एक्सप्लोरर

Multibagger Stock: इस केमिकल स्टॉक की केमिस्ट्री दमदार, सिर्फ डेढ़ हजार को बनाया एक लाख

Best Multibagger Stocks: यह कंपनी कई प्रकार के केमिकल की मैन्यूफैक्चरिंग करती है. कंपनी सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल होने वाले केमिकल्स की सबसे बड़ी मैन्यूफैक्चरर है...

शेयर बाजार की रैली में कई स्टॉक मल्टीबैगर बनते हैं. वहीं कई ऐसे भी शेयर होते हैं, जो लॉन्ग टर्म के हिसाब से जबरदस्त रिटर्न देने वाले होते हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसा शेयर लेकर आए हैं, जिसने लंबी अवधि के लिए भरोसा दिखाने वाले निवेशकों को मालामाल कर दिया है.

ये काम करती है केमिकल कंपनी

यह कहानी है केमिकल स्टॉक भारत रसायन (Bharat Rasayan) की. यह कंपनी कई तरह के रसायनों की मैन्यूफैक्चरिंग करती है. कंपनी के प्रमुख उत्पादों में फैटी एसिड एनहाइड्राइड्स, ग्रिगनार्ड रीएजेंट्स, फार्मा इंटरमीडिएट्स, एस्टर्स और सोल्वेंट शामिल हैं. यह कंपनी सौंदर्य प्रसाधनों में इस्तेमाल होने वाले रसायनों की सबसे बड़ी विनिर्माताओं में से एक है. कंपनी का फोकस स्किन केयर, हेयर केयर और एंटी-बैक्टीरियल जैसे पर्सनल केयर प्रीजरवेटिव्स पर है.

अभी इतना है शेयर का भाव

इस कंपनी ने शेयर बाजार पर शानदार प्रदर्शन किया है. भारत रसायन का बाजार पूंजीकरण अभी बस 3,800 करोड़ रुपये के आस-पास है और इस हिसाब से स्मॉल-कैप कैटेगरी यानी छोटी कंपनियों की श्रेणी में गिनी जाती है, लेकिन इसके एक-एक शेयर का भाव बहुत ज्यादा है. अभी इसका एक शेयर खरीदने के लिए आपको करीब 9 हजार रुपये खर्च करने पड़ जाएंगे. शुक्रवार 28 जुलाई को भारत रसायन का शेयर 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 8,929.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था.

हाल-फिलहाल खराब रहा प्रदर्शन

पिछले 5 दिनों के हिसाब से यह शेयर करीब 4 फीसदी डाउन है. एक महीने के हिसाब से देखें तो भाव करीब 7 फीसदी गिरा हुआ है. 6 महीने के हिसाब से शेयर करीब 3 फीसदी के घाटे में है, जबकि पिछले एक साल में यह 25 फीसदी से ज्यादा गिरा हुआ है. इसका मतलब हुआ कि हालिया महीने भारत रसायन के लिए ठीक नहीं रहे हैं. यह साल भी इस शेयर के लिए खराब ही साबित हुआ है और इसका भाव जनवरी से अब तक करीब 10 फीसदी के घाटे में है.

10 साल में 6600 फीसदी तेजी

शॉर्ट टर्म के हिसाब से यह शेयर बेहद मामूली लगता है या घाटे का सौदा दिखाई देता है, लेकिन जैसे ही लॉन्ग टर्म के हिसाब से देखते हैं, तो इसका प्रदर्शन हैरान करने वाला लगने लगता है. बीते 3 साल में यह शेयर करीब 53 फीसदी ऊपर गया है, तो बीते 5 साल में इसके भाव में 100 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है. वहीं जब 10 साल पीछे से तुलना करते हैं तो इसकी तेजी 6,600 फीसदी हो जाती है.

लॉन्ग टर्म में ऐसा बंपर रिटर्न

जुलाई 2013 में इसके एक शेयर का भाव 130 रुपये के आस-पास था. उस समय से तुलना करें तो कह सकते हैं कि अगर कोई इन्वेस्टर 10 साल पहले इस शेयर में महज 1.5 हजार रुपये लगाता तो आज उसके इन्वेस्टमेंट की वैल्यू 1 लाख रुपये से ज्यादा हो जाती. वहीं 10 साल पहले सिर्फ 10 हजार रुपये लगाने वाले निवेशकों के पास आज 7 लाख रुपये से ज्यादा होते.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: पैसे की हो गई बरसात...पलक झपकते करोड़पति हुआ किसान, डेढ़ महीने में हो गई 4 करोड़ की कमाई!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
महंगी चीनी का कारण क्या एथेनॉल है? सरकार ने बताई सच्चाई
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
Starbucks में फिर चली छंटनी की कैंची, 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget