एक्सप्लोरर

Jobs Layoffs: बोइंग में हड़ताल से टूट रही कंपनी की कमर, कर दिया हजारों कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान 

Boeing Workers Strike: कंपनी में 14 सितंबर से ही हड़ताल जारी है. इसके चलते उसका प्रोडक्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. साथ ही बोइंग का नुकसान बढ़ता जा रहा है.

Boeing Workers Strike: विमान बनाने वाली दिग्गज कंपनी बोइंग की हड़ताल कंपनी को बहुत भारी पड़ रही है. इस हड़ताल के चलते उसका प्रोडक्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. साथ ही कंपनी के तिमाही नतीजे भी अच्छे नहीं रहे हैं. इसकी वजह से कंपनी ने अब बड़ी छंटनी का ऐलान कर दिया है. बोइंग का कहना है कि वह अपने वर्कफोर्स में करीब 10 फीसदी की कटौती करेगी. इस छंटनी का असर करीब 17 हजार कर्मचारियों पर पड़ सकता है. इसके अलावा कंपनी ने छुट्टी लेने पर भी रोक लगा दी थी. 

एग्जीक्यूटिव और मैनेजर समेत सभी कर्मचारियों पर पड़ेगा छंटनी का असर

बोइंग के नए सीईओ केली ऑर्टबर्ग (Kelly Ortberg) ने शुक्रवार को जानकारी दी कि इस छंटनी का असर एग्जीक्यूटिव और मैनेजर समेत सभी कर्मचारियों पर पड़ेगा. यह छंटनी कई चरणों में आने वाले महीनों में की जाएगी. केली ऑर्टबर्ग ने कहा कि इस हड़ताल से हमें बहुत नुकसान हो रहा है. इसके चलते बोइंग के नए विमान 777एक्स की लॉन्चिंग भी अब 2025 के बजाय 2026 में की जा सकेगी. साथ ही कंपनी 767 जेट के पुराने ऑर्डर डिलिवर करने के बाद इसके कार्गो वर्जन का प्रोडक्शन भी 2027 में बंद कर देगी. 

14 सितंबर से ही चल रही हड़ताल, रुका हुआ है प्रोडक्शन, भारी नुकसान

बोइंग का प्रोडक्शन करीब एक महीने से रुका हुआ है. इसके मशीनिस्ट 14 सितंबर से ही हड़ताल पर हैं. इसी हफ्ते कर्मचारियों के साथ चली दो दिन की वार्ता भी बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई थी. कंपनी के करीब 33 हजार कर्मचारी हड़ताल पर हैं. केली ऑर्टबर्ग ने कहा कि साल 2019 के बाद से हम करीब 25 अरब डॉलर का नुकसान झेल चुके हैं. हमारे सामने कई चुनौतियां खड़ी हुई हैं. इससे पहले कंपनी ने हड़ताल का नेतृत्व कर रही यूनियन के खिलाफ नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड में शिकायत भी की थी. कंपनी का दावा है कि यूनियन इस हड़ताल को खत्म नहीं करना चाहती है.

ये भी पढ़ें

Ratan Tata: नारायण मूर्ति के निमंत्रण पर चौंक गए थे रतन टाटा, इंफोसिस फाउंडर ने खोले कॉरपोरेट हिस्ट्री के यादगार पन्ने 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना बैंक अकाउंट के भी बना सकते हैं UPI ID, Pocket UPI, Paytm Wallet और दूसरे ऑप्शंस की भी लें जानकारी
बिना बैंक अकाउंट के भी बना सकते हैं UPI ID, Pocket UPI, Paytm Wallet और दूसरे ऑप्शंस की भी लें जानकारी
Weekend Spending Report: वीकेंड पर कहां-कहां पैसा उड़ाते हैं भारतीय? खरीदारी ने तोड़े रिकॉर्ड, नई रिपोर्ट ने खोली पोल
Weekend Spending Report: वीकेंड पर कहां-कहां पैसा उड़ाते हैं भारतीय? खरीदारी ने तोड़े रिकॉर्ड, नई रिपोर्ट ने खोली पोल
चकाचौंध से दूर, बिजनेस में सुपर एक्टिव: जानिए कौन हैं टाटा ग्रुप की कमान थामने वाली माया टाटा?
चकाचौंध से दूर, बिजनेस में सुपर एक्टिव: जानिए कौन हैं टाटा ग्रुप की कमान थामने वाली माया टाटा?
'मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए', अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किसे घुमाया फोन और दे दिए 15 करोड़
'मैं UP से हूं, अयोध्या में जमीन चाहिए', अमिताभ बच्चन ने सुबह 3 बजे किसे घुमाया फोन और दे दिए 15 करोड़

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET Paper Leak: 'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके
'सोनम वांगचुक को एक्सपीरियंस, लेकिन तुम...', छात्रों से ऐसा क्यों बोले CJP के अभिजीत दीपके
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
बांकीपुर से उम्मीदवार बनने के बाद प्रशांत किशोर का पहला इंटरव्यू, 'अगर मैं जीता तो…'
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
Dalai Lama Birthday: बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के 91वें जन्मदिन पर PM मोदी ने दी बधाई, ऐसा क्या कहा, जिससे चीन को लग जाएगी मिर्ची?
Europe Heatwave: यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
यूरोप में एसी के लिए क्यों मची है मारामारी, जानिए वहां कितना आता है एसी खरीदने और लगवाने का खर्च?
AIIMS Study: बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
बिना मिर्गी के पड़ने वाले दौरों पर योग निद्रा कितनी असरदार? एम्स की नई रिसर्च ने चौंकाया
Embed widget