एक्सप्लोरर

ओडिशा सरकार के अधिकारियों के अडानी समूह से रिश्वत लेने के आरोप झूठे, बीजू जनता दल ने बताए निराधार

BJD Clarification: ओडिशा के पूर्व ऊर्जा मंत्री और बीजेडी एमएलए प्रताप केसरी देव ने पार्टी की ओर से प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि ओडिशा के नाम पर लगाए आरोप निराधार हैं और फैक्ट पर आधारित नहीं हैं.

BJD on Adani Allegations: ओडिशा की पूर्व सत्ताधारी पार्टी बीजू जनता दल ने अडानी समूह की रिश्वतखोरी मामले में तत्कालीन बीजेडी सरकार या अपनी पार्टी का कोई हाथ होने से इंकार किया है. इसको लेकर पार्टी ने स्पष्टीकरण जारी किया है. बीजू जनता दल ने कहा है कि राज्य सरकार के अधिकारियों के केंद्रीय पूल से राज्य को रीन्यूएबल एनर्जी की सप्लाई के लिए अडानी समूह से रिश्वत लेने वाले आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं. ओडिशा में साल 2000 से जून 2024 तक बीजू जनता दल सत्ता में रही है.

ओडिशा सरकार का इस समझौते से कोई लेना-देना नहीं- बीजू जनता दल

ओडिशा के पूर्व ऊर्जा मंत्री और बीजेडी एमएलए प्रताप केसरी देव ने पार्टी की ओर से एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि ओडिशा के नाम पर लगाए गए आरोप निराधार हैं और फैक्ट पर आधारित नहीं हैं. ओडिशा सरकार का इस समझौते से कोई लेना-देना नहीं है. जो भी पावर परचेज एग्रीमेंट हुए थे उनमें केंद्र सरकार के वेंचर सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SECI) के अलाव राज्य सरकार की पीएसयू ग्रिडको और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के बीच थे.  इन सभी मामलों में राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं थी, हालांकि स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन को पावर सेल एग्रीमेंट (PSA) के बारे में सूचित किया गया था.

दो सरकारी एंटिटी के बीच हुआ पावर परचेज एग्रीमेंट

बीजेडी ने ये भी कहा है कि दोनों सरकारी एंटिटी के बीच हुआ ये एग्रीमेंट कुल SECI और राज्य की पीएसयू के बीच रहा है. इसमें 500 मेगावॉट की रीन्यूएबल एनर्जी खरीदने का एग्रीमेंट SECI के निचले रेट की वजह से हुआ और इसमें किसी प्राइवेट पार्टी के साथ कोई भागीदारी नहीं रही, चाहे वह अडानी ग्रुप हो या कोई और.


ओडिशा सरकार के अधिकारियों के अडानी समूह से रिश्वत लेने के आरोप झूठे, बीजू जनता दल ने बताए निराधार

अडानी ग्रुप पर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने के आरोप

अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट के तहत आने वाले यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ने भारत में पावर सौदे हासिल करने के लिए अडानी समूह के ऊपर 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत देने के आरोप लगाए हैं. अडानी समूह के ऊपर भारत में जिन राज्यों में रिश्वत देने का आरोप है उनमें आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के भी नाम सामने आए. कल आंध्र प्रदेश की पूर्व सरकार और पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी पर भी पावर सौदे में घूस लेने के आरोप लगे. 

अमेरिकी न्याय विभाग ने लगाए आरोप

अमेरिकी न्याय विभाग ने भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी सहित सात लोगों पर महंगी सोलर एनर्जी खरीदने के लिए आंध्र प्रदेश और ओडिशा के अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप लगाया. अडानी समूह ने हालांकि आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि अमेरिकी अभियोजकों के लगाए गए आरोप बिना किसी आधार के हैं और अडानी ग्रुप सभी कानूनों का पालन करता है.

ये भी पढ़ें

Khan Market: दुनिया के सबसे महंगे रिटेल बाजार में दिल्ली का खान मार्केट शामिल, ग्लोबल लिस्ट में इस नंबर पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
Withdrawal Limit: बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट
बार-बार ATM से कैश निकालते हैं, फ्री लिमिट के बाद कितना होगा चार्ज? जानें SBI का नया रेट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget