एक्सप्लोरर

Banking Crisis: बैंकों के डूबने से इस कंपनी को तगड़ा फायदा, भारत की जीडीपी से 3 गुणा हो गई संपत्ति

Blackrock Assets: ब्लैकरॉक इंक न्यूयॉर्क मुख्यालय वाली एक निवेश प्रबंधन कंपनी है. यह कंपनी अपने निवेशकों के पैसे को प्रबंधित करती है और उन्हें बढ़िया रिटर्न दिलाने का प्रयास करती है...

अमेरिका से शुरू हुआ बैंकिंग संकट (US Banking Crisis) अभी समाप्त नहीं हुआ है. विभिन्न सेक्टरों पर इसका प्रतिकूल असर देखा जा रहा है. हालांकि इस बैंकिंग संकट से कहीं-कहीं फायदा भी हुआ है. इससे फायदा पाने वाले नामों में ब्लैकरॉक (BlackRock) प्रमुख है. बैंकिंग संकट से इस कंपनी को इतना फायदा हुआ है कि इसकी संपत्तियां मार्च 2023 तिमाही के दौरान भारत की जीडीपी (India GDP Size) के तीन गुणे से भी ज्यादा हो गई.

इतनी हो गई कुल संपत्ति

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की पहली तिमाही के दौरान ब्लैकरॉक इंक की कुल प्रबंधित संपत्ति बढ़कर 9.09 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गई. इसकी तुलना भारत की अर्थव्यवस्था के आकार से करें तो यह कई गुणा बड़ा साबित होता है. भारत की जीडीपी का साइज भी 3 ट्रिलियन डॉलर के अस-पास है. इसका मतलब हुआ कि बैंकिंग संकट से ब्लैकरॉक की संपत्ति इस कदर बढ़ी कि वह भारत की जीडीपी के 3 गुणे से ज्यादा हो गई.

कंपनी का नेटफ्लो रहा इतना

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में कई बैंकों के बंद होने से डिपॉजिटर्स सुरक्षित पनाह खोजने लगे हैं. इसके साथ ही शेयर व बॉन्ड बाजारों में तेजी आई है. इससे ब्लैकरॉक को खूब लाभ हुआ है. ब्लैकरॉक ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि उसके सभी फंड्स में नेट इनफ्लो 110 बिलियन डॉलर हो गया. कंपनी को सबसे ज्यादा 103 बिलियन डॉलर की रकम लंबी अवधि के निवेश उत्पादों में मिली. ऐसे उत्पादों में म्यूचुअल फंड और ईटीएफ शामिल हैं.

ऐसा रहा कंपनी का रिजल्ट

ब्लैकरॉक इंक न्यूयॉर्क मुख्यालय वाली एक निवेश प्रबंधन कंपनी है. मार्च तिमाही के दौरान कंपनी की प्रबंधित संपत्ति भले ही रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हो, लेकिन इस दौरान कंपनी के मुनाफे में कमी आई है. तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा 19 फीसदी कम होकर 1.1 बिलियन डॉलर पर आ गया. इस तरह ब्लैकरॉक का राजस्व सालाना आधार पर मार्च तिमाही में 10 फीसदी कम होकर 4.2 बिलियन डॉलर रह गया.

अभी रिकॉर्ड लेवल से इतना नीचे

मार्च तिमाही के दौरान ब्लैकरॉक की प्रबंधित संपत्तियों में करीब 500 बिलियन डॉलर की तेजी आई. ब्लैकरॉक की प्रबंधित संपत्ति अभी भले ही 9 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गई हो, लेकिन यह अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर से नीचे है. साल 2021 के अंतिम महीनों में ब्लैकरॉक की कुल प्रबंधित संपत्ति 10 ट्रिलियन के पार निकल गई थी.

ये भी पढ़ें: घाटे वाली सरकारी बीमा कंपनियों को मदद, सरकार दे सकती है इतने हजार करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
1 साल की FD पर बंपर रिटर्न, कौन सा बैंक दे रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
टेक और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग का हब बनेगा जामनगर, मुकेश अंबानी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सामने पेश किया विजन
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
डाटा लीक के बाद SBI में आपका खाता सुरक्षित है या नहीं, खुद बैंक ने बताया
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा
पेट्रोल डीजल फिर महंगा होना तय! सितंबर में कच्चे तेल का बिल 47% बढ़ा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget