एक्सप्लोरर

Holi 2024: ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट और जेप्टो की बिक्री में होली ने भर दिए रंग, डिमांड में रहीं ये चीजें

Quick Commerce Companies: क्विक कॉमर्स कंपनियों ने इस साल वैलेंटाइन डे पर बनाए गए रिकॉर्ड होली पर तोड़ दिए हैं. शाम के बाद जोमाटो और स्विगी पर खाने की डिमांड भी तेजी से बढ़ी थी.

Quick Commerce Companies: होली के त्यौहार ने क्विक कॉमर्स कंपनियों के रेवेन्यू में रंग भर दिए हैं. जोमाटो के ब्लिंकिट (Zomato Blinkit), स्विगी के इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) और जेप्टो (Zepto) जैसे प्लेटफॉर्म्स पर होली के सामानों की जबरदस्त डिमांड देखी गई. क्विक कॉमर्स (Quick Commerce) प्लेटफॉर्म्स पर सफेद टीशर्ट, नारियल का तेल, पिचकारी, रंग-गुलाल, फूल, मिठाई और खाने के सामान की जबरदस्त डिमांड देखी गई. इसके चलते इन सभी प्लेटफॉर्म्स की सेल्स में जबरदस्त उछाल आया है. 

टूट गए वैलेंटाइन डे पर बने रिकॉर्ड 

स्विगी इंस्टामार्ट पर एक दिन में लगभग 7 लाख ऑर्डर आए हैं. यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. जेप्टो ने भी नया रिकॉर्ड बनाते हुए एक दिन में लगभग 6 लाख ऑर्डर डिलीवर किए. इन आंकड़ों से उत्साहित होकर क्विक कॉमर्स कंपनियों के अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी खुशी जाहिर की. ब्लिंकिट के को फाउंडर और सीईओ अलबिंदर ढींडसा (Albinder Dhindsa) ने लिखा कि हमने इस साल वैलेंटाइन डे पर जो रिकॉर्ड बनाया था, वह टूटने जा रहा है. स्विगी के को फाउंडर एवं इंस्टामार्ट के प्रमुख फणि किशन आदेपल्ली (Phani Kishan Addepalli) ने लिखा कि फूलों की डिमांड पिछली होली से 5 गुना ज्यादा हो गई है. उधर, जेप्टो के सीईओ आदित पलीचा (Aadit Palicha) ने लिखा कि सफेद टीशर्ट की डिमांड में जबरदस्त उछाल आया है.

नए सेगमेंट में एंट्री कर रहीं कंपनियां 

लगातार देखा जा रहा है कि त्योहारों पर क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर डिमांड तेजी से बढ़ जाती है. इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, 14 फरवरी वैलेंटाइन डे पर इंस्टामार्ट, जेप्टो और ब्लिंकिट ने एक दिन में बिक्री के रिकॉर्ड तोड़े थे. इससे पहले इन कंपनियों ने नए रिकॉर्ड 31 दिसंबर को बनाए थे. क्विक कॉमर्स कंपनियों ने हाल ही में अपने प्रोडक्ट्स की रेंज में भी इजाफा किया था. अब ये कंपनियां अमेजन और फ्लिपकार्ट की तरह फैशन, ब्यूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौने और होम एवं किचन प्रोडक्ट्स में भी एंट्री कर रही हैं.

शाम को बढ़ गई खाने की डिमांड 

दिन में होली के रंगों में सराबोर होने के बाद शाम को थके हारे लोगों ने जोमाटो और स्विगी पर खाने की डिमांड बढ़ा दी थी. रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार रात को इन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर डिमांड में तेजी आई. मिठाई की डिमांड भी तेजी से बढ़ी. हालांकि, अभी कंपनियों ने सारे आंकड़े जारी नहीं किए हैं.

ये भी पढ़ें 

Adani Ports: एक और पोर्ट खरीदेगा अडानी ग्रुप, 3000 करोड़ रुपये की होगी डील 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RBI ने बैंकों में डाले 2.5 लाख करोड़, फिर भी महंगा हो सकता है लोन, जानें क्या है कारण
RBI ने बैंकों में डाले 2.5 लाख करोड़, फिर भी महंगा हो सकता है लोन, जानें क्या है कारण
दिवाली पर शेयर मार्केट बंद हैं या खुले? जानें, 8 नवंबर को कितने बजे होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
दिवाली पर शेयर मार्केट बंद हैं या खुले? जानें, 8 नवंबर को कितने बजे होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
घर का सिलेंडर हुआ महंगा? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का क्या है रेट
घर का सिलेंडर हुआ महंगा? जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का क्या है रेट
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone
आपको सोन पापड़ी मिली? दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को बांटे लाखों के iPhone

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
दिवाली पर यूपी में बम की धमकी, अयोध्या से वाराणसी-मथुरा तक अलर्ट
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे, देखें A to Z डिटेल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
दिल्ली में आज शाम इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
चुनाव हारने के बाद जब सामने आए ट्रंप तो कैसा था मिजाज, 41 मिनट तक क्या बात की?
Dhanteras 2026: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कहां से शुरू हुई, धन्वंतरि से इसका क्या संबंध?
Embed widget