एक्सप्लोरर

Brezza Booking: मारुति सुजुकी का शानदार एलान, सिर्फ 11,000 रुपये में करें नई Brezza की बुकिंग

Maruti Suzuki Brezza Booking: कस्टमर नई ब्रेजा को मारुति सुजुकी के किसी भी एरिना शोरूम या इसकी वेबसाइट से 11,000 रुपये के शुरुआती भुगतान के साथ बुक कर सकते हैं.

Maruti Suzuki Brezza Booking: देश की सबसे बड़ी कार मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने सोमवार को अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा के आने वाले नए संस्करण के लिए बुकिंग शुरू करने की घोषणा की. कंपनी ने एक बयान में कहा कि महीने के आखिर में पेश होने वाली नयी ब्रेजा इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर के साथ नए जमाने की तकनीक और कनेक्टेड सुविधाओं के साथ आएगी.

11,000 रुपये में करें बुकिंग
इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्प के साथ नेक्स्ट जेनरेशन का पावरट्रेन भी होगा. ग्राहक नई ब्रेजा को कंपनी के किसी भी एरिना शोरूम या इसकी वेबसाइट से 11,000 रुपये के शुरुआती भुगतान के साथ बुक कर सकते हैं.

कंपनी के मैनेजमेंट ने क्या कहा
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि देश के कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ब्रेजा की एक मजबूत बाजार हिस्सेदारी है और आज हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हम इस एसयूवी को एक नए अवतार में पेश करेंगे.

मारुति सुजुकी की नेक्स्ट जेनेरेशन कार विटारा ब्रेजा कब आएगी
आगामी 30 जून को मारुति सुजुकी इंडिया, नेक्स्ट जेनेरेशन कार Vitara Brezza को लॉन्च करने जा रही है. Vitara Brezza में आपको 1.5 लीटर K15C डुअलजेट पेट्रोल इंजन देखने को मिल जाएगा, जो 103bhp और 137Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा. गियरबॉक्स की बात की करें तो इसमें 5 स्पीड मैनुअल और न्यू 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी मिलेगा. यह एसयूवी सनरूफ, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट और 6 एयर बैग्स आदि फीचर्स से लैस होगी. इसके साथ ही आपको बता दें कि इस एसयूवी में आपको अपडेटेड न्यू इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें

Agniveer Recruitments: आनंद महिंद्रा ने किया अग्निवीरों को नौकरी देने का एलान, ट्वीट कर कही ये बात

Stock Market Opening: शेयर बाजार में आज तेजी पर शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक चढ़कर 51500 के करीब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
क्या सस्ता होगा डीजल? रूस के नए फैसले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
पुराने 5 के नोट के बदले 17 लाख का लालच, गुजरात के किसान से 1 लाख की ठगी
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
सोने- चांदी के भाव में कितना बदलाव, जानें दिल्ली से पटना तक 24K, 22K और 18K के रेट
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?
RBI का बड़ा एक्शन, क्या डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget