एक्सप्लोरर

नोटबंदी: कैश जमा में की ये गलतियां तो आ जाएगा आईटी का नोटिस

1/10
8 नवंबर को नोटबंदी के बाद कैश जमा करने से जुड़े ढेरों नियमों से परेशान हैं तो चिंता ना करें. यहां आपको कैश जमा करने से जुड़ी सारी जानकारी तो मिलेगी ही. लेकिन इन बातों का ध्यान नहीं दिया तो आपका 500-1000 के नोटों की शक्ल में जमा किया कैश आपको आयकर विभाग के नोटिस तक पहुंचा सकता है...

2/10
नोटबंदी के बाद 2 लाख रुपये से ज्यादा का सोना खरीदाः अगर आपने नोटबंगी के दौरान अफरातफरी में 2 लाख या उससे ज्‍यादा का सोना खरीद लिया है तो भी आप फंस सकते हैं. क्‍योंकि एक्‍साइज डिपार्टमेंट की सूचना के जरिए आयकर विभाग की शक की सुईं आप पर आ सकती है.

3/10
आपके खाते में अचानक ऑनलाइन ट्रांसफर के जरिए ज्यादा पैसा आ गया तोः अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ कैश के ट्रांजेक्शन पर ही सरकार की नजर है तो आप गलत हैं. इस समय ऑनलाइन पैसों के लेनदेन पर भी आयकर विभाग की पूरी नजर है और किसी भी तरह के औचक ट्रांजेक्शन पर आपसे पूछताछ हो सकती है.

4/10
रिवाइज्ड आयकर रिटर्न भरने परः आमतौर पर आप जितनी आय दिखाकर टैक्स देते हैं अगर इस बार के आयकर रिटर्न में आचानक ज्यादा आय दिखाकर ज्यादा टैक्स दिया तो भी आयकर विभाग आपसे पूछताछ कर सकता है. या तो आपके पास इसका पुख्ता जवाब हो कि अचानक आपकी आय कैसे बढ़ गई और इसके सही दस्तावेज हों तो कोई दिक्कत नहीं होगी. मसलन आपने नई नौकरी ज्वॉइन की है जिसमें आपको ज्यादा सैलरी मिल रही है तो जाहिर है आपकी आय बढेगी और टैक्स रिटर्न भी बढ़ेगा तो इसके लिए पे-स्लिप या और जरूरी दस्तावेज दिखाकर आप निश्चिंत हो सकते हैं.

5/10
नोटबंदी के बाद बैंक खाते में जमा रकम आईटीआर में ना दिखाने परः अगर आपने नोटबंदी के बाद जो भी रकम जमा की उसे आईटीआर में नहीं दिखाया तो आपसे टैक्‍स डिपार्टमेंट सवाल जरूर करेगा.

6/10
नोटबंदी के दौरान सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है. नोट बैन के दौरान आयकर विभाग के अधिकारी बेहद अलर्ट हैं. यहां हम आपको ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जिन्‍हें अगर आप ने नोट बंदी के दौरान किया है तो आपके पास इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट का नोटिस आने की पूरी संभावना है. जानें आगे की स्लाइड में ऐसी गलतियों के बारे में...

7/10
आपने पैसे जमा किए पर इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भराः अगर आपने पैसे जमा कर दिए हैं लेकिन इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरा है तो भी आप फंस सकते हैं. इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट आप से इसकी पूछताछ कर सकता है.

8/10
नोटबंदी के बाद बैंक में कैश जमा करने गए पर स्त्रोत की जानकारी नहीं दीः अगर आपने नोटबंदी के बाद अपने बैंक खाते में ऐसी रकम जमा की है जिसके स्त्रोत की पूरी जानकारी नहीं है तो आप फंस सकते हैं. क्‍योंकि ऐसा पैसा कालेधन की श्रेणी में आ जाएगा. मान लीजिए आप अचानक 20,000 रुपये जमा कराएं जबकि पहले आपके बैंक खाते में इकट्ठे 20 हजार कभी जमा नहीं कराए तो आपसे पूछताछ का नोटिस आ सकता है.

9/10
बिना पासबुक की जांच किए पैसे जमा कराने परः अगर नोटबंदी के बाद आपने अपने बैंक खाते में तय सीमा से ज्‍यादा रकम जमा कर दी और अकाउंट की लिमिट 10 लाख के पास पहुंच गई तो बैंक आपका डाटा टैक्‍स डिपार्टमेंट को दे सकते हैं. इसके बाद संभावना है कि आप से पूछताछ हो जाए.

10/10
अगर आप ये सोच रहे हैं कि अपने बैंक खाते में सिर्फ 2.5 लाख रुपये डाल सकते हैं तो आप गलत सोच रहे हैं. 2.5 लाख रुपये से ज्‍यादा की रकम बैंक खातों में डालने पर आपके पास नोटिस आ जाएगा ऐसा भी नहीं है. दरअसल नोटबंदी के बाद आप 2.5 लाख की रकम जमा करके भी फंस सकते हैं अगर कुछ खास बातें नहीं जानी. और 2.5 लाख से ज्‍यादा जमा करने पर भी आपके पास टैक्स नोटिस नहीं आएगा अगर आगे बताई गई बातों का ख्याल रखेंगे...

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कमाल की है LIC की यह पॉलिसी: 5000 महीने के निवेश पर मिलेगा 100 साल का प्रोटेक्शन

340 के पार पहुंची पेट्रोल की कीमत, डीजल 368 रुपये के पार; भारत से सटे देश में बिगड़े हालात

बस 2 और दिन... मोबाइल और आधार लेकर बैठ जाएं, फटाफट कराए अपना LPG e-KYC

Xप्लेन: भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?
भारतीय करेंसी का जलवा! कैसे डॉलर-यूरो को पीछे छोड़ आगे निकला रुपया?

वीडियोज

Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent
आजादी के गीत पर सियासत क्यों? विश्लेषकों का विश्लेषण
Govinda’s Mother Called Sunita Ahuja ‘Ghar Ki Lakshmi’, Old Video Viral Amid Divorce Buzz
Govinda’s Old ‘Two Marriages’ Statement Goes Viral Amid Divorce Buzz With Sunita Ahuja
Tanuj Virwani Interview: ‘Quality Over Quantity’ पर बोले, Vijay Raaz संग काम का अनुभव किया शेयर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन

'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी

करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'

WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज

वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव

अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर

4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश

क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन

Embed widget