एक्सप्लोरर

Dark Stores: डार्क स्टोर पर फोकस करेगी ब्लिंकिट, जोमाटो से बड़ा होना है लक्ष्य 

Blinkit: देश के टॉप 8 शहरों में मौजूद क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के डार्क स्टोर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. कंपनी इनकी संख्या एक साल में 1000 तक पहुंचाना चाहती है.

Blinkit: जोमाटो (Zomato) की सब्सिडियरी ब्लिंकिट (Blinkit) जल्द से जल्द अपनी पैरेंट कंपनी को पीछे छोड़ना चाहती है. इसके लिए ब्लिंकिट ने डार्क स्टोर पर फोकस करने की योजना तैयार की है. कंपनी देश के 8 बड़े शहरों में मौजूद इन डार्क स्टोर (Dark Stores) के जरिए ज्यादा से ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंचने की कोशिश करेगी. क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट अगर अपनी योजना में सफल होती है तो उसकी ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू में लगभग 4 गुना का उछाल आ सकता है. 

एक साल में 1000 डार्क स्टोर बनाना है लक्ष्य 

जोमाटो के अनुसार, ब्लिंकिट दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु जैसे टॉप 8 शहरों में अपना फोकस बढ़ाएगी. इनमें डार्क स्टोर अहम रोल निभाने वाले हैं. ब्लिंकिट ने जनवरी-मार्च तिमाही में 75 नए डार्क स्टोर खोले हैं. इनमें से 80 फीसदी इन्हीं बड़े शहरों में हैं. अब कंपनी के पास पूरे देश में 526 डार्क स्टोर हो गए हैं. आने वाले एक साल में कंपनी इन स्टोर्स की संख्या 1000 पर पहुंचाना चाहती है. 

जानिए क्या होता है डार्क स्टोर

डार्क स्टोर एक ऐसा रिटेल या गोदाम होता है, जो सिर्फ ऑनलाइन शॉपिंग के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है. कस्टमर्स इन स्टोर्स से सीधे खरीदारी नहीं कर सकते हैं. इन्हें बनाने के लिए पहले से मौजूद किसी रिटेल स्टोर का इस्तेमाल किया जाता है. इनमें कपड़ों की दुकान, घरेलू सामान और ग्रॉसरी स्टोर्स शामिल होते हैं. ये लगभग 2500 से 3000 स्क्वायर फीट में फैले होते हैं. 

ब्लिंकिट की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू हुई दोगुनी 

चौथी तिमाही में ब्लिंकिट की ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू 4027 करोड़ रुपये रही है. सालाना आधार पर यह दोगुनी हो चुकी है. साथ ही तीसरी तिमाही के आधार पर इसमें 14 फीसदी का उछाल आया है. कंपनी ने कहा कि इन टॉप 8 शहरों के अलावा अन्य जगहों पर हम धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे. छोटे शहरों में मौजूद कंपनी के डार्क स्टोर भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. हाल ही में जोमाटो के सीईओ दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) ने माना था कि आने वाले समय में ब्लिंकिट का कारोबार जोमाटो से भी बड़ा होगा. हालांकि, उन्होंने यह जानकारी देने से इंकार कर दिया था कि ऐसा कब होगा.

ये भी पढ़ें 

Wholesale Inflation: थोक महंगाई दर में रिकॉर्डतोड़ बढ़ोतरी, महंगी साग-सब्जियों के चलते आया जबरदस्त उछाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूरी दुनिया में चीनी का अकाल, बढ़ेंगे दाम, 6.28 मिलियन टन की हुई कमी
पूरी दुनिया में चीनी का अकाल, बढ़ेंगे दाम, 6.28 मिलियन टन की हुई कमी
दीवाली बाद 27% महंगी होगी होटल-फ्लाइट बुकिंग, क्रिसमस और न्यू ईयर पर मचेगी लूट
दीवाली बाद 27% महंगी होगी होटल-फ्लाइट बुकिंग, क्रिसमस और न्यू ईयर पर मचेगी लूट
8th Pay Commission: 14% से छलांग लगाकर 140% तक कैसे पहुंचेगी सैलरी?
8th Pay Commission: 14% से छलांग लगाकर 140% तक कैसे पहुंचेगी सैलरी?
इंडियन लड़के ने बनाई 'जादुई चम्मच', US Shark Tank में की 3.3 करोड़ की डील
इंडियन लड़के ने बनाई 'जादुई चम्मच', US Shark Tank में की 3.3 करोड़ की डील

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
वैभव सूर्यवंशी का भौकाल, NZ टीम में है डर का माहौल, आया कप्तान मिचेल सैंटनर का बयान
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget