एक्सप्लोरर

Bitcoin Cryptocurrency: बिटकॉइन की कीमत में अब तक की सबसे भारी गिरावट, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Bitcoin Cryptocurrency: बिटकॉइन की कीमत में गिरावट जारी है. टेस्ला ने कार के बदले बिटकॉइन को लेने से मना कर दिया है. इसके अलावा चीनी बैंक ने किसी भी तरह की क्रिप्टोकरेंसी के लेन-देन को प्रतिबंधित कर दिया है. एक महीने पहले बिटकॉइन की कीमत 66 हजार डॉलर तक पहुंच गई थी, लेकिन अब इसकी कीमत 30 हजार डॉलर तक नीचे आ गई है.

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत में गिरावट की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. पिछले 24 घंटे में भारी बिकवाली के कारण बिटकॉइन की कीमत में 30 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज हुई है. एक महीने पहले जिस बिटकॉइन की कीमत 66 हजार डॉलर तक पहुंच गई थी, अब इसकी कीमत 30 हजार डॉलर तक नीचे आ गई है. चीनी बैंक और टेस्ला के बयान के बाद बिटकॉइन का यह हाल हुआ है. चीन पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना ने किसी भी तरह की क्रिप्टोकरेंसी को लेने को प्रतिबंधित कर दिया है. इसके अलावा टेस्ला ने भी अपनी कार के बदले क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन को लेने पर रोक लगा दी है. 

अन्य क्रिप्टोकरेंसी का भी बुरा हाल
यही नहीं, अन्य क्रिप्टोकरेंसी का भी यही हाल है. क्वॉइन मैट्रिक्स के मुताबिक बिटकॉइन की कीमत बुधवार को सुबह 30,001.51 डॉलर पर आ गई जबकि अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार शाम 6 बजकर 20 मिनट पर इसकी कीमत 36,901.54 डॉलर थी. अन्य क्रिप्टोकरेंसी में इथेरियम की कीमत इसी समय 2501.40 डॉलर थी. डोजीक्वॉइन की कीमत भी बुधवार को 30 प्रतिशत घट गई.  

30 हजार डॉलर से भी नीचे आ सकती है कीमत
बाजार के विश्लेषकों का मानना है कि बिटकॉइन की कीमत 30 हजार डॉलर से भी नीचे आने वाली है. बुधवार को भारत के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीरएक्स के क्रेश होने के बाद लाखों यूजर को खरीद-बिक्री करने में परेशानी हुई. भारी परेशानी के बाद जब यूजर ने सोशल मीडिया पर अपना आक्रोश दिखाना शुरू किया तो वजीरएक्स ने ट्वीटर पर लिखा हमें पता चला है कि आपको कारोबार करने में परेशानी हो रही है. हम इस मामले को देख रहे हैं और यथाशीघ्र इस समस्या का समाधाना खोजने की कोशिश कर रहे हैं. बाद में इसी ट्वीट को एक्सचेंज के फाउंडर निश्चल शेट्टी ने भी रीट्वीट किया.  


शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए मुनाफा वाला 
क्रिप्टोकरेंसी की कीमत गिरने के कई कारण हैं. पिछले सप्ताह टेस्ला ने घोषणा की कि वह पर्यावरणीय कारण से अपनी कार के बदले बिटकॉइन स्वीकार करने की अपनी पूर्व की घोषणा से पीछे हट रहे हैं. चूंकि कंपनी ने करीब 1.5 अरब डॉलर की रकम बिटकॉइन में लगाया है, इसलिए ग्राहकों के मन में यह भी बात आ गई कि टेस्ला अपने बिटकॉइन को बेच लेगा. हालांकि टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने बाद में घोषणा की कि टेस्ला बिटकॉइन को नहीं बेचेगा. जेब पे के सीईओ अविनाश शेखर ने बताया कि बिटकॉइन 40 प्रतिशत तक नीचे आ सकता है. बाजार में इस भारी बिकवाली के कारण शॉर्ट टर्म निवेशकों के लिए मुनाफा वाला हो सकता है लेकिन स्थायी निवेशक बिकवाली के इस दौर में बिटकॉइन को खरीदकर रख सकता है. सुधार की गुंजाइश पर कुछ विश्लेषकों का कहना है कि बिटकॉइन की कीमत 40 हजार डॉलर तक जा सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget