एक्सप्लोरर

लिस्टेड सरकारी कंपनियों-बैंकों को मिली बड़ी राहत, मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग करने के लिए मिली 2 साल की मोहलत

Minimum Public Shareholding: सेबी का नियम है कि स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड किसी भी कंपनी में पब्लिक शेयरहोल्डिंग कम से कम 25 फीसदी होना चाहिए.

Minimum Public Shareholding Update: केंद्र सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों और वित्तीय संस्थानों को सेबी के मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग नियमों के पालन करने की समय सीमा को अगस्त 2026 के लिए बढ़ा दिया है. सेबी के नियमों के मुताबिक स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड किसी भी कंपनी के लिए 25 फीसदी मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग रखने का नियम है. लेकिन सरकार ने जनहित में सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइजेज (CPSE), पब्लिक सेक्टर बैंकों और वित्तीय संस्थानों को एक अगस्त 2026 तक मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग को बढ़ाकर 25 फीसदी करने की मोहलत दे दी है.   

वित्त मंत्रालय के अधीन आने वाले डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स ने नोटिफिकेशन जारी कर कहा, केंद्र सरकार ने जनहित में ये तय किया है कि स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड सभी पब्लिक सेक्टर कंपनी जिनका पब्लिक शेयर होल्डिंग 25 फीसदी से कम है उन्हें एक अगस्त, 2026 तक इस नियम का पालन करने की छूट दी जाती है और इस अवधि तक वे मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग को बढ़ा सकेंगे. नोटिफिकेशन में शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी से इस दिशा में जरूरी कदम उठाने को कहा गया है और स्टॉक एक्सचेंजों को भी ये जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है.   

आपको बता दें स्टॉक एक्सचेंज पर ऐसी कई सरकारी कंपनियां और बैंक हैं जिनकी पब्लिक शेयरहोल्डिंग 25 फीसदी से कम है. बैंकों में पंजाब एंड सिंध बैंक में सरकार की अभी 98.25 फीसदी हिस्सेदारी है. इंडियन ओवरसीज बैंक की 96.38 फीसदी, यूको बैंक में  95.39 फीसदी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 93.08 फीसदी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में सरकार की हिस्सेदारी 86.46 फीसदी है. रेलवे से जुड़ी आईआरएफसी में सरकार के पास 86.36 फीसदी हिस्सेदारी है. डिफेंस कंपनी मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स में 84.83 फीसदी और एलआईसी में 96.5 फीसदी हिस्सेदारी सरकार के पास है. 

सेबी के रेग्यूलेशन के तहत स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड किसी भी कंपनी में प्रमोटर के अलावा पब्लिक शेयरहोल्डिंग कम से कम 25 फीसदी होना चाहिए. मई 2024 में ही सरकार ने एलआईसी को मिनिमम पब्लिक शेयरहोल्डिंग 16 मई 2027 तक 10 फीसदी करने की मोहलत दी गई है. एलआईसी में फिलहाल केवल 3.50 फीसदी हिस्सेदारी ही पब्लिक के पास है. 

ये भी पढ़ें 

GST Rate: संसद की स्थाई समिति ने भी की सरकार से हेल्थ-लाइफ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स पर GST रेट घटाने की सिफारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
फर्जीवाड़े से पका आम आदमी, 79% लोग काट देते हैं बिजनेस कॉल, Truecaller की रिपोर्ट ने चौंकाया
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
बड़ी खबर: कई शहरों में खाली होने लगे ATM, कैश की किल्लत पर RBI सख्त, बैंकों से मांगा डेटा
CLIC Insurance Company: LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
LIC नहीं, अब आने वाली है नई बीमा कंपनी CLIC, अमित शाह ने किया ऐलान, इससे किसे होगा फायदा?
सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद
Flight Update: सस्ते में करें सऊदी अरब का सफर, इस बजट एयरलाइन की भारत में एंट्री, हैदराबाद से सीधे पहुंचे रियाद

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद जान ले हम सब देख रहे...पाक की मध्यस्थता पर उठे सवाल, यूएस ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास
हम सब देख रहे..पाकिस्तान की मध्यस्थता पर उठे सवाल, अमेरिकी सीनेटर ने लगाई शहबाज शरीफ की क्लास
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget