एक्सप्लोरर

Ex-Bonus Stocks: अगस्त में कई इन्वेस्टर्स को मिलेंगे फ्री में शेयर, 4 कंपनियां करने वाली हैं ये काम

Bonus Shares in August 2023: घरेलू शेयर बाजार में 3 सप्ताह की जबरदस्त रैली के बाद पिछले सप्ताह कुछ गिरावट देखी गई. हालांकि बाजार अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर के आस-पास ही है...

शेयर बाजार महीनों के इंतजार के बाद रैली दिखा रहे हैं. जुलाई महीना घरेलू शेयर बाजार के लिए बंपर साबित हुआ है. महीने के दौरान बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ने कई बार उच्च स्तर का रिकॉर्ड बनाया. हालांकि लगातार 3 सप्ताह की रैली के बाद पिछला सप्ताह थोड़ा सुस्त साबित हुआ और दोनों सूचकांकों में हल्की गिरावट दर्ज की गई. बाजार में लौटी रैली से निवेशकों को कमाई करने के खूब मौके मिल रहे हैं.

क्या होता है बोनस शेयर

घरेलू बाजार में निवेशक बाजार की रैली के अलावा डिविडेंड और बोनस से भी कमाई कर रहे हैं. अगस्त महीना भी खाली नहीं रहने वाला है. महीने के दौरान 4 कंपनियों के निवेशकों को बोनस में शेयर मिलने वाले हैं. ऐसे में इन कंपनियों के शेयरधारकों को बिना अतिरिक्त खर्च के फ्री में शेयर मिल जाएंगे. कंपनियां अपने शेयरधारकों को रिवार्ड की तरह बोनस में शेयर जारी करती हैं. यह एक तरह से भरोसा दिखाने वाले इन्वेस्टर्स को कमाई में शेयर देना है.

कामधेनु वेंचर्स (Kamdhenu Ventures)

पेटिंग व कोटिंग प्रोडक्ट बनाने वाली इस कंपनी के शेयरधारकों को एक शेयर के बदले एक शेयर मिलने वाले हैं. यह शेयर महीने के पहले दिन यानी 1 अगस्त, मंगलवार को एक्स-बोनस हो रहा है.

निनटेक सिस्टम्स (Nintec Systems)

निनटेक सिस्टम्स का शेयर 3 अगस्त को एक्स-बोनस हो रहा है. इस कंपनी के बोर्ड ने 4:5 के अनुपात में बोनस शेयर देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. मतलब निनटेक सिस्टम्स के शेयरधारकों को हर 4 पुराने शेयर के बदले बोनस में 5 नए शेयर मिलने जा रहे हैं.

राघव रैमिंग मास (Raghav Ramming Mass)

राघव रैमिंग मास का शेयर 8 अगस्त को एक्स-बोनस हो रहा है. इस कंपनी के बोर्ड ने 1:1 के अनुपात में बोनस इक्विटी शेयर देने का प्रस्ताव मंजूर किया है. इसका मतलब हुआ कि मौजूदा शेयरधारकों को हर 1 पुराने शेयर के बदले में 1 नए फ्री शेयर मिलने वाले हैं.

लैंकोर होल्डिंग्स (Lancor Holdings)

लैंकोर होल्डिंग्स का शेयर 18 अगस्त को एक्स-बोनस हो रहा है. इसके बोर्ड ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर देने को मंजूरी दी है. इसका मतलब हुआ कि कंपनी के सभी मौजूदा शेयरधारकों को हर 1 पुराने शेयर के बदले 2 नए शेयर फ्री में मिलने वाले हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Business Investment: कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट
कारोबार के लिए कौन सा राज्य है बेस्ट? सरकार ने जारी कर दी नई लिस्ट
कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
कंगना विवाद के बीच ऋतिक रोशन ने किराए पर दी अपनी प्रॉपर्टी, हर महीने मिलेंगे इतने लाख
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा
पेट्रोल पर 3.5, डीजल पर 24 रुपए, तेल के निर्यात पर टैक्स बढ़ा
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार
फ्लाइट्स में खराबी के बंपर केस, 6 महीने में आए 352 मामले- संसद में सरकार

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget