एक्सप्लोरर

Best Mutual Funds: फ्लेक्सी कैप या बैलेंस एडवांटेज म्यूचुअल फंड, जानें आपके लिए किसमें निवेश करना बेहतर?

Flexi Cap Vs Balance Advantage: अगर आप भी म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करते हैं या इन्वेस्ट करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको ये बातें जरूरी जान लेनी चाहिए...

शेयर बाजार में लोगों की बढ़ती दिलचस्पी के साथ म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने वाले इन्वेस्टर्स की संख्या भी लगातार बढ़ रही है. म्यूचुअल फंड वैसे इन्वेस्टर्स को सरल समाधान मुहैया कराते हैं, जो शेयर बाजार की चाल का गहराईसे अध्ययन नहीं कर पाते हैं, लेकिन बाजार के उच्च रिटर्न का फायदा उठाना चाहते हैं. अभी के समय में देखें तो बाजार में कई तरह के म्यूचुअल फंड उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग जरूरतों वाले इन्वेस्टर्स के लिए होते हैं.

दोनों म्यूचुअल फंडों में फर्क

इन्वेस्टर्स के बीच लोकप्रिय म्यूचुअल फंडों में फ्लेक्सी कैप फंड और बैलेंस एडवांटेज फंड दोनों की गिनती होती है. आज हम इन दोनों म्यूचुअल फंडों के बारे में जानते हैं कि इनके क्या फायदे और क्या नुकसान हैं? किस तरह के इन्वेस्टर्स को इनमें निवेश करना चाहिए? इन दोनों म्यूचुअल फंडों में क्या समानताएं और क्या असमानताएं हैं?

इन्हें कहते हैं फ्लेक्सी फंड

फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड हों या बैलेंस एडवांटेज फंड, ये दोनों म्यूचुअल फंड डायवर्स पोर्टफोलियो का फायदा देने के लिए पसंद किए जाते हैं. फ्लेक्सी कैप फंड वैसे म्यूचुअल फंड को कहा जाता है, जो हर तरह के मार्केट कैप वाले शेयरों में निवेश करते हैं. एक फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड के पोर्टफोलियो में आपको लार्ज कैप, मिड कैप और स्मॉल कैप तीनों तरह के शेयर मिल जाएंगे.

ज्यादा डायवर्स हैं ऐसे फंड

फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड की कुछ सीमाएं भी हैं. इस तरह के म्यूचुअल फंड की सबसे बड़ी सीमा है कि वे सिर्फ इक्विटी में ही निवेश करते हैं. मतलब ये हुआ कि आपको इस तरह के म्यूचुअल फंड इक्विटी के दायरे में ही डायवर्स पोर्टफोलियो का लाभ देते हैं. वहीं बैलेंस एडवांटेज फंड का दायरा और विस्तृत है. बैलेंस एडवांटेज फंड में इक्विटी और डेट दोनों तरह के इंस्ट्रुमेंट होते हैं.

आपके लिए कौन बेहतर?

अब हमने फ्लेक्सी कैप म्यूचुअल फंड और बैलेंस एडवांटेज फंड दोनों तरह के म्यूचुअल फंडों के बारे में समझ लिया. साथ ही ये भी जान गए कि दोनों में बुनियादी फर्क क्या है. इसके बाद अब सबसे जरूरी सवाल उठता है कि किसी इन्वेस्टर के लिए दोनों में से कौन बेहतर विकल्प है? एक्सपर्ट इसके जवाब में कहते हैं कि दोनों ही फंड अपने-अपने हिसाब से सही हैं. आपके लिए दोनों में कौन बेहतर है, वह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी पार्टिकुलर जरूरतें क्या हैं.

रिस्क और रिटर्न से करें चयन

अगर आप कम रिस्क उठाना चाहते हैं और अपने पैसे को सुरक्षित रखना पसंद करते हैं, तो आपके लिए बैलेंस एडवांटेज फंड बेहतर विकल्प है. ये फंड बाजार में अचानक उथल-पुथल से कम प्रभावित होते हैं. हालांकि इनमें रिटर्न भी अपेक्षाकृत कम होता है. वहीं फ्लेक्सी फंड के साथ रिस्क ज्यादा होता है, लेकिन बड़ा रिटर्न मिलने की संभावनाएं भी होती हैं. कम शब्दों में कहें तो रिस्क पसंद करने वाले इन्वेस्टर्स के लिए फ्लेक्सी फंड बेहतर विकल्प हैं, जबकि निवेश की सुरक्षा को तरजीह देने वाले इन्वेस्टर्स के लिए बैलेंस एडवांटेज फंड बेहतर हैं.

ये भी पढ़ें: 10-10 हजार रुपये लगाकर इन्वेस्टर्स ने कमाए 6.5 लाख, इस शेयर ने तो कमाल कर दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान
UPI पर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, सरकार का बड़ा ऐलान
1 साल का होने वाला है 8वां वेतन आयोग, इन 5 बड़े अपडेट्स को न करें नजरअंदाज
1 साल का होने वाला है 8वां वेतन आयोग, इन 5 बड़े अपडेट्स को न करें नजरअंदाज
Explained: IMF ने भारत की GDP को रॉकेट बनाया! 7% बढ़ोतरी से आदमी की जेब में क्या आया?
IMF ने भारत की GDP को रॉकेट बनाया! 7% बढ़ोतरी से आदमी की जेब में क्या आया?
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन
23 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब पिलाने वाले बार होंगे सील, सरकार का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
AUS के लिए बड़ी खुशखबरी, हेलमेट पर गेंद लगने के बाद स्टीव स्मिथ मैदान पर वापस
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा सवाल, सुपरस्टार बोले- 'कंट्रोल ब्रदर'
क्या आप अब भी वर्जिन हैं? सलमान खान से करण जौहर ने पूछा ऐसा सवाल
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget