एक्सप्लोरर

Stock Market This Week: शेयर बाजार की दिशा-दशा तय करेगा ये हफ्ता, बजट, फेड रिजर्व, अडानी FPO तय करेंगे बाजार की चाल

Stock Market Update: ये हफ्ता शेयर बाजार के लिए आने वाले समय की दिशा तय करेगा. बाजार में तेजी जारी रहेगी या बिकवाली.

Stock Market This Week: बीते हफ्ते में भारी उतार-चढ़ाव देखने के बाद ये हफ्ता भारतीय शेयर बाजार के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस हफ्ते 31 जनवरी 2023 से संसद के बजट सत्र की शुरुआत होने जा रही है. एक फरवरी को मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेगी जो शेयर बाजार की दिशा दशा तय करेगा. इस बात पर बाजार की चाल निर्भर करेगी जिन उसे मोदी सरकार का बजट रास आता है या नहीं. जनवरी महीने में निदेशी निवेशकों को बिकवाली की है. जनवरी में कैश मार्केट सेलिंग 41600 करोड़ रुपयेके पार जा पहुंचा है. 

अडानी इंटरप्राइजेज के एफपीओ का सवाल

31 जनवरी को अडानी इंटरप्राइजेज का एफपीओ क्लोज होगा. बीते हफ्ते हिंडनबर्ग के रिपोर्ट के चलते अडानी इंटरप्राइजेज का शेयर प्राइस एफपीओ के प्राइस बैंड से नीचे जा फिसला है. अगर 20,000 करोड़ रुपये का एफपीओ  सब्सक्राइब होता है या नहीं इसपर बाजार का सेंटीमेंट तय होगा.  

कैसा होगा बजट 2023 

एक फरवरी 2023 भारतीय शेयर बाजार के लिए सबसे बड़ा दिन है. इसी दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आम बजट पेश करेंगी. बजट विकास को गति देने वाला रहता है लोकलुभावन इस बात पर भी बाजार की चाल निर्भर करेगी. वैसे ही एक साल बाद लोकसभा चुनाव है ऐसे में लोकलुभावन वाले एलानों से इंकार नहीं किया जा सकता है. हालांकि बाजार को उम्मीद है कि आधारभूत ढांचे, ग्रामीण और कृषि के लिए ज्यादा बजट आवंटित किया जा सकता है. साथ ही और सेक्टर्स को पीएलआई स्कीम में शामिल किया जा सकता है. बाजार की निगाह इस बात पर भी रहेगी कि लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स के साथ छेड़छाड़ होती है या नहीं.  

फेड रिजर्व की बैठक 

एक फरवरी को आम बजट के साथ अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेडरल रिजर्व मॉनिटरी पॉलिसी बैठक के बाद ब्याज दरों को लेकर लिए गए फैसले का एलान करेगा. माना जा रहा है कि एक चौथाई फीसदी ब्याज दरें फेड रिजर्व बढ़ा सकता है. और ज्यादा ब्याज दरें बढ़ी तो बाजार में उतार-चढ़ाल देखने को मिल सकता है. अगर फेड रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाता है तो आरबीआई भी ब्याज दरें बढ़ा सकता है. 

बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे

अगले हफ्ते दिग्गज कंपनियां अक्टूबर से दिसंबर तिमाही के नतीजों का एलान करेंगी और इस पर भी बाजार की चाल निर्भर करेगी. एल एंड टी, टेक महिंद्रा, एसबीआई, एचडीएफसी, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, पेटीएम जैसी कंपनियां तिमाही नतीजों का एलान करेंगी. 

पीएमआई डाटा का होगा एलान

मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई डाटा का एलान जारी किया जाएगा. इसके अलावा ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियों के सेल्स के आंकड़े भी जारी करेंगी. एक फरवरी को दिसंबर महीने के लिए जीएसटी डाटा की भी घोषणा की जाएगी. 

ये भी पढ़ें 

Adani Enterprises FPO: नहीं बदलेगा अडानी इंटरप्राइजेज का FPO के समय और प्राइस बैंड, समूह को है एफपीओ की सफलता का भरोसा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Indigo यात्रियों के लिए जरूरी अलर्ट, एयरलाइन ने जारी की ये एडवाइजरी
Xप्लेन: चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
चीनी महंगी होने पर भी 16,087 करोड़ के नुकसान में क्यों किसान? कब होगी सस्ती
अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी
August 2026 Deadline: अगस्त खत्म होने से पहले निपटा लें ये 4 काम, नहीं तो बाद में हो सकती है परेशानी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget