एक्सप्लोरर

Black Budget: जब देश में पहली बार पेश हुआ था ब्लैक बजट, घाटा सुनकर उड़ जाएंगे होश

Budget 2025: 1973-74 का ब्लैक बजट यशवंतराव चव्हाण ने 550 करोड़ घाटे के साथ पेश किया. भारत-पाक युद्ध, सूखा और आर्थिक संकट ने इसे आवश्यक बनाया, जिससे सरकार को कड़ी वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा.

Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश का आम बजट पेश करने वाली हैं. इस बजट को लेकर देशभर के लोगों में आर्थिक उन्नति की उम्मीद है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसी देश में एक बजट ऐसा भी पेश हुआ था, जिसे दुनिया ब्लैक बजट के नाम से जानती है. दरअसल, यह बजट 1973-74 में पेश किया गया था, जब देश गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा था. इसे ब्लैक बजट के नाम से इसलिए जाना गया क्योंकि यह घाटे का बजट था.

क्यों पेश करना पड़ा था ब्लैक बजट

1973-74 का बजट इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार के तहत पेश हुआ था, तब देश के वित्त मंत्री थे यशवंतराव चव्हाण. उस समय देश की अर्थव्यवस्था संकट में थी. 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद से देश आर्थिक दृष्टि से कमजोर हो गया था. इसके अलावा, 1973 में मानसून भी फेल हो गया और देश में सूखा पड़ा, जिससे खाद्यान्न उत्पादन में भारी कमी आई. इन कारणों से सरकार को अपनी आय से ज्यादा खर्च करना पड़ा. नतीजतन देश को बजटीय घाटे का सामना करना पड़ा.

वित्त मंत्री यशवंतराव चव्हाण ने इस बजट को पेश करते हुए कहा कि देश की आर्थिक स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी थी कि ब्लैक बजट की जरूरत महसूस हो रही थी. इसे पेश करने का मकसद अलग-अलग सरकारी योजनाओं में कटौती करना था ताकि सरकारी खजाने में धन की कमी को बैलेंस किया जा सके. 

क्यों इसे कहा गया ब्लैक बजट

यह बजट 550 करोड़ रुपए के घाटे का था. इसे ब्लैक बजट का नाम इसलिए दिया गया क्योंकि यह सरकार के लिए घाटे का प्रतीक था. जब सरकार की आय कम और खर्च अधिक हो, तो ऐसी स्थिति में बजट में घाटा आना स्वाभाविक होता है. इसे पेश करते समय चव्हाण ने कहा था कि देश में सूखा और खाद्यान्न की कमी के कारण स्थिति बिगड़ गई थी और इस कारण बजट में घाटा हुआ.

 

ये भी पढ़ें: Budget 2025: बजट में टैक्स स्लैब में बड़े बदलाव के आसार, सब्सिडी पर चलेगी कैंची!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
ग्लोबल इकोनॉमी में बजेगा भारत का डंका, IMF ने FY27 में 7% ग्रोथ का लगाया अनुमान
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
अंबानी बने भारत के सबसे अमीर शख्स, गौतम अदाणी से छीना नंबर-1 का ताज
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
आखिर क्या करके मानेगा चीन! फिर से खरीदा 1000 टन गोल्ड, भारत पर क्या होगा असर?
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट
गजब सस्ता हुआ सोना, कल के बाद आज फिर गिरी कीमत; जानें 10 ग्राम का रेट

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
'INDIA की कोई पार्टी नहीं मांग रही CJI का इस्तीफा', ममता बनर्जी की सांसद सागरिका घोष की सफाई
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget