एक्सप्लोरर

शेयर बाजार में रौनक जरूर लौटी है लेकिन... 20 परसेंट की और जबरदस्त गिरावट को लेकर ब्लैकरॉक ने लगाया अनुमान

Share Market: मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में भले ही सुधार हुआ है, लेकिन ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक ने चेतावनी देते हुए कहा कि बाजार में और 20 परसेंट गिरावट होने की संभावना है. 

Share Market: ब्लैक मंडे के बाद मंगलवार को शेयर बाजार की रौनक वापसी लौटी. सभी सेक्टोरल इंडेक्स में जमकर खरीदारी देखने को मिली, लेकिन क्या इसी के साथ हम कह सकते हैं कि शेयर मार्केट का बुरा दौर खत्म हो चुका है? ग्लोबल शेयर मार्केट में रिकवरी की यह रैली किनी टिकाऊ है? ब्लैकरॉक के सीईओ लैरी फिंक ने इस पर चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी उम्मीदें मत बढ़ाइए! उन्होंने कहा कि बाजार में और 20 परसेंट गिरावट होने की संभावना है. 

20 परसेंट गिरावट को लेकर फिंक की भविष्यवाणी

लैरी ने चेतावनी देते हुए कहा कि शेयर मार्केट में अभी और 20 परसेंट की गिरावट आ सकती है क्योंकि अमेरिकी टैरिफ को लेकर वहां की अर्थव्यवस्था सिकुड़ रही है. इसे लेकर निवेशकों में चिंता बनी हुई है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को न्यूयॉर्क के इकोनॉमिक क्लब में फिंक ने कहा, "मैंने जिन भी सीईओ से बात की, उनमें से ज्यादातर का कहना है कि हम शायद अभी मंदी के दौर में हैं."

उन्होंने कहा कि टैरिफ के कारण चीजों की कीमतें बढ़ेगी, जिससे महंगाई बढ़ेगी. इसके बावजूद दुनिया के सबसे बड़े एसेट मैनेजमेंट फर्म के सीईओ ने कहा कि बुधवार को टैरिफ की घोषणा के बाद शेयर बाजार में आई गिरावट शेयर बेचने का कारण नहीं, बल्कि यह लॉन्ग टर्म इंवेस्टमेंट के लिए अनुकूल संभावनाएं भी प्रस्तुत करती हैं. हालांकि, इसका मतलब यह भी नहीं है हम यहां से 20 परसेंट और नीचे नहीं गिर सकते हैं. 

मंगलवार को शेयर मार्केट में लौटी तेजी

बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को आई तगड़ी गिरावट से निवेशकों को जबरदस्त नुकसान हुआ. सेंसेक्स में करीब 4,000 अंकों की गिरावट आई और यह 71,500 अंक से नीचे चला गया. निफ्टी भी 1000 अंक लुढ़क गया. वहीं, मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ही तेजी देखी गई. चौतरफा खरीदारी के बीच आलम यह रहा कि महज 10 सेकेंड में ही निवेशकों की 8.47 लाख करोड़ रुपये की कमाई हो गई. मंगलवार को S&P 500 इंडेक्स में भी 0.9 परसेंट की वृद्धि हुई. 

ये भी पढ़ें:

चीन होगा बर्बाद या डूब जाएगी अमेरिकी अर्थव्यवस्था? ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से किसे होगा ज्यादा नुकसान!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
पेट्रोल पर साढ़े 3 रुपए, डीजल पर 1.50 रुपए घटा विंडफॉल टैक्स, आधी रात को ऐलान
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
RBI ने इस बैंक पर लगाया 59.20 लाख का जुर्माना, वित्तीय खामियां बनीं वजह
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Blinkit, Zepto और Instamart पर FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड
Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget