एक्सप्लोरर

युवा प्रोफेशनल्स के पास अरविंद पनगढ़िया के साथ काम करने का मौका, 16वें वित्त आयोग ने मंगाया आवेदन

16th Finance Commission: अरविंग पनगढ़िया को 16वें वित्त आयोग का चेयरमैन बनाया गया है और अक्टूबर 2025 तक कमीशन को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी. वित्त वर्ष 2026-27 से आयोग की सिफारिशें लागू होगी.

Finance Commission: क्या आप यंग प्रोफेशनल्स है? क्या आप दिग्गज अर्थशास्त्री अरविंद पनगढ़िया के साथ काम करना चाहते हैं ? तो आपके पास उनके साथ काम करने का सुनहरा मौका है. जैसे कि आप जानते  हैं अरविंद पनगढ़िया को केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया है. अगर आप युवा प्रोफेशनल्स हैं तो अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व वाले 16वें वित्त आयोग के साथ जुड़ सकते हैं. आयोग ने युवा प्रोफेशनल्स से बतौर कंसलटेंट कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने के लिए आवेदन मंगाया है.  

ईमेल से भेजे अपना आवेदन

वित्त मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि जो भी आवेदक कॉंट्रैक्ट बेसिस पर युवा प्रोफेशनल्स और कंसलटेंट के तौर पर 16वें वित्त आयोग के साथ काम करना चाहते हैं वे 16वें वित्त आयोग के डायरेक्टर manish.kr1975@nic.in और साथ में rahul.sharma89@nic.in को कॉपी करते हुए अपने आवेदन फिल्ड प्रोफार्मा में ईमेल कर सकते हैं. आवेदन केवल ईमेल के जरिए भेजने की इजाजत है और फिजिकल कॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी. 

फिक्स्ड अवधि के लिए नियुक्ती

कंसलटेंट्स को 16वें वित्त आयोग के साथ फिक्स्ड अवधि के लिए नियुक्त किया जाएगा जिसमें उन्हें तय समय सीमा के भीतर आयोग के लिए हाई क्वालिटी सर्विसेज वाले जॉब को पूरा करना होगा. ये प्रोफेशनल्स फुलटाइम बेसिस पर 16वें वित्त आयोग के साथ जुड़ेंगे और इस दौरान उन्हें कोई और दूसरा कार्य करने की इजाजत नहीं होगी. बिना कोई कारण बताये कंसलटेंट्स को कभी भी हटाया भी जा सकता है.  

इन शर्तों को करना होगा पूरा  

कसंलटेंट्स की नियुक्ति के लिए क्वालिफिकेशन और उम्र की शर्तें और वेतन तय की गई है. इसमें युवा प्रोफेशनल्स के पास अर्थशास्त्र या फाइनेंस या समान विषय में मास्टर्स या एमबीए की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा आईसीडब्ल्युए (ICWA) या सीए (CA) भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदकों के पास कम से कम 2 साल का अनुभव और अधिकतम उम्र 32 होनी चाहिए. कुल 80,000 रुपये फिक्स्ड वेतन दिया जाएगा और 6 लोगों की इस पद पर नियुक्ति होनी है. कंसलटेंट के पास भी यही क्वालिफिकेशन के साथ अधिकतम उम्र 40 वर्ष और 5 साल से अधिक का अनुभव होना चाहिए. 3 लोगों की इस पद पर नियुक्ति होगी और 1.20 लाख रुपये मासिक वेतन उन्हें दिया जाएगा. सीनियर कंसलटेंट पद के लिए भी यही कवालिफिकेशन की दरकार है और इस पद के अधिकतम उम्र 45 साल के साथ 9 साल का अनुभव होना चाहिए. इस पद के लिए भी 3 लोगों की भर्ती होगी और 1.75 लाख रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा.   

कंसलटेंट्स की नियुक्ति पहले एक साल के लिए की जाएगी. अगर प्रदर्शन बेहतर रहा तो कमीशन के कार्यकाल तक के लिए कंसलटेंट के कार्यकाल को एक्सटेंड किया जाएगा. इन पदों के लिए आवेदन करने की कोई आखिरी तारीख नहीं दी गई है. जब तक पद भर नहीं जाते तब तक आवेदन स्वीकार किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें-

Vodafone Idea FPO: वोडाफोन आइडिया का आने वाला है FPO, कंपनी ने इतना तय किया प्राइस बैंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget