एक्सप्लोरर

Interim Budget 2024: पहले से कई नायाब रिकॉर्ड, अब ये नया इतिहास रचने वाली हैं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Union Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी गई. इस नई जिम्मेदारी में उन्होंने 2019 में अपना पहला बजट पेश किया था...

जनवरी समाप्त होने वाला है और उसके बाद साल के दूसरे महीने फरवरी की शुरुआत हो जाएगी. हर साल की तरह इस बार भी कैलेंडर पर साल बदलते ही बजट की चर्चाएं तेज हो गई हैं और अभी सुर्खियों में हैं. इस बार का बजट आसन्न लोकसभा चुनावों के चलते भी महत्वपूर्ण है और लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार है. लोगों को चुनावों के कारण सरकार से लोकलुभावन बजट की उम्मीद है. हालांकि बजट कैसा होगा और लोगों की उम्मीदें किस हद तक पूरी हो पाएंगी, ये सब अगले सप्ताह ही पता चल पाएगा, लेकिन कुछ बातें पहले से पता हैं. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कई नए इतिहास को अपने नाम करने जा रही हैं, यह उन बातों में एक है.

अरुण जेटली के निधन से मिला मौका

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में वित्त मंत्रालय की अहम जिम्मेदारी दी गई. वित्त मंत्रालय हर सरकार में सबसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों में एक माना जाता रहा है. इस कारण वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं को दी जाती रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली सरकार में वित्त मंत्रालय अनुभवी नेता अरुण जेटली संभाल रहे थे. उनके निधन के बाद यह जिम्मा खाली हो गया और मोदी सरकार ने साल 2019 में निर्मला सीतारमण पर भरोसा दिखाया.

 

अपना पहला बजट पेश करने जातीं वित्त मंत्री सीतारमण
अपना पहला बजट पेश करने जातीं वित्त मंत्री सीतारमण

2019 में मिली वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पहले से ही कई नायाब कीर्तिमान अपने नाम कर चुकी हैं. साल 2019 में जब उन्हें वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई, तो आजाद भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी महिला को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली. उन्होंने 2019 में ही अपना पहल बजट पेश किया और पहले बजट के साथ कुछ नए रिकॉर्ड भी बन गए.

इंदिरा गांधी के साथ दर्ज हुआ नाम

इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा था, जब कोई महिला वित्त मंत्री सरकार की ओर से बजट पेश कर रही थीं. उससे पहले 1970 में भी एक महिला के द्वारा बजट पेश किया गया था. वह बजट पेश किया था इंदिरा गांधी ने, जो उस समय प्रधानमंत्री थीं और जिनके पास वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी थी. कहने का मतलब यह कि इंदिरा गांधी ने फुल फ्लेज वित्त मंत्रालय को नहीं संभाला था. इस हिसाब से भी निर्मला सीतारमण बजट पेश करने वाली दूसरी महिला बन जाती हैं.

 

2020 में निर्मला सीतारमण का दूसरा बजट
2020 में निर्मला सीतारमण का दूसरा बजट

पहले बजट में बदल दी ये परिपाटी

उनके वित्त मंत्रालय में आने के बाद कई बदलाव भी देखने को मिले. सबसे पहला बदलाव तो 2019 के बजट में ही दिख गया. जब वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण ने अपना पहला बजट पेश किया, ब्रीफकेस की दशकों पुरानी परिपाटी पर विराम लग गया. 2019 से पहले तक वित्त मंत्री ब्रीफकेस में बजट लेकर आया करते थे. निर्मला सीतारमण बही-खाते के रूप में बजट लेकर आईं. उसके बाद से लाल कपड़ों वाले बही-खाते में ही बजट आ रहा है, जिसके ऊपर राष्ट्रीय चिह्न बना रहता है.

 

साल 2021 का बजट
साल 2021 का बजट

पहली बार महिला के द्वारा अंतरिम बजट

उसके बाद से निर्मला सीतारमण ही लगातार वित्त मंत्रालय संभाल रही हैं और मोदी सरकार के सारे बजट पेश कर रही हैं. 2019 के बाद वह 2020, 2021, 2022 और 2023 में बजट पेश कर चुकी हैं. अब इस साल वह अपना छठा बजट पेश करने वाली हैं. इस साल आसन्न चुनावों के चलते यह अंतरिम बजट होगा. इस तरह निर्मला सीतारमण पहली बार अंतरिम बजट पेश करेंगी. इसके साथ ही इतिहास बनेगा कि पहली बार कोई महिला अंतरिम बजट पेश करेंगी.

 

2022 में निर्मला सीतारमण का चौथा बजट
2022 में निर्मला सीतारमण का चौथा बजट

इन दिग्गजों की कर चुकी हैं बराबरी

आजाद भारत के इतिहास में अब तक कुल 38 वित्त मंत्री हुए हैं. पहले वित्त मंत्री आरके शणमुखम चेट्टी बनाए गए थे और आजाद भारत के पहले बजट का श्रेय भी उनको ही जाता है. मौजूदा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब तक पांच बजट पेश कर चुकी हैं. आजादी के समय से अब तक के इतिहास में ऐसे कम ही वित्त मंत्री हुए हैं, जिन्हें पांच-पांच बजट पेश करने का मौका मिला है. निर्मला सीतारमण के अलावा मनमोहन सिंह, अरुण जेटली, पी चिदंबरम और यशवंत सिन्हा ही ऐसे वित्त मंत्री हुए हैं, जिन्होंने पांच बार बजट पेश किया है.

 

निर्मला सीतारमण का पांचवां बजट
निर्मला सीतारमण का पांचवां बजट

मोरारजी देसाई की करेंगी बराबरी

यह निर्मला सीतारमण का छठा बजट होगा और इस तरह वह ऐसा करने वाली दूसरी वित्त मंत्री बन जाएंगी. अभी सबसे ज्यादा छह बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है. मोरारजी देसाई ने पांच पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किया था. इस बार का बजट पेश करते ही निर्मला सीतारमण मोरारजी देसाई की बराबरी कर लेंगी.

सबसे लंबा बजट भाषण

निर्मला सीतारमण के नाम इसके अलावा भी बजट से जुड़े कुछ रिकॉर्ड दर्ज है. उनके नाम भारत के इतिहास में सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड है. यह रिकॉर्ड उन्होंने 2020 में बनाया था, जो उनका दूसरा बट था. उस साल निर्मला सीतारमण ने 2 घंटे 42 मिनट का बजट भाषण दिया था. इस तरह उन्होंने एक साल पुराने अपने ही रिकॉर्ड को और बेहतर बना दिया था. एक साल पहले 2019 में उन्होंने 2 घंटे 7 मिनट लंबा रिकॉर्ड बजट भाषण दिया था.

ये भी पढ़ें: शून्य से शिखर तक भारत का सफर... इस एक बजट ने बदली देश की आर्थिक तस्वीर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
बदले जाएंगे 10 और 20 रुपए के नोट, आरबीआई ने कर दिया बड़ा ऐलान, इनकी जगह क्या आएगा?
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
अमिताभ बच्चन को इस शख्स ने बनाया अरबपति, कौन हैं प्रेमचंद गोधा, जो 15 हजार करोड़ के हैं मालिक
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
भारत में प्लास्टिक के नोट लाने की तैयारी पूरी, RBI का बड़ा कदम, पॉलीमर शीट का ग्लोबल EOI जारी
RBI Rule: जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?
जब्त जमीनों-मकानों पर आरबीआई का हंटर, बैंकों के लिए बनाया नया नियम, आप पर क्या होगा असर?

वीडियोज

Sansani: बैड बीवी की आशिकी | Crime News
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget