एक्सप्लोरर

देश का सबसे बड़ा ग्लोबल टेक्सटाइल इवेंट शुरू, PM मोदी ने किया भारत टेक्स-2024 का उद्घाटन

Bharat Tex 2024: आज का आयोजन बहुत खास है क्योंकि ये भारत के दो सबसे बड़े प्रदर्शनी केंद्रों भारत मंडपम और यशोभूमि में एक साथ आयोजित हो रहा है. पीएम मोदी ने भारत टेक्स-2024 के उद्घाटन के समय ऐसा कहा.

Bharat Tex 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में देश में आयोजित होने वाले अब तक के सबसे बड़े ग्लोबल टेक्सटाइल प्रोग्राम में से एक 'भारत टेक्स-2024' का उद्घाटन कर दिया है. भारत टेक्स-2024 आज 26 फरवरी से शुरू होकर बृहस्पतिवार 29 फरवरी तक चलेगा. प्रधानमंत्री मोदी ने अब से कुछ देर पहले ही इसका उद्घाटन किया है. दिल्ली के भारत मंडपम में इसको शुरू कर दिया गया है.

टेक्नोलॉजी को ट्रेडिशन के संग पिरो रहा भारत टेक्स-2024: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने इस एक्सपो का उद्घाटन करने के बाद कहा कि आज का ये आयोजन सिर्फ एक टेक्सटाइल एक्सपो भर नहीं है. इस आयोजन के एक सूत्र से कई चीजें जुड़ी हुई हैं. भारत टेक्स का ये सूत्र भारत के गौरवशाली इतिहास को आज की प्रतिभा से जोड़ रहा है. भारत टेक्स का ये सूत्र टेक्नोलॉजी को ट्रेडिशन के संग पिरो रहा है.

टेक्सटाइल सेक्टर का वैल्यूएशन 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को और बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. भारत के टेक्सटाइल सेक्टर का वैल्यूएशन 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का हो गया है.

फाइबर, फैब्रिक और फैशन पर मुख्य फोकस

पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में पहले ही बताया गया था कि प्रधानमंत्री के '5एफ विजन' से प्रेरणा लेते हुए इस कार्यक्रम में फाइबर, फैब्रिक और फैशन पर मुख्य फोकस रखा गया है. पीएम मोदी ने आज कार्यक्रम में भी कहा कि Five F की ये यात्रा Farm, Fibre, Factory, Fashion से होते हुए Foreign तक जाती है. हम टेक्सटाइल वैल्यू चेन के सभी एलिमेंट्स को Five F के सूत्र से एक दूसरे से जोड़ रहे हैं.

नारी शक्ति का टेक्सटाइल सेक्टर के विकास में बड़ा योगदान- पीएम मोदी

कपड़े बनाने वाले हर 10 साथियों में से 7 महिलाएं हैं और हैंडलूम में तो इससे भी ज्यादा हैं. टेक्सटाइल के अलावा खादी ने भी हमारे भारत की महिलाओं को नई शक्ति दी है. पीएम मोदी ने कहा कि बीते 10 सालों में हमारी सरकार ने जो भी प्रयास किए, उसने खादी को विकास और रोजगार दोनों का साधन बनाया है.

विकसित भारत बनाने में टेक्सटाइल सेक्टर का योगदान और बढ़ाने के लिए हम बहुत विस्तृत दायरे में काम रहे हैं. हम 4T के तहत यानी ट्रेडिशन, टेक्नोलॉजी, टैलेंट और ट्रेनिंग पर फोकस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें

ट्रेन में गर्मागर्म टेस्टी खाना ऐसे मिलेगा, IRCTC का स्विगी के साथ करार, किन लोगों को मिलेगी सर्विस? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप
Bank Closed: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें अगस्त में कब-कब कामकाज रहेगा ठप
आज सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें दिल्ली से पटना अब 1 लीटर की कीमत?
आज सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट हुए अपडेट, जानें दिल्ली से पटना अब 1 लीटर की कीमत?
मिल गया इनकम टैक्स रिफंड? इन जरूरी कामों में लगाएं पैसा, मिलेगा लंबा फायदा
मिल गया इनकम टैक्स रिफंड? इन जरूरी कामों में लगाएं पैसा, मिलेगा लंबा फायदा
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG
सरकार ने बदली गैस आयात रणनीति, मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कहां से आएगी 67% LPG

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget