलावा प्रशिक्षकों तथा फर्स्ट ऑफिसर्स के वेतन में भी बढ़ोतरी की है. एयरलाइन ने बयान में कहा कि पायलटों का 75 उड़ान घंटों के लिए मासिक वेतन बढ़ाकर 7.5 लाख रुपये किया जा रहा है. यह वृद्धि 16 मई, 2023 से लागू हो गई है. इससे पहले एयरलाइन ने नवंबर, 2022 में अपने पायलटों का वेतन बढ़ाकर मासिक 80 घंटे की उड़ान के लिए सात लाख रुपये किया था. इसका मतलब हुआ कि एक तरफ कंपनी ने पैसे बढ़ाए हैं, जबकि उड़ान यानी काम के घंटे कम किए गए हैं.

अजय सिंह ने किया ऐलान

स्पाइसजेट ने अपने पायलटों, प्रशिक्षकों और फर्स्ट ऑफिसर्स जैसे कर्मचारियों की सैलरी में यह बढ़ोतरी अपनी 18वीं एनिवर्सरी पर की है. इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन अजय सिंह ने कर्मचारियों को बताया कि स्पाइसजेट ने उन प्लेन को रिवाइव करने का फैसला किया है, जो फिलहाल ग्राउंडेड यानी उड़ान से बाहर हैं. इसके लिए कंपनी ईसीएलजीएस स्कीम से मिले पैसों और आंतरिक खाते से प्राप्त 50 मिलियन डॉलर की रकम का इस्तेमाल करेगी.

ये भी पढ़ें: एफडीआई के मोर्चे पर लगा झटका, पिछले वित्त वर्ष में आई इतनी गिरावट, देखें RBI की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
5436 बैंक खाते और 10 करोड़ का फ्रॉड, कौन है Insta इन्फ्लुएंसर रोहन जाधव, हुआ अरेस्ट
Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget