एक्सप्लोरर

Bhavesh Bhandari: गुजरात का अरबपति बना संन्यासी, दान कर दी 200 करोड़ रुपये की पूरी संपत्ति

Who is Bhavesh Bhai Bhandari?: गुजरात के कारोबारी भावेश भंडारी की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बताया जा रहा है कि उन्होंने 200 करोड़ की संपत्ति दान कर संन्यास का फैसला लिया है...

मोह-माया को त्यागने की कहानियां आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन अपने सामने ऐसा होते बहुत कम देखा होगा. गुजरात के एक अरबपति ने ऐसी कहानियों को सच में तब्दील कर दिया है. अरबपति कारोबारी ने अब तक जीवन भर की कमाई से जोड़ी गई करोड़ों की अपनी पूरी संपत्ति दान करने और संन्यास लेने का फैसला किया है.

यह कहानी है गुजरात के हिम्मतनगर के रहने वाले अरबपति कारोबारी भावेश भाई भंडारी की, जो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही है. भावेश भंडारी की कहानी कई मीडिया रपटों में भी बताई गई है. खबरों में दावा किया जा रहा है कि भावेश भंडारी और उनकी पत्नी ने जैन धर्म में दीक्षा लेने का फैसला लिया है. जैन धर्म में दीक्षा लेने का अर्थ संन्यास लेना यानी भौतिक संसार से दूर हो जाना है.

दो साल पहले बच्चों ने लिया संन्यास

डीएनए की एक रिपोर्ट बताती है कि भावेश भंडारी और उनकी पत्नी ने संन्यास लेने से पहले अपने जीवन भर की अब तक की पूरी कमाई से बनाई गई 200 करोड़ रुपये की संपत्तियों को भी दान कर दिया है. वहीं न्यूज नाइन की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि भंडारी के दोनों बच्चों (बेटा व बेटी) ने दो साल पहले संन्यास ले लिया था. अब माता और पिता ने भी बच्चों की तरह संन्यास का फैसला लिया है.

अहमदाबाद में चल रहा था ये काम

भावेश भंडारी का जन्म गुजरात के हिम्मतनगर के एक समृद्ध परिवार में हुआ था. वह कंस्ट्रक्शन समेत कई तरह का बिजनेस चला रहे थे. अभी अहमदाबाद में उनका बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन का अच्छा काम चल रहा था. हालांकि अब उन्होंने सारे काम-धंधे से खुद को दूर कर लिया है और जैन धर्म में दीक्षा लेकर दीक्षार्थी बनने का फैसला लिया है.

हिम्मतनगर में निकली शोभायात्रा

दीक्षा के मौके पर एक शोभा यात्रा निकाली गई. हिम्मतनगर में निकली इस शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. बताया जा रहा है कि उन्हें औपचारिक रूप से 22 अप्रैल को दीक्षा दी जाएगी. उस दिन हिम्मतनगर रिवर फ्रंट पर एक साथ 35 लोगों को दीक्षा मिलने वाली है, जिनमें भावेश भंडारी और उनकी पत्नी भी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: सिर्फ ईवी प्लांट नहीं, टेस्ला का पूरा इको सिस्टम भारत ला रहे हैं एलन मस्क

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air india के नए CEO- MD बनाए गए टेवोल्डे गेब्रेमारियम
Air india के नए CEO- MD बनाए गए टेवोल्डे गेब्रेमारियम
क्या क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना UPI से सस्ता पड़ता है?
क्या क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करना UPI से सस्ता पड़ता है?
REBR Report: भारत में नौकरी के लिए Google पहली पसंद, Tata और Amazon किस नंबर पर?
भारत में नौकरी के लिए Google पहली पसंद, Tata और Amazon किस नंबर पर?
एक EMI छूटने के कितने समय बाद खराब होता है सिबिल स्कोर? समझें बैंक के नियम
एक EMI छूटने के कितने समय बाद खराब होता है सिबिल स्कोर? समझें बैंक के नियम

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, संबित पात्रा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget