एक्सप्लोरर

Budget 2024: बजट से पहले ही सरकार का तोहफा, सस्ता हो सकता है मोबाइल फोन- जानें बड़ा फैसला

Interim Budget 2024: आम लोगों के लिए शानदार खबर आई है और सरकार के नए फैसले के बाद देश में सस्ते दाम पर मोबाइल फोन मिल पाएंगे. जानिए आखिर क्या फैसला लिया गया है.

Interim Budget 2024: केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट कल यानी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में प्रस्तुत करेंगी. हालांकि सरकार ने आज ही मोबाइल फोन इंडस्ट्री को तोहफा दे दिया है. इसके तहत सरकार ने मोबाइल पार्ट्स की इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी है. मोबाइल पार्टस पर इंपोर्ट ड्यूटी को 15 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है. आम लोगों के लिए ये शानदार खबर है क्योंकि इस इंपोर्ट ड्यूटी कटौती के बाद देश में मोबाइल फोन का निर्माण सस्ता हो जाएगा और लोगों को सस्ते फोन मिल पाएंगे.

वित्त मंत्रालय का नोटिफिकेशन भी हुआ जारी

केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने इसके लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है. नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि कस्टम एक्ट 1962 के सेक्शन 25 के तहत सरकार ने जनता के हित को देखते हुए ये फैसला लिया है. इसमें लिखा है कि कई मोबाइल पार्ट्स पर इंपोर्ट डयूटी को घटाकर 10 फीसदी कर दिया गया है और इसमें कई तरह के उन मोबाइल पार्ट्स के नाम भी दिए गए हैं जिन पर इंपोर्ट ड्यूटी की कटौती की गई है.

इन पार्टस या इनपुट्स के ऊपर ड्यूटी कम हुई

इस फैसले के तहत मोबाइल फोन की मैन्यूफैक्चरिंग में काम आने वाले कई पार्टस या इनपुट्स के ऊपर ड्यूटी कम कर दी गई है. पहले सेक्शन के तहत उन 12 प्रोडक्ट्स के नाम यहां जानिए जिन पर आयात शुल्क की कटौती की गई है.

  1. बैटरी कवर
  2. फ्रंट कवर
  3. मिडिल कवर
  4. मेन लेंस
  5. बैक कवर
  6. जीएसएम एंटिना/किसी भी टेक्नोलॉजी का एंटिना
  7. PU केस या सीलिंग गास्केट
  8. सीलिंग गास्केट या पॉलिमर से बने हुए पीपी, पीई, ईपीएस और ईसी जैसे पार्ट्स 
  9. सिम सॉकेट
  10. स्क्रू
  11. प्लास्टिक से बने अन्य मैकेनिकल आइटम्स
  12. मेटल से बने अन्य मैकेनिकल आइटम

इसके अलावा कुछ और पार्ट्स पर भी इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती की गई है-

  1. कंडक्टिव क्लॉथ
  2. एलसीडी कंडक्टिव फोम
  3. एलसीडी फोम
  4. बीटी फोम
  5. हीट डिसीपेशन स्टिकर बैटरी कवर
  6. स्टिकर-बैटरी स्लॉट

मोबाइल पार्ट्स का आयात सस्ता होने से देश में बनेंगे सस्ते मोबाइल फोन

चाहे स्मार्टफोन हों या फीचर या बेसिक फोन, सरकार के इस इंपोर्ट ड्यूटी कटौती के फैसले से देश में बाहर से मोबाइल फोन के पार्ट्स मंगाना यानी आयात करना सस्ता हो जाएगा. इसके दम पर देश में ही मोबाइल फोन मैन्यूफैक्चरिंग के लिए विदेश से सस्ते पार्ट्स मंगाए जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें

Stock Market Opening: शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 71000 के नीचे पहुंचा तो निफ्टी 21500 से फिसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज 9 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज 9 अगस्त को कितनी है गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
आज बढ़ी या कम हुई है पेट्रोल-डीजल की कीमतें? जानें आपके शहर में 1 लीटर का रेट
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
50 की उम्र में है रिटायरमेंट का प्लान, 10 करोड़ जुटाने के लिए कितनी SIP जरूरी?
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल
UPI पेमेंट पर किसकी जेब से जाता है पैसा? समझिए MDR चार्ज का पूरा खेल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget